रणबीर कपूर की फिल्म का फैंस को है सबसे ज्यादा इंतजार

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

किंग और रामायण: साल 2026 का सेकंड हाफ अब शुरू हो चुका है, यानी आधा साल बीत भी गया है। साल की शुरुआत में कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं। अब साल के दूसरे हाफ में भी कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। लिस्ट में कई बड़े सुपरस्टार्स की फिल्मों के नाम भी शामिल हैं। अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों से थिएटर आबाद रहने वाले हैं। पौराणिक कथाओं से लेकर स्पाई थ्रिलर्स, एक्शन ड्रामा और कॉमेडी फ्रेंचाइजी तक हर जोनर की फिल्मों का दबदबा देखने को मिलेगा। कई फिल्मों को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इनके लिए दर्शकों की उत्सुकता सातवें आसमान पर है। IMDb ने सबसे ज्यादा चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों की लिस्ट भी जारी की है, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट से लेकर शाहरुख खान, अजय देवगन, यश, अक्षय कुमार की फिल्में शामिल हैं। आइए नजर डालते हैं उन फिल्मों पर जिन्होंने सिनेप्रेमियों के बीच सबसे ज्यादा उत्साह पैदा किया है।


रणबीर कपूर की फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'किंग' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। पर्दे से तीन साल की दूरी के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे शाहरुख की यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें वह पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। कई लोगों को लग सकता है कि ये साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्म होगी, जबकि ऐसा नहीं है, ये खिताब शाहरुख के पास नहीं है, बल्कि नंबर वन के पायदान को रणबीर कपूर की फिल्म ने हासिल किया है। इस लिस्ट में कई और फिल्में भी हैं, जिसमें से एक 'किंग' भी है।

 उज्जैनः केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बाबा महाकाल की शयन आरती में शामिल होकर लिया दर्शन लाभ ये खबर भी पढ़े :  उज्जैनः केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बाबा महाकाल की शयन आरती में शामिल होकर लिया दर्शन लाभ


'किंग' और 'टॉक्सिक' टॉप 5 में शामिल
हालिया रैंकिंग के अनुसार सबसे टॉप पर रणबीर कपूर की पौराणिक कथा 'रामायण' है, जिसमें साई पल्लवी और यश, रणबीर कपूर संग मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन 'दंगल' फेम निर्देशक नितेश तिवारी निभा रहे हैं। दूसरे नंबर आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर स्टारर 'अल्फा' है। इस ताजा रैंकिंग सूची में साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' तीसरे स्थान पर काबिज है, जबकि शाहरुख खान की 'किंग' चौथे पायदान पर मौजूद है। रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख की यह फिल्म 1994 की हॉलीवुड क्लासिक 'लियोन: द प्रोफेशनल' से प्रेरित है, जिसमें वह एक मंजे हुए शार्पशूटर की भूमिका में एक युवा लड़की की रक्षा करते नजर आएंगे। 

अजय देवगन और श्रद्धा कपूर की फिल्में भी रेस में आगे
शीर्ष 10 फिल्मों की बात करें तो अजय देवगन की कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'धमाल 4' पांचवें नंबर पर है, जबकि उनकी सस्पेंस थ्रिलर 'दृश्यम 3' छठे स्थान पर बनी हुई है। इसके बाद 'विश्वनाथ एंड संस' सातवें, 'मिर्जापुर: द मूवी' आठवें और 'हैवान' नौवें स्थान पर हैं। श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म 'ईथा' ने इस सूची में 10वां स्थान हासिल किया है।

क्षेत्रीय और हिंदी सिनेमा का दबदबा
सूची में आगे बढ़ते हुए 11वें स्थान पर 'आवारापन 2' और 12वें पर 'इक्का' का नाम आता है। इसके बाद अरसन, खलीफा, आई एम गेम, रणबाली, शक्ति शालिनी, इधयम मुरली, सिग्मा और 'व्वान - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' जैसी फिल्मों ने टॉप 20 में अपनी जगह पक्की की है। खास बात यह है कि इस पूरी लिस्ट में पांच अलग-अलग भाषाओं का दबदबा देखने को मिला है, जिसमें 12 हिंदी, चार तमिल, दो मलयालम, एक तेलुगु और एक कन्नड़ भाषा की फिल्म शामिल है।

 

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

गुना में आज विशेष प्रशिक्षण, बेंगलुरु के विशेषज्ञ सिखाएंगे गुलाब की वैज्ञानिक खेती

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में गुलाब की वैज्ञानिक एवं व्यावसायिक खेती को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक...
मध्य प्रदेश 
गुना में आज विशेष प्रशिक्षण, बेंगलुरु के विशेषज्ञ सिखाएंगे गुलाब की वैज्ञानिक खेती

मध्य प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून अब तेजी से सक्रिय हो गया है। बुधवार को बालाघाट और डिंडौरी में अति भारी...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

ईरान, हमास, हिजबुल्लाह से लड़ाई कभी खत्म नहीं होगीः नेतन्याहू

तेल अवीव। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान और उसके सहयोगियों (हमास और हिजबुल्लाह) के...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान, हमास, हिजबुल्लाह से लड़ाई कभी खत्म नहीं होगीः नेतन्याहू

राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराई बस, सात की मौत

दाैसा। राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक स्लीपर बस के ट्रक से टकराने के बाद दोनों वाहनों...
राष्ट्रीय  राज्य  राजस्थान 
राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराई बस, सात की मौत

ईरान का कड़ा रुख, लेबनान पर हमला बंद होगा तब होगी अमेरिका से अंतिम समझौते पर सीधी वार्ता

दोहा/वाशिंगटन। कतर की राजधानी दोहा में अमेरिकी और ईरानी वार्ताकार मौजूद हैं। दोनों पक्षों के बीच अब तक सीधी वार्ता...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान का कड़ा रुख, लेबनान पर हमला बंद होगा तब होगी अमेरिका से अंतिम समझौते पर सीधी वार्ता

उत्तर प्रदेश

शुचितापूर्ण ढंग से आयोजित हो यूपीटीईटी, हर अभ्यर्थी को मिले सुरक्षित और तनावमुक्त परीक्षा का वातावरण : मुख्यमंत्री योगी

-दूसरे राज्यों से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवागमन, सुरक्षा और प्रवास की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शुचितापूर्ण ढंग से आयोजित हो यूपीटीईटी, हर अभ्यर्थी को मिले सुरक्षित और तनावमुक्त परीक्षा का वातावरण : मुख्यमंत्री योगी

प्रधानों को प्रशासक बनाने के अध्यादेश पर हाईकाेर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने के प्रदेश सरकार के गत 25 मई के अध्यादेश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रधानों को प्रशासक बनाने के अध्यादेश पर हाईकाेर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

पर्याप्त आय अर्जित न करने वाली शिक्षित पत्नी भरण-पोषण की हकदार : हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अपने एक निर्णय में कहा कि केवल इस तथ्य से कि पत्नी शिक्षित है, उसे...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
पर्याप्त आय अर्जित न करने वाली शिक्षित पत्नी भरण-पोषण की हकदार : हाईकोर्ट

लोकसभा अध्यक्ष का मथुरा में हुआ भव्य स्वागत, जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात

मथुरा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार शाम अपने संसदीय क्षेत्र कोटा से रेलवे स्टेशन मथुरा जंक्शन पहुंचे। मथुरा आगमन के...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लोकसभा अध्यक्ष का मथुरा में हुआ भव्य स्वागत, जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात