सीबीएसई 12वीं कक्षा रिजल्ट के रिवैल्यूएशन की आखिरी तारीख 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

सीबीएसई : सीबीएसई 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने के बाद बोर्ड ने छात्रों को रिवैल्यूएशन का विकल्प दिया है। इसके लिए 6 जून तक आवेदन किया जा सकता है। अब तक 70,433 छात्र कॉपियों की दोबारा चेकिंग के लिए आवेदन कर चुके हैं। वहीं, पोर्टल पर DOS अटैक भी हो रहे हैं। तीन जून को लगभग 38 लाख डॉस अटैक हुए। वहीं, बोर्ड उन छात्रों की मदद भी कर रहा है, जिनको रिवैल्यूएशन पोर्टल में लॉगइन या पेमेंट करने में परेशानी हो रही है।

विदेश में उच्च शिक्षा का सुनहरा अवसर, विद्यार्थियों से छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन आमंत्रित ये खबर भी पढ़े : विदेश में उच्च शिक्षा का सुनहरा अवसर, विद्यार्थियों से छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन आमंत्रित

सीबीएसई के अनुसार 70,433 छात्रों ने रिवैल्यूएशन के लिए आवेदन किया है। इनमें अंकों के सत्यापन के लिए 7,314 आवेदन और पुनर्मूल्यांकन के लिए 63,119 आवेदन शामिल हैं। कई छात्रों ने एक्स पर लिखा है कि उन्हें पोर्टल में लॉगइन करने और पेमेंट करने में परेशानी हो रही है। इस पर सीबीएसई की तरफ से कहा गया कि सीधे मैसेज कर बोर्ड की टीम से मदद ले सकते हैं। छात्र सीबीएसई पुनर्मूल्यांकन के लिए आधिकारिक वेबसाइट - cbse.gov.in/newsite_old/rchk.html पर आवेदन कर सकते हैं । 

1 जून को भी धोखा? CBSE का री-इवैल्यूएशन पोर्टल हुआ ठप ये खबर भी पढ़े : 1 जून को भी धोखा? CBSE का री-इवैल्यूएशन पोर्टल हुआ ठप

कैसे करें आवेदन?
केवल वही छात्र अपनी कॉपी दोबारा चेक कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने इसकी फोटोकॉपी के लिए आवेदन किया था। ये छात्र जांच में पाई गई गलतियों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक को संबंधित विषय की मार्किंग स्कीम देखनी होगी, जो प्रश्न पत्र के साथ वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। 
रिवैल्यूएशन एप्लीकेशन की स्थिति उम्मीदवार के लॉगिन विवरण पर अपलोड की जाएगी और उपलब्ध होगी। एक अंक की कटौती भी प्रभावी होगी। 
पुनर्मूल्यांकन का परिणाम अंतिम होगा, और पुनर्मूल्यांकन के विरुद्ध कोई अपील या समीक्षा स्वीकार नहीं की जाएगी। बोर्ड द्वारा दिए गए अंक अंतिम होंगे और उम्मीदवारों पर बाध्यकारी होंगे।

 भारतीय प्रतिभाओं को जोड़ेने वाली 'पीएम रिसर्च चेयर' योजना के आवेदन शुरू ये खबर भी पढ़े :  भारतीय प्रतिभाओं को जोड़ेने वाली 'पीएम रिसर्च चेयर' योजना के आवेदन शुरू

किन माध्यमों से करें पेमेंट?
सीबीएसई ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि उम्मीदवार उपलब्ध ऑनलाइन भुगतान विकल्पों यूपीआई, नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड का उपयोग निर्दिष्ट भुगतान माध्यमों के माध्यम से कर सकते हैं। एसबीआई, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और इंडियन बैंक के भुगतान माध्यम सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन पोर्टल पर उपलब्ध हैं। छात्रों को भुगतान करने के लिए इन बैंकों में खाता होना आवश्यक नहीं है, वे इनमें से किसी भी भुगतान माध्यम का उपयोग कर सकते हैं। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

