दिग्गज अभिनेता भरत कपूर का 80 साल की उम्र में निधन

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

 भरत कपूर : दिग्गज अभिनेता भरत कपूर का निधन हो गया है। 80 वर्ष की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। भरत कपूर "हिंदुस्तान की कसम", "सोने पे सुहागा" और "बलिदान" जैसी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल के लिए मशहूर थे। अभिनेता का सोमवार दोपहर कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। उनके दोस्त और अभिनेता अवतार गिल ने उनके निधन की पुष्टि की। भरत कपूर के निधन की खबर सामने आने के बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

अवतार गिल ने की निधन की पुष्टि
भरत कपूर के करीबी दोस्त और अभिनेता अवतार गिल ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए पीटीआई को बताया, "मुझे भरत जी के बेटे राहुल ने फोन किया था। राहुल ने बताया कि उनके पिता का दोपहर करीब 3 बजे उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। भरत करीब तीन दिनों से बीमार चल रहे थे। मैं उन्हें 50 सालों से भी अधिक समय से जानता हूं। हमने साथ में कई नाटक किए और फिल्मों में भी साथ काम किया। हम लगातार संपर्क में थे, लेकिन करीब एक हफ्ते से मेरी उनसे बात नहीं हो पाई। भरत का जाना मेरे लिए यह एक बड़े भाई, एक गुरु और एक दोस्त को खोने जैसा है।"

अनिरुद्ध और काव्या की शादी को लेकर वाई जी महेंद्रन ने क्या कहा? ये खबर भी पढ़े : अनिरुद्ध और काव्या की शादी को लेकर वाई जी महेंद्रन ने क्या कहा?

भरत कूर की फिल्में और टीवी शोज
भरत कपूर ने  अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1972 में की थी। उन्होंने हिंदी सिनेमा मेम करीब 4 दशक तक काम किया और "बरसात", "राम बलराम", "आखिरी रास्ता", "नूरी", "इंकार", "लव स्टोरी", "बाजार", "गुलामी", "सत्यमेव जयते", "स्वर्ग", "खुदा गवाह", "साजन चले ससुराल" और "रंग" जैसी फिल्मों में काम किया और ज्यादातर नकारात्मक भूमिकाएं निभाईं। भरत कपूर ने फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया, जिनमें "तारा", "चुनौती और कहानी", "सांस", "चंद्रकांता", "परंपरा", "कैंपस", "अमानत" और "भाग्यविधाता" जैसे शोज शामिल हैं।

30 अप्रैल को चौथा संस्कार
भरत कपूर का अंतिम संस्कार शाम 6:00 बजे सायन अस्पताल के पास स्थित श्मशान घाट में हुआ। वहीं उनका चौथा संस्कार 30 अप्रैल को नॉर्थ बॉम्बे एसोसिएशन में होगा। कई फिल्मी हस्तियों ने भरत कपूर के निधन की जानकारी मिलने पर उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए और राकेश बेदी, निर्देशक रमेश तलवार जैसे सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। बता दें, भरत कपूर के परिवार में उनकी पत्नी लोपा और दो बेटे राहुल और सागर हैं। वहीं कुछ साल पहले भरत कपूर की बेटी कविता का निधन हो गया था, जिससे पूरा परिवार सदमे में था।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

दो सप्ताह से अधूरा पड़ा विद्युत सुदृढ़ीकरण कार्य, खुदी पड़ी रोड मलबे से ब्लॉक परिसर बदहाल 

मोहनलालगंज। ब्लॉक परिसर में विद्युत सुदृढ़ीकरण के लिए शुरू कराया गया कार्य दो सप्ताह से अधूरा पड़ा है। नई विद्युत...
उत्तर प्रदेश 
दो सप्ताह से अधूरा पड़ा विद्युत सुदृढ़ीकरण कार्य, खुदी पड़ी रोड मलबे से ब्लॉक परिसर बदहाल 

ट्रंप के बयान से बढ़ी कूटनीतिक हलचल, दोहा में किसी भी बैठक से ईरान का इंकार

तेहरान/वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित वार्ता को लेकर नए सिरे से भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप के बयान से बढ़ी कूटनीतिक हलचल, दोहा में किसी भी बैठक से ईरान का इंकार

नौकरियों की आउटसोर्सिंग पर भाजपा का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप

जम्मू। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ताओं डॉ. अभिजीत जसरोटिया, जोरावर सिंह जमवाल और डॉ. हरि दत्त शिशु ने जम्मू-कश्मीर...
राष्ट्रीय  जम्मू कश्मीर 
 नौकरियों की आउटसोर्सिंग पर भाजपा का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप

एसआईआर पर सियासी संग्राम, सीजेआई तक पहुंचा मामला, हस्तक्षेप की मांग

न्यायपालिका से हस्तक्षेप की मांग, भाजपा बोली- लोकतंत्र नहीं, राजनीति बचाने की कवायद
राष्ट्रीय 
एसआईआर पर सियासी संग्राम, सीजेआई तक पहुंचा मामला, हस्तक्षेप की मांग

भारत के डिजिटल भुगतान को वैश्विक पहचान, ग्रीस ने यूपीआई सेवा को दी प्राथमिकता

नई दिल्ली। भारत के डिजिटल भुगतान तंत्र को वैश्विक स्तर पर एक और बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय वाणिज्य एवं...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
भारत के डिजिटल भुगतान को वैश्विक पहचान, ग्रीस ने यूपीआई सेवा को दी प्राथमिकता

उत्तर प्रदेश

दो सप्ताह से अधूरा पड़ा विद्युत सुदृढ़ीकरण कार्य, खुदी पड़ी रोड मलबे से ब्लॉक परिसर बदहाल 

मोहनलालगंज। ब्लॉक परिसर में विद्युत सुदृढ़ीकरण के लिए शुरू कराया गया कार्य दो सप्ताह से अधूरा पड़ा है। नई विद्युत...
उत्तर प्रदेश 
दो सप्ताह से अधूरा पड़ा विद्युत सुदृढ़ीकरण कार्य, खुदी पड़ी रोड मलबे से ब्लॉक परिसर बदहाल 

अयोध्या हादसे का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान,रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के दिये निर्देश

अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के सनाहा गांव में मंगलवार काे सरयू नदी में नहाते समय बड़ा हादसा हाे गया। नदी...
उत्तर प्रदेश 
 अयोध्या हादसे का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान,रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के दिये निर्देश

शामली धर्मांतरण मामले में जांच तेज: आयुष के घर से डायरी, मोबाइल और उर्दू पर्चे बरामद

लखनऊ/शामली। शामली में सामने आए आयुष धर्मांतरण प्रकरण की जांच में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। जांच के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 शामली धर्मांतरण मामले में जांच तेज: आयुष के घर से डायरी, मोबाइल और उर्दू पर्चे बरामद