विदेश मंत्री अराघची के इस्लामाबाद पहुंचते ही ईरान ने कहा-अमेरिका से बातचीत की योजना नहीं

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

तेहरान। ईरान ने साफ किया है कि विदेश मंत्री अब्बास अराघची की इस्लामाबाद यात्रा के दौरान अमेरिका के साथ बातचीत की योजना फिलहाल नहीं है। अराघची के नेतृत्व में ईरान का प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद पहुंचा है।

ईरान ने कहा है कि इस यात्रा के दौरान ईरान-अमेरिका के बीच कोई सीधी बैठक तय नहीं है। खास बात यह है कि अमेरिका ने कहा है कि अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और व्हाइट हाउस सलाहकार जेरेड कुशनर शनिवार को ईरान के साथ बातचीत के लिए इस्लामाबाद जाएंगे।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के नेतृत्व में शुक्रवार रात ईरान का प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तानी नेताओं के बातचीत इस्लामाबाद पहुंचा है।

नेपाल: सांप्रदायिक तनाव के बीच प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की शांति की अपील, निष्पक्ष जांच का भरोसा ये खबर भी पढ़े : नेपाल: सांप्रदायिक तनाव के बीच प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की शांति की अपील, निष्पक्ष जांच का भरोसा

ईरान इंटरनेशनल ने संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति समिति के प्रमुख इब्राहिम अज़ीज़ी के हवाले से बताया है कि विदेश मंत्री अब्बास अराघची की पाकिस्तान यात्रा केवल द्विपक्षीय मुद्दों तक सीमित है और इसका परमाणु वार्ता से कोई संबंध नहीं है।

अज़ीज़ी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “तेहरान में विदेशी पत्रकारों से मुलाकात की और उन्हें हमारे देश की सही तस्वीर पेश करने के लिए आने के लिए धन्यवाद दिया।

बैठक में मैंने स्पष्ट कर दिया कि विदेश मंत्री अराघची की पाकिस्तान यात्रा केवल द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा के लिए है और उन्हें परमाणु वार्ता से संबंधित कोई कार्य नहीं सौंपा गया है, जो ईरान की प्रमुख सीमाओं में से एक है।”

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी विदेश मंत्री शुक्रवार देर रात इस्लामाबाद पहुंचे। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने एक्स पर उनके पहुंचने की जानकारी दी। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई भी डेलीगेशन के साथ हैं।

हालांकि अमेरिका का कहना है कि तेहरान द्वारा ट्रंप प्रशासन से संपर्क करने के बाद अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और व्हाइट हाउस सलाहकार जेरेड कुशनर शनिवार को ईरान के साथ बातचीत के लिए इस्लामाबाद जाएंगे।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने अपने बयान में कहा कि ईरान ने आमने-सामने की बातचीत का अनुरोध किया है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पश्चिम बंगाल के अधिकांश इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बारिश होने...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल के अधिकांश इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

श्रावण के दूसरे सोमवार महाकाल का राजा स्वरूप में दिव्य शृंगार

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में श्रावण मास में भक्तों का सैलाब...
मध्य प्रदेश 
श्रावण के दूसरे सोमवार महाकाल का राजा स्वरूप में दिव्य शृंगार

बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संतगुरु श्री रविदास जी के तुगलकाबाद स्थित गुरुघर को 2019 में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला

MP में मानसून ने पकड़ा जोर, 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में लंबे समय से कम बारिश के बाद अब मानसून ने जोर पकड़ लिया है। मानसून ट्रफ...
मध्य प्रदेश 
MP में मानसून ने पकड़ा जोर, 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

पति घर में नहीं रख रहा पत्नी पानी की टंकी पर जा चढ़ी महिला ,छूटे पुलिस के पसीने 

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में इन दिनों अजीबोगरीब मामलों में पुलिस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं सरायलखंसी...
उत्तर प्रदेश 
पति घर में नहीं रख रहा पत्नी पानी की टंकी पर जा चढ़ी महिला ,छूटे पुलिस के पसीने 

उत्तर प्रदेश

बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संतगुरु श्री रविदास जी के तुगलकाबाद स्थित गुरुघर को 2019 में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला

पति घर में नहीं रख रहा पत्नी पानी की टंकी पर जा चढ़ी महिला ,छूटे पुलिस के पसीने 

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में इन दिनों अजीबोगरीब मामलों में पुलिस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं सरायलखंसी...
उत्तर प्रदेश 
पति घर में नहीं रख रहा पत्नी पानी की टंकी पर जा चढ़ी महिला ,छूटे पुलिस के पसीने 

कांवड़ यात्रा को सामाजिक एकता और सेवा का महापर्व बनाएं: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे कांवड़ यात्रा को सामाजिक उत्सव और सेवा का उत्सव बनाएं
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा को सामाजिक एकता और सेवा का महापर्व बनाएं: सीएम योगी

घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान :सीएम योगी

गोरखपुर। रविवार शाम गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास करने के बाद सोमवार सुबह जनता...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान :सीएम योगी