भारत-लैटिन अमेरिका और कैरिबियन व्यापार-निवेश फोरम की बैठक आज इंदौर में

भोपाल। मध्य प्रदेश में निवेश, निर्यात और अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक साझेदारियों को नई गति देने के उद्देश्य से आज शनिवार को...
राज्य  मध्य प्रदेश 
भारत-लैटिन अमेरिका और कैरिबियन व्यापार-निवेश फोरम की बैठक आज इंदौर में

रूढ़ा में  समृद्धि किसान एवं वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कल 

मालीपुर, अम्बेडकरनगर। क्षेत्र के धवरूआ ग्राम पंचायत के मजरे रूढ़ा में आगामी सात जून को समृद्धि किसान एवं वित्तीय जागरूकता...
उत्तर प्रदेश 
रूढ़ा में  समृद्धि किसान एवं वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कल 

भांगड़ विस्फोट मामले में पूर्व विधायक शौकत मोल्ला देर रात गिरफ्तार

कोलकाता। कैनिंग पूर्व के पूर्व विधायक और भांगड़ क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी शौकत मोल्ला को राष्ट्रीय अन्वेषण...
राष्ट्रीय  राज्य  पश्चिम बंगाल 
भांगड़ विस्फोट मामले में पूर्व विधायक शौकत मोल्ला देर रात गिरफ्तार

ऑफिस बना कत्लगाह! 35 सेकेंड में युवती पर ताबड़तोड़ हमला, सहकर्मी ने चाकू से उतारा मौत के घाट

घटना के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार कर आत्महत्या का प्रयास किया
राष्ट्रीय  राज्य  पंजाब 
ऑफिस बना कत्लगाह! 35 सेकेंड में युवती पर ताबड़तोड़ हमला, सहकर्मी ने चाकू से उतारा मौत के घाट

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, डीटीसी बसों में तैनात होंगी हथियारबंद महिला पुलिसकर्मी

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को नई मजबूती देने के लिए व्यापक योजना तैयार की...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, डीटीसी बसों में तैनात होंगी हथियारबंद महिला पुलिसकर्मी

उत्तर प्रदेश

रूढ़ा में  समृद्धि किसान एवं वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कल 

मालीपुर, अम्बेडकरनगर। क्षेत्र के धवरूआ ग्राम पंचायत के मजरे रूढ़ा में आगामी सात जून को समृद्धि किसान एवं वित्तीय जागरूकता...
उत्तर प्रदेश 
रूढ़ा में  समृद्धि किसान एवं वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कल 

सिराथू में उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने बांटे आवास की चाभियां, ट्रैक्टर व सहायता सामग्री

213 स्वयं सहायता समूहों को 63.90 लाख और 338 समूहों को 5.07 करोड़ रुपये की सामुदायिक निवेश निधि का डमी...
उत्तर प्रदेश 
सिराथू में उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने बांटे आवास की चाभियां, ट्रैक्टर व सहायता सामग्री

हरियाली की ओर बढ़ा पिपरी गांव, प्रधान मोहम्मद सलमान ने किया वृक्षारोपण

सुलतानपुर। ब्लॉक कुड़वार अंतर्गत ग्राम सभा पिपरी में ग्राम प्रधान मोहम्मद सलमान द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान...
उत्तर प्रदेश 
हरियाली की ओर बढ़ा पिपरी गांव, प्रधान मोहम्मद सलमान ने किया वृक्षारोपण

लखनऊ में बाढ़ एवं बाढ़ आपदाएं विषय पर राष्ट्रीय नागरिक-सैन्य संगोष्ठी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (UPSDMA) एवं भारतीय सेना की मुख्यालय मध्य कमान, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में बाढ़ एवं बाढ़ आपदाएं विषय पर राष्ट्रीय नागरिक-सैन्य संगोष्ठी