शादी की सालगिरह पर ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन और आराध्या संग शेयर की फोटो

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

ऐश्वर्या  : बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन सोशल मीडिया पर मौजूद तो हैं, लेकिन कम ही एक्टिव रहती हैं। कम ही मौके होते हैं जब ऐश्वर्या इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट साझा करें, लेकिन जैसे ही वह कोई पोस्ट शेयर करती हैं देखते ही देखते वायरल हो जाता है। अब हाल ही में लंबे समय बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। दरअसल, आज यानी 20 अप्रैल 2026 को ऐश्वर्या और अभिषेक अपनी शादी की 19वीं सालगिरह मना रहे हैं, इस मौके पर उन्होंने एक बहुत ही प्यारी फैमिली फोटो शेयर की, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आज ऐश्वर्या और अभिषेक के लिए दोहरी खुशी का दिन था। आज ही अभिषेक की अपकमिंग फिल्म 'राजा शिवाजी' का ट्रेलर जारी हुआ और आज ही दोनों की 19वीं वेडिंग एनिवर्सरी थी। इस मौके पर एक फैमिली फोटो शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने अपनी खुशी जाहिर की।

ट्रेलर लॉन्च के बाद शेयर की फैमिली फोटो
ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म 'राजा शिवाजी' का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद इंस्टाग्राम पर अभिषेक और अपनी बेटी आराध्या के साथ दो सेल्फी शेयर कीं। एनिवर्सरी के मौके पर जैसे ही अभिनेत्री ने ये फैमिली फोटो शेयर की सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। तस्वीरों में ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या और पति अभिषेक के साथ मुस्कुराते हुए पोज देती नजर आ रही हैं। फोटोज से जाहिर होता है कि ये तस्वीरें आज ही ली गई हैं, क्योंकि अभिषेक ने वही कपड़े पहने हैं जो उन्होंने 'राजा शिवाजी' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहने थे।

ZEE5 से हटी 'सतलुज' पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- अब कोई चिंता नहीं ये खबर भी पढ़े : ZEE5 से हटी 'सतलुज' पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- अब कोई चिंता नहीं

वायरल हुई फैमिली फोटो
जैसे ही ऐश्वर्या ने अपनी शादी की सालगिरह पर ये फैमिली फोटो शेयर की, ये वायरल हो गई। तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में एक रेड हार्ट इमोजी शामिल किया, हालांकि उन्होंने इसके साथ कोई मैसेज नहीं लिखा, लेकिन तस्वीर पोस्ट होने के कुछ ही मिनटों में इसे 20,000 से अधिक लाइक मिले और सैकड़ों लोगों ने कमेंट्स के जरिए तस्वीर पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया। कई प्रशंसकों ने परिवार की इस तस्वीर को 'दिन की सबसे अच्छी तस्वीर' बताया तो वहीं कई ने कपल को एनिवर्सरी की बधाई दी।

लंबे समय बाद शेयर की फैमिली फोटो
ऐश्वर्या राय ने एक साल बाद अपने पति अभिषेक के साथ एक तस्वीर साझा की है। इससे पहले उन्होंने आखिरी बार 20 अप्रैल, 2025 को यानी अपनी शादी की 18वीं सालगिरह पर अभिषेक और आराध्या की तस्वीर साझा की थी। इसी तरह, 2024 में ऐश्वर्या ने अपनी शादी की सालगिरह के अवसर पर भी इसी तरह की पारिवारिक तस्वीर साझा की थी। बता दें, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने 20 अप्रैल, 2007 को शाही अंदाज में शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को डेट भी किया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या काफी समय से फिल्मों से दूर हैं, वहीं अभिषेक फिल्मों में लगातार सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वह रितेश देशमुख स्टारर आगामी फिल्म 'राजा शिवाजी' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे और इसके अलावा शाहरुख खान और सुहाना खान स्टारर 'किंग' में भी दिखाई देंगे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश का कहर, वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा अस्थायी रूप से बंद

डोडा के ठाठरी में अचानक आई बाढ़, घरों-दुकानों और वाहनों को नुकसान जम्मू-कश्मीर l में लगातार हो रही बारिश का...
धर्म-आध्यात्म  जम्मू कश्मीर 
जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश का कहर, वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा अस्थायी रूप से बंद

जिला कृषि अधिकारी ने छापा मार कार्यवाही के दौरान कीटनाशकों के 07 नमूने संग्रहीत किये

फिरोजाबाद, जिलाधिकारी के  निर्देशों के क्रम में कृषि अधिकारी द्वारा शिकोहाबाद तथा सिरसागंज  क्षेत्र में टीमें गठित कर छापामार कार्यवाही...
जिला कृषि अधिकारी ने छापा मार कार्यवाही के दौरान कीटनाशकों के 07 नमूने संग्रहीत किये

कलेक्ट्रेट सभागार में होटल, रेस्तरां व कोचिंग सेंटर और मेडिकल कॉलेज में अग्नि काण्ड रोकने को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन  

   फिरोजाबाद,कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होटल, कोचिंग सेंटर, रेस्तरां मालिकों और मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और मुख्य...
कलेक्ट्रेट सभागार में होटल, रेस्तरां व कोचिंग सेंटर और मेडिकल कॉलेज में अग्नि काण्ड रोकने को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन  

मोरारी बापू की कथा में पहुंचे सीएम धामी, स्वामी चिदानन्द ने दिया आध्यात्मिक संदेश

980वीं श्रीराम कथा का भव्य समापन, हरिद्वार। परम पवित्र सप्तपुरी देवभूमि हरिद्वार की पुण्यधरा रामनाम के दिव्य रस, संतों की...
उत्तराखंड 
मोरारी बापू की कथा में पहुंचे सीएम धामी, स्वामी चिदानन्द ने दिया आध्यात्मिक संदेश

बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

नौ वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों का वास्तविक श्रेय बिजली कर्मचारियों एवं इंजीनियरों को, लेकिन आज भी उत्पीड़न :...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

उत्तर प्रदेश

बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

नौ वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों का वास्तविक श्रेय बिजली कर्मचारियों एवं इंजीनियरों को, लेकिन आज भी उत्पीड़न :...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

दीवारों और पैकेटों में छिपाए मिले 1.62 करोड़ रुपये नकद लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के एक...
उत्तर प्रदेश 
विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

एपीजे विश्वविद्यालय में बीटेक दाखिले की काउंसलिंग, 14 अभ्यर्थियों को मिली सीट

कश्मीरी माइग्रेंट और एनआरआई की हुई काउंसलिंग लखनऊ। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में बुधवार को बीटेक पाठ्यक्रम में...
उत्तर प्रदेश 
एपीजे विश्वविद्यालय में बीटेक दाखिले की काउंसलिंग, 14 अभ्यर्थियों को मिली सीट