एसएससी जीडी परीक्षा पोस्टपोन, नई तारीख की जल्द होगी घोषणा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कॉन्स्टेबल (जीडी) भर्ती परीक्षा 2026 को फिलहाल स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 23 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली थी, लेकिन अब इसे अगली सूचना तक टाल दिया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि नई परीक्षा तिथियों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर उचित समय पर की जाएगी।

17 फरवरी 2026 को जारी नोटिस में एसएससी ने बताया कि कॉन्स्टेबल (जीडी) की कंप्यूटर आधारित परीक्षा अभी आयोजित नहीं की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

री-नीट से पहले भीलवाड़ा में फर्जी पेपर माफिया का भंडाफोड़, 19 वर्षीय छात्र गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : री-नीट से पहले भीलवाड़ा में फर्जी पेपर माफिया का भंडाफोड़, 19 वर्षीय छात्र गिरफ्तार

किन पदों के लिए होनी थी परीक्षा

एसएससी जीडी परीक्षा के माध्यम से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में भर्ती की जाती है। इसमें सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF), बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF), सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF), इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP), सेक्रेटेरिएट सिक्योरिटी फोर्स (SSF) और असम राइफल्स शामिल हैं। इस परीक्षा के जरिए जीडी कांस्टेबल और राइफलमैन (GD) के पद भरे जाते हैं। हर साल लाखों उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेते हैं।

नीट-2026: देशभर में कड़े सुरक्षा इंतजाम, मध्य प्रदेश में 1.18 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा ये खबर भी पढ़े : नीट-2026: देशभर में कड़े सुरक्षा इंतजाम, मध्य प्रदेश में 1.18 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

स्लॉट चयन की सुविधा नहीं

आयोग ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि इस परीक्षा में उम्मीदवारों को स्लॉट चुनने की सुविधा नहीं मिलेगी। यानी अभ्यर्थी अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा तिथि या समय का चयन नहीं कर पाएंगे। परीक्षा से लगभग 8–10 दिन पहले परीक्षा शहर की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा से 2–3 दिन पहले जारी किए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश के 59 जिलों में नीट-यूजी री-एग्जाम शांतिपूर्ण सम्पन्न, कड़ी सुरक्षा में हुई परीक्षा ये खबर भी पढ़े : उत्तर प्रदेश के 59 जिलों में नीट-यूजी री-एग्जाम शांतिपूर्ण सम्पन्न, कड़ी सुरक्षा में हुई परीक्षा

परीक्षा टलने की संभावित वजह

हालांकि परीक्षा स्थगित करने का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि परीक्षा तिथियों के टकराव की वजह से यह फैसला लिया गया है। जानकारी के अनुसार, देशभर में एमटीएस परीक्षा 19 फरवरी तक निर्धारित थी और कुछ केंद्रों पर परीक्षा रद्द होने के बाद इसे 23 फरवरी को पुनर्निर्धारित किया गया। ऐसे में व्यवस्थागत कारणों से SSC GD परीक्षा को टालने का निर्णय लिया गया हो सकता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

 शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2 ने दुनियाभर में की रिकॉर्डतोड़ कमाई

'कॉकटेल 2 : शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कॉकटेल 2' 19 जून को सिनेमाघरों...
मनोरंजन 
 शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2 ने दुनियाभर में की रिकॉर्डतोड़ कमाई

चकिया गैंगरेप मामले में हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

चकिया गैंगरेप मामले में हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार एसपी मनीष बोले-अन्य अपराधियों की भी होगी जल्द गिरफ्तारी  नन्दकिशोर...
चकिया गैंगरेप मामले में हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने का साधन है योग: डीएम 

स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने का साधन है योग: डीएम  गांधी स्टेडियम में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में डीएम,...
स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने का साधन है योग: डीएम 

महिला के ऊपर से गुजरी ट्रेन फिर भी जिंदा बची

उन्नाव: यूपी के उन्नाव से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक महिला के ऊपर से ट्रेन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
महिला के ऊपर से गुजरी ट्रेन फिर भी जिंदा बची

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: डिस्ट्रिक्ट जज ने दिया योग भगाए रोग का संदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: डिस्ट्रिक्ट जज ने दिया योग भगाए रोग का संदेश नन्दकिशोर दास  बेगूसराय ब्यूरो। माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: डिस्ट्रिक्ट जज ने दिया योग भगाए रोग का संदेश

उत्तर प्रदेश

महिला के ऊपर से गुजरी ट्रेन फिर भी जिंदा बची

उन्नाव: यूपी के उन्नाव से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक महिला के ऊपर से ट्रेन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
महिला के ऊपर से गुजरी ट्रेन फिर भी जिंदा बची

 मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट पर लटकी रजिस्ट्रेशन रद्द होने की तलवार!

रामपुर : यूपी के रामपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती दिखाई दे रही...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट पर लटकी रजिस्ट्रेशन रद्द होने की तलवार!

भैंस चोरी गैंग का 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

चोरी की भैंसें उन्नाव के स्लाटर हाउस में बेचने की कबूली बात, गैंग के अन्य सदस्य पहले ही हो चुके...
उत्तर प्रदेश 
भैंस चोरी गैंग का 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले विधायक रवि शर्मा,  सौंपे विकास से जुड़े 9 प्रमुख प्रस्ताव 

झांसी । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झांसी आगमन पर नगर विधायक रवि शर्मा ने सर्किट हाउस में उनसे शिष्टाचार भेंट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले विधायक रवि शर्मा,  सौंपे विकास से जुड़े 9 प्रमुख प्रस्ताव