उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति आयुक्त सभागार में महत्वपूर्ण बैठक

कृषि निर्यात को बढ़ाने को लेकर दो फरवरी को होगा कृषि निर्यात निगरानी समिति की महत्वपूर्ण बैठक

 उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति आयुक्त सभागार में महत्वपूर्ण बैठक

कानपुर। उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति 2019 के तहत कानपुर मंडल से कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए आगामी दो फरवरी को आयुक्त सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। यह जानकारी मंगलवार को कानपुर मंडल के सहायक कृषि विपणन अधिकारी कमल कान्त त्यागी ने दी।उन्होंने बताया कि कृषि निर्यात को बढ़ाने के साथ अन्य मामलों के मद्देनजर कानपुर मंडल के कानपुर नगर, कानपुर देहात एवं कन्नौज के प्रगतिशील किसान, एफ.पी.ओ., एफपीसी, प्रसंस्करणकर्ता, प्रसंस्करणकर्ता-निर्यातक बैठक में शामिल होंगे। बैठक में उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति-2019 की व्यवस्था एवं अनुदान आदि पर विचार विमर्श किया जायेगा।जनपदवार निर्यात योग्य कृषि उपज एवं उत्पाद की पहचान, निर्यात क्षमता तथा उसके निर्यात सम्वर्द्धन पर विचार किया जायेगा। निर्यात में आ रहीं समस्याओं एवं समाधान पर भी विचार किया जायेगा। निर्यात से जुड़े अन्य बिन्दुओं पर अध्यक्ष, मण्डल स्तरीय कृषि निर्यात निगरानी समिति के सदस्यों की सहमति से किये जायेंगे।

Tags: kanpur

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

महिला के घर पर फायरिंग, आरोपित सीसीटीवी में पिस्तौल लहराते कैद महिला के घर पर फायरिंग, आरोपित सीसीटीवी में पिस्तौल लहराते कैद
पूर्वी सिंहभूम। गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती स्थित गुरुद्वारा के पास गुरुवार देर रात एक महिला के घर पर...
फायरिंग में मजदूर को लगी गोली
आलोक स्टील प्लांट में महिला मजदूर की मौत, पांच लाख मुआवजे के बाद उठा शव
फांसी का फंदा लगा महिला ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी छोड़ा
पलवल सिविल सर्जन एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथाें गिरफ्तार
शिकायत का भय दिखाकर व्यापारी से सात हजार वसूले
 कैबिनेट मंत्री को पायलट करके लौट रही गाड़ी ट्रक से टकराई, तीन पुलिस कर्मी घायल