'तारे जमीन पर' पर का क्यूट ईशान तो आपको याद ही होगा

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

दर्शील सफारी :जब भी आमिर खान की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों की बात होती है, उनमें 'तारे जमीन पर' का नाम सबसे पहले लिया जाता है। 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था, खासतौर पर ईशान अवस्थी के किरदार में नजर आए दर्शील सफारी ने अपने अभिनय से सबको हैरान कर दिया था। दर्शील ने फिल्म में एक ऑटिस्टिक बच्चे की भूमिका निभाई थी, जिसे उसके पिता बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने के लिए भेज देते हैं। इस फिल्म को रिलीज हुए अब 19 साल हो गए हैं और इन सालों में दर्शील भी काफी बदल गए हैं। दर्शील ने जब 'तारे जमीन पर' में काम किया था, उनकी उम्र मात्र 10 साल थी और अब वह 29 साल के हो चुके हैं। हाल ही में दर्शील की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखकर उनके फैंस भी हैरान हो गए हैं।

19 साल में इतना बदल गया लुक
तारे जमीन पर में दर्शील ने एक भोले-भाले बच्ची की भूमिका निभाई थी और 10 साल की उम्र में उन्होंने जिस सिंसियेरिटी के साथ अभिनय किया, देखकर हर कोई हैरान रह गया। इस दौरान दर्शील 10 साल के थे और उनके सामने दो बड़े दांत थे, जो उन्हें और भी क्यूट बनाते थे। लेकिन, अब वह काफी बदल गए हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में दर्शील ने अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किए, जिनमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन साफ तौर पर नजर आ रहा है। बीते सालों में न सिर्फ दर्शील  की उम्र बढ़ी है, बल्कि वो समय के साथ हैंडसम भी काफी हो चुके हैं और किसी हीरो से कम नहीं लगते।

मस्ती भरे अंदाज में रिलीज हुआ 'वेलकम टू द जंगल' का नया गाना 'ओ मेरे बलम' ये खबर भी पढ़े : मस्ती भरे अंदाज में रिलीज हुआ 'वेलकम टू द जंगल' का नया गाना 'ओ मेरे बलम'

पहली ही फिल्म के लिए मिला अवॉर्ड
दर्शील सफारी को अपनी पहली ही फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। फिल्मों के अलावा दर्शील ने 'झलक दिखला जा' और 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' जैसे शोज में भी काम किया। साल2017 में वह क्विकी में लीड रोल में दिखाई दिए, ये बतौर हीरो उनका डेब्यू था, जो फ्लॉप रहा। वहीं पिछले दिनों वह ज्योतिराव फुले के जीवन पर आधारित फिल्म 'फुले' को लेकर चर्चा में रहे, जिसे लेकर कुछ विवाद भी हुए। यही नहीं दर्शील ने कुछ शॉर्ट फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है।

दर्शील सफारी का करियर
बात करें, दर्शील सफारी के करियर की तो उन्होंने आमिर खान की 'तारे जमीन पर' से ही अपना डेब्यू किया था, जो 2007 में रिलीज हुई थी। इसमें उन्होंने ईशान अवस्थी नाम के ऑटिस्टिक बच्चे की भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने बतौर चाइल्ड एक्टर कई फिल्मों में काम किया, जिनमें 'बम्म बम्म बोले' (2011), 'मिडनाइट चिल्ड्रन' (2012) जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके बाद कुछ सालों के लिए दर्शील ने एक्टिंग इंडस्ट्री से दूरी बना ली। मगर 2023 में उन्होंने फिर अभिनय की ओर वापसी की और 'कच्छ एक्सप्रेस', 'हुकुस बुकुस' में नजर आए और हाल ही में वह  'फुले' में नजर आए थे, जो 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

तीन पीढ़ियों से न्याय की मिसाल: माथुर परिवार की वकालत की 76 वर्षों से अधिक की गौरवशाली विरासत

      बदायूं। शहर में यदि वकालत की समृद्ध परंपरा और न्याय के प्रति समर्पण की बात की जाए तो माथुर परिवार...
उत्तर प्रदेश 
तीन पीढ़ियों से न्याय की मिसाल: माथुर परिवार की वकालत की 76 वर्षों से अधिक की गौरवशाली विरासत

कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनता के समर्थन से फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को भरोसा जताया कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027...
उत्तर प्रदेश 
कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनता के समर्थन से फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

भाजपा ने लखनऊ से किया चुनावी अभियान का शंखनाद, रोड शो में दिखी संगठन की ताकत

एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक 18 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो
उत्तर प्रदेश 
भाजपा ने लखनऊ से किया चुनावी अभियान का शंखनाद, रोड शो में दिखी संगठन की ताकत

आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में चिदानन्द सरस्वती बने विशेष आकर्षण

आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा रचित ‘मेरा सन्यासी’ कृति का हुआ लोकार्पण
राष्ट्रीय 
आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में चिदानन्द सरस्वती बने विशेष आकर्षण

आम महोत्सव-2026 के दूसरे दिन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तकनीकी सत्र सम्पन्न

योगी सरकार की पहल, विपणन, प्रसंस्करण और निर्यात से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर