दृश्यम 3 में जॉर्जकुट्टी नए तूफान का करेंगे सामना

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

'दृश्यम 3 : मोहनलाल स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे देख सभी के होश उड़ाने वाले हैं और ऐसा हम नहीं सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं। इसकी वजह यह है कि इस दिलचस्प कहानी का तीसरा हिस्सा, जिसे जीतू जोसेफ ने डायरेक्ट किया है, जो पिछले दो हिस्सों की तरह ही रोमांचक और इमोशनल होने वाला है। 2013 में 'दृश्यम' और 2021 में 'दृश्यम 2' के रिलीज होने के बाद से यह सुपरहिट फ़्रैंचाइजी भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली थ्रिलर सीरीज में से एक बन गई है। अब 'दृश्यम 3' के ट्रेलर ने फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और क्रेज को और भी बढ़ा दिया है।
दृश्यम 3 में जॉर्जकुट्टी नए तूफान का करेंगे सामना
'दृश्यम 3' का ट्रेलर शानदार विजुअल्स, जोरदार बैकग्राउंड म्यूजिक और बेहद तनावपूर्ण स्थितियों के साथ शुरू होता है, जो फिल्म की कहानी को लेकर आपका सस्पेंस बढ़ा देगा। धांसू एक्शन, इमोशनल डायलॉग और रहस्यमयी घटनाएं ये सभी संकेत देते हैं कि फिल्म के दो मुख्य किरदारों के बीच एक रोमांचक संघर्ष देखने को मिलेगा। ट्रेलर कई जबरदस्त सीन्स से भरा हुआ लगता है, जिसमें हर सीन में गहरी भावनाएं और खतरनाक एक्शन दिखाया गया है। ट्रेलर की एक खास बात यह है कि यह फिल्म के किसी भी बड़े राज का खुलासा नहीं करती है। कुल मिलाकर यह ट्रेलर एक और जबरदस्त क्राइम थ्रिलर फिल्म का वादा करता है, जो इस फ़्रैंचाइजी की बड़ी सफलता साबित हो सकती है।
दृश्यम 3 कब होगी रिलीज
मोहनलाल के साथ-साथ इस फिल्म में मीना, अंसिबा हसन और एस्थर अनिल जैसे पुराने कलाकार भी नजर आएंगे। सपोर्टिंग कास्ट में सिद्दीकी, आशा शरथ और मुरली गोपी भी शामिल हैं। यह फिल्म 21 मई, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की पिछली सफलता और हाल ही में रिलीज हुए टीजर को देखते हुए, यह कहा जा सकता है कि ये इस साल की सबसे मोस्ट अवेटेड मलयालम फिल्मों में से एक है।

दृश्यम 3 U/A 13+ सर्टिफिकेट मिला
इस फिल्म को एंटनी पेरुम्बावूर ने आशीर्वाद सिनेमाज, पेन स्टूडियोज और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म को CBFC से U/A 13+ सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म का म्यूजिक अनिल जॉनसन ने तैयार किया है, जबकि एडिटिंग विनायक VS ने की है। फिल्म के सिनेमैटोग्राफी का काम सतीश कुरुप ने संभाला है।

'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर आज हो गया  रिलीज कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा से भरी फिल्म ये खबर भी पढ़े : 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर आज हो गया रिलीज कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा से भरी फिल्म

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

मोहर्रम के जुलूस में धमाके का प्रदर्शन, 40 फीट ऊपर हवा में वैन को लटकाकर किया ब्लास्ट

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक वैन को क्रेन से 40...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मोहर्रम के जुलूस में धमाके का प्रदर्शन, 40 फीट ऊपर हवा में वैन को लटकाकर किया ब्लास्ट

दिल्ली: मामूली विवाद में 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग गिरफ्तार

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 वर्षीय नाबालिग की चाकू मारकर हत्या करने के मामले को पुलिस...
दिल्ली 
 दिल्ली: मामूली विवाद में 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग गिरफ्तार

शमीम कौसर फिर बने सपा जिलाध्यक्ष

सीतापुर। 2027 के विधान सभा चुनाव से ठीक पहले समाजवार्दी पाटी ने कई बाद जिलाध्यक्ष रहे शमीम कौसर सिद्दीकी को...
उत्तर प्रदेश 
शमीम कौसर फिर बने सपा जिलाध्यक्ष

जेई विद्युत के निलंबन पर नगरवासियों का फूटा आक्रोश

महोली से सर्वेश मिश्रा की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश 
जेई विद्युत के निलंबन पर नगरवासियों का फूटा आक्रोश

उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आगामी दिनों में उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी...
राष्ट्रीय  राज्य 
उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश

शमीम कौसर फिर बने सपा जिलाध्यक्ष

सीतापुर। 2027 के विधान सभा चुनाव से ठीक पहले समाजवार्दी पाटी ने कई बाद जिलाध्यक्ष रहे शमीम कौसर सिद्दीकी को...
उत्तर प्रदेश 
शमीम कौसर फिर बने सपा जिलाध्यक्ष

जेई विद्युत के निलंबन पर नगरवासियों का फूटा आक्रोश

महोली से सर्वेश मिश्रा की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश 
जेई विद्युत के निलंबन पर नगरवासियों का फूटा आक्रोश

विभागीय टेट कराये जाने की पहल से शिक्षकों में प्रसन्नता

प्राथमिक शिक्षक संघ ने समस्याओं के समाधान के लिये बीएसए को सौपा ज्ञापनबस्ती - बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक...
उत्तर प्रदेश 
विभागीय टेट कराये जाने की पहल से शिक्षकों में प्रसन्नता

विद्युत विभाग में गड़बड़ी उजागर, जांच रिपोर्ट के बाद तीन इंजीनियरों पर गिरी कार्रवाई की गाज

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में प्रशासनिक शुचिता और पारदर्शिता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने...
उत्तर प्रदेश 
विद्युत विभाग में गड़बड़ी उजागर, जांच रिपोर्ट के बाद तीन इंजीनियरों पर गिरी कार्रवाई की गाज