#हरदोई-2027 में अहंकारी सरकार को बदलना प्रथम उद्देश्य:- विक्रम पांडे

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का जिला कांग्रेस कार्यालय पर हुआ जोरदार स्वागत

#हरदोई-2027 में अहंकारी सरकार को बदलना प्रथम उद्देश्य:- विक्रम पांडे

 
हरदोई।मंगलवार दोपहर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष  विक्रम पांडे व शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित का मनोनयन होने के बाद प्रथम जिला आगमन पर कांग्रेसियों ने उत्साह के साथ स्वागत किया।हरदोई जिले की सभी सीमाओं पर कांग्रेसियों ने अभिनंदन किया।IMG-20250325-WA0001सर्वप्रथम दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों ने अबेडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए शहर के सुप्रसिद्ध बाबा मंदिर  जाकर दर्शन कर आशीर्वाद लिया। 
 
इसके उपरांत पुलिस ग्राउंड के समक्ष स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत जिला व शहर अध्यक्ष ने पैदल मार्च करते हुए ढोल नगाड़ों के साथ कांग्रेस कार्यालय तक कूच किया। जहां पहुंचने पर उन दोनों का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन रावत ,अंशु अवस्थी, पूर्व प्रदेश महासचिव वरिष्ठ नेता प्रमोद सिंह, अभिषेक पटेल,पूर्व जिला अध्यक्ष मिथलेश सिंह चौहान, डॉ राजीव सिंह लोध, अजय सिंह,वरिष्ठ नेता सुनील पांडे, किरण शर्मा,कुलदीप मिश्रा,प्रवीण आदि लोगों ने स्वागत किया।
 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विक्रम पांडे ने कहा कि कार्यकर्ताओं की हक की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ी जाएगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस और राष्ट्रीय नेतृत्व ने जिम्मेदारी दी है, उसको निर्वहन करने की पूरी कोशिश करूंगा जो हरदोई जिले में पिछले 30 वर्षों से सूखा पड़ा है उसको तोड़ने का आवश्यक प्रयास किया जाएगा। नवनियुक्त शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने संबोधित करते हुए कहा देश में जो अराजकता है उसको दूर करने का कार्य केवल कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। हम सब राहुल गांधी, अजय राय के सिपाही हैं उनके नीतियों को जनता तक पहुंचाना हम सबका कर्तव्य है।
 
पूर्व प्रदेश महासचिव प्रमोद सिंह ने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत नवनियुक्त सम्मानित चरणों को बहुत-बहुत बधाई। अच्छा लगता है कि जब नई पीढ़ी हमारा उत्तराधिकार बनकर हमारी चीजों को संभालती है। हम सब की ढेर सारी शुभकामनाएं हैं। 
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव व बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी रहे सुभाष पाल ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व का बहुत-बहुत धन्यवाद जो जिम्मेदारी जिले के दो युवाओं को दी गई है हम सभी  उम्मीद करते हैं कि आने वाले 2027 से विधान सभा चुनावों में इंडिया गठबन्धन की सरकार को लोग अपना आशीर्वाद जरूर प्रदान करेंगे।
 
उपरोक्त कार्यक्रम को संबोधित करने वाले में मुख्य रूप से पीसीसी सदस्य अमलेंद्र त्रिपाठी , प्रदेश उपाध्यक्ष सोशल आउट रीच आफताब हैदर , प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस अजीत विशाल , अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष तालिब खान ,महिला जिला अध्यक्ष सुनीता देवी , जिला उपाध्यक्ष गुफरान कौशर ,पूर्व महासचिव लक्ष्मी प्रकाश मिश्रा, अनुसूचित जाति विभाग जिला अध्यक्ष विनीत वर्मा , सोशल मीडिया अध्यक्ष महताब अहमद , पूर्व प्रत्याशी , ओमेंद्र वर्मा , पूर्व प्रत्याशी , आकांक्षा रावत सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया।
Tags:  

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

पुलिस में आयोजित हुआ योग दिवस, गन्ना विकास मंत्री समेत अधिकारियों ने किया योग पुलिस में आयोजित हुआ योग दिवस, गन्ना विकास मंत्री समेत अधिकारियों ने किया योग
जालौन। उरई के पुलिस लाइन में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के...
दुष्कर्म के मामले में 25000 रु0 के ईनामिया को मुठभेड़ के दौरान पैर मे लगी गोली, अभियुक्त गिरफ्तार
योग से भारत ने विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया : मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 'योग ने पूरे विश्व को जोड़ा'
नेपाल को 34 रन से हराकर स्कॉटलैंड ने त्रिकोणीय टी 20 सीरीज जीता
स्मार्ट सिटी  करोड़ों के खर्च होने के बाद भी हुई जलमग्न
भोपाल में मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम आज