ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत पर  लग गया विराम

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ दूसरी दौर की शांति वार्ता के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का दौरा रद्द कर दिया है। यह प्रतिनिधिमंडल मध्य पूर्व मामलों के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार व दामाद जारेड कुशनर के नेतृत्व में पाकिस्तान जाने वाला था।उन्होंने बताया कि ट्रंप ने लंबी दूरी की यात्रा को 'अनावश्यक और बेकार' बताते हुए यह दौरा रद्द किया।

'वे जब चाहें हमें कॉल कर सकते हैं, लेकिन...'
'मैंने अपने लोगों से थोड़ी देर पहले कहा था कि वे जाने की तैयारी कर रहे हैं, और मैंने कहा कि नहीं, आप 18 घंटे की उड़ान भरकर वहां नहीं जाएंगे। हमारे पास सारे पत्ते हैं। वे जब चाहें हमें कॉल कर सकते हैं, लेकिन आप 18 घंटे की उड़ान भरकर वहां बैठकर बेकार की बातें करने नहीं जाएंगे।' बता दें कि यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरगची के नेतृत्व में ईरानी प्रतिनिधिमंडल शनिवार शाम इस्लामाबाद से रवाना हो गया। उन्होंने पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व के साथ पूरे दिन बैठकें कीं। अरगची अब अपने अगले दौरे के तहत ओमान और रूस जाएंगे।

नेपाल: सांप्रदायिक तनाव के बीच प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की शांति की अपील, निष्पक्ष जांच का भरोसा ये खबर भी पढ़े : नेपाल: सांप्रदायिक तनाव के बीच प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की शांति की अपील, निष्पक्ष जांच का भरोसा

'अरगची अब ओमान और रूस जाएंगे'
ट्रंप ने बाद में 'ट्रुथ सोशल' पर भी दौरे को रद्द करने की पुष्टि की और कहा कि ईरान का नेतृत्व बुरी तरह कंफ्यूज है और उन्हें खुद भी पता नहीं कि इंचार्ज कौन है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिका और इजरायल के लिए अपनी मांगों की एक आधिकारिक सूची पाकिस्तान को सौंपी। इसके बाद उनका इस्लामाबाद से रवाना होना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि फिलहाल दूसरी दौर की प्रत्यक्ष वार्ता की संभावना खत्म हो गई है। ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत कराने की पाकिस्तान की कोशिशों को इस घटनाक्रम से बड़ा झटका लगा है। इससे पहले इस्लामाबाद में हुई पहली दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही थी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

इंडोनेशिया: मदुरा द्वीप के पास फेरी में आग लगने से 5 की मौत, 41 लापता, 225 लोगों को बचाया गया

सुराबाया (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया के पूर्वी जावा स्थित मदुरा द्वीप के पास रविवार को एक यात्री फेरी में भीषण आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
इंडोनेशिया: मदुरा द्वीप के पास फेरी में आग लगने से 5 की मौत, 41 लापता, 225 लोगों को बचाया गया

गोंहड़ीडीपा की वर्षों पुरानी सड़क मांग पूरी, 4.22 करोड़ की सड़क निर्माण योजना को मिली मंजूरी

रायगढ़। क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए बड़ी सौगात के रूप में ग्राम कोंडातराई के गोंहड़ीडीपा में 3 किलोमीटर सड़क निर्माण...
छत्तीसगढ़ 
गोंहड़ीडीपा की वर्षों पुरानी सड़क मांग पूरी, 4.22 करोड़ की सड़क निर्माण योजना को मिली मंजूरी

सोशल मीडिया पर बढ़ी दोस्ती का खूनी अंजाम, युवक ने युवती के भाई पर किया जानलेवा हमला

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मदिरापाली भरथ राय टोला में रविवार की शाम...
उत्तर प्रदेश 
सोशल मीडिया पर बढ़ी दोस्ती का खूनी अंजाम, युवक ने युवती के भाई पर किया जानलेवा हमला

प्रहलाद राय बनारसी लाल बालिका विद्यालय में 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का भव्य समापन

संत कबीर नगर, प्रहलाद राय बनारसी लाल बालिका विद्यालय में आयोजित 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का समापन 1 अगस्त...
उत्तर प्रदेश 
प्रहलाद राय बनारसी लाल बालिका विद्यालय में 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का भव्य समापन

पहल : संडे इवनिंग राउंड की परंपरा पुनः शुरू

—  नर्सिंग स्टाफ को रखनी होगी मरीज की भर्ती, बीमारी व डॉक्टर राउंड की पूरी जानकारी

राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के पदक विजेताओं का भव्य सम्मान

बडहलगंज(हरीश चंद सोनी की रिपोर्ट )। शितो-र्यू कराटे ट्रेनिंग सेंटर, मलांव, गोरखपुर की ओर से राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप-2026...
उत्तर प्रदेश 
राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के पदक विजेताओं का भव्य सम्मान