'वेलकम टू जंगल' पर सेंसर बोर्ड की कैंची, रिलीज से पहले 14 बदलावों के निर्देश

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अक्षय कुमार अभिनीत बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू जंगल' अपनी रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड की सख्ती के कारण चर्चा में आ गई है।

फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, लेकिन उससे पहले केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने फिल्म में कई दृश्यों और संवादों पर आपत्ति जताते हुए कुल 14 बदलाव करने के निर्देश दिए हैं। निर्माताओं ने फिल्म को प्रमाणन के लिए बोर्ड के पास भेजा था, जिसके बाद यह फैसला सामने आया।

अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने छठे दिन कमाए 9.65 करोड़ रूपये ये खबर भी पढ़े : अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने छठे दिन कमाए 9.65 करोड़ रूपये

रिपोर्ट्स के अनुसार, सेंसर बोर्ड ने कुछ संवादों में बदलाव की मांग की है। फिल्म में मौजूद 'काला पैदा हुआ है, कोयला है' संवाद को बदलकर 'सादा पैदा हुआ है, नमूना हुआ है' करने को कहा गया है।

 सूर्या की ब्लॉकबस्टर 'करुप्पु'में एक्शन-इमोशन का मिलेगा फुल डोज ये खबर भी पढ़े :  सूर्या की ब्लॉकबस्टर 'करुप्पु'में एक्शन-इमोशन का मिलेगा फुल डोज

इसके अलावा 'स्क्रूड' शब्द को उपयुक्त शब्द से बदलने, 'अजरुद्दीन' की जगह 'अल्लाउद्दीन' और 'गोरखा रेजिमेंट' को 'तुम आर्मी से हो?' जैसे संवादों से प्रतिस्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं कुछ दृश्यों को पूरी तरह हटाने और कुछ आपत्तिजनक संवादों को संशोधित करने की भी सलाह दी गई है।

सेंसर बोर्ड ने फिल्म के एक गाने में मौजूद बिकिनी और क्लोज-अप शॉट्स को भी बदलने के लिए कहा है। साथ ही दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस पर फिल्माए गए कुछ ग्लैमरस दृश्यों में भी कट लगाने के निर्देश दिए हैं। अश्लील इशारों वाले कुछ दृश्यों को हटाकर उनकी जगह अन्य शॉट्स जोड़े गए हैं। इन सभी बदलावों के बाद फिल्म को U/A 16+ प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है।

फिल्म की कुल अवधि 2 घंटे 44 मिनट 50 सेकेंड निर्धारित की गई है। मल्टीस्टारर इस कॉमेडी एंटरटेनर में अक्षय कुमार के साथ कई लोकप्रिय कलाकार नजर आएंगे। अब दर्शकों की निगाहें फिल्म की एडवांस बुकिंग और बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर टिकी हुई हैं, जिसकी शुरुआत 23 जून से होने जा रही है।

टीवी अभिनेत्री सुरभि ज्योति मां बन गई ये खबर भी पढ़े : टीवी अभिनेत्री सुरभि ज्योति मां बन गई

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

लखनऊ अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द किए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में एक कोचिंग संस्थान में आग लगने की घटना के बाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द किए

लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड: भीषण आग में अफरा-तफरी,14 छात्रों की मौत, बचाव कार्य जारी

लखनऊ । राजधानी के अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया में सोमवार को एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। आग...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड: भीषण आग में अफरा-तफरी,14 छात्रों की मौत, बचाव कार्य जारी

राज्य बजट में खड़गपुर एयरपोर्ट को मिली मंजूरी, क्षेत्रीय विकास को मिलेगा नया आयाम

खड़गपुर। पश्चिम बंगाल सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट में खड़गपुर में नए हवाई अड्डे के निर्माण की घोषणा की...
पश्चिम बंगाल 
राज्य बजट में खड़गपुर एयरपोर्ट को मिली मंजूरी, क्षेत्रीय विकास को मिलेगा नया आयाम

सिजेरियन ऑपरेशन से बिगड़ी आठ महिलाओं की तबीयत, ऑपरेशन थियेटर सील, जांच शुरू

जोधपुर। कोटा और बीकानेर के बाद अब जोधपुर शहर के जिला अस्पताल पावटा में सिजेरियन ऑपरेशन से आठ महिलाओं की...
राज्य  राजस्थान 
 सिजेरियन ऑपरेशन से बिगड़ी आठ महिलाओं की तबीयत, ऑपरेशन थियेटर सील, जांच शुरू

पैसे के लेन-देन में पिता की हत्या, मचा कोहराम

रायबरेली।उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सोमवार को पैसों के लेन-देन में हुए विवाद के दौरान युवक ने अपने ही पिता...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पैसे के लेन-देन में पिता की हत्या, मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश

लखनऊ अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द किए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में एक कोचिंग संस्थान में आग लगने की घटना के बाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द किए

लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड: भीषण आग में अफरा-तफरी,14 छात्रों की मौत, बचाव कार्य जारी

लखनऊ । राजधानी के अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया में सोमवार को एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। आग...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड: भीषण आग में अफरा-तफरी,14 छात्रों की मौत, बचाव कार्य जारी

पैसे के लेन-देन में पिता की हत्या, मचा कोहराम

रायबरेली।उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सोमवार को पैसों के लेन-देन में हुए विवाद के दौरान युवक ने अपने ही पिता...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पैसे के लेन-देन में पिता की हत्या, मचा कोहराम

वेदांत सिंह ने सफलतापूर्वक पूरा किया हम्पटा पास ट्रेक, प्रमाण पत्र से हुए सम्मानित

बस्ती - युवा साहसिक यात्री वेदांत सिंह पुत्र डॉ नवीन सिंह बेलवाड़ाडी गाँधी नगर बस्ती एवं राम जनम चौधरी पुत्र...
उत्तर प्रदेश 
वेदांत सिंह ने सफलतापूर्वक पूरा किया हम्पटा पास ट्रेक, प्रमाण पत्र से हुए सम्मानित