रूढ़ा में समृद्धि किसान एवं वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कल
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी जिलाधिकारी ईशा प्रिया
मालीपुर, अम्बेडकरनगर। क्षेत्र के धवरूआ ग्राम पंचायत के मजरे रूढ़ा में आगामी सात जून को समृद्धि किसान एवं वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन श्री गजाधर नाथ मर्यादा बाल विद्यापीठ में किया जाएगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव निवासी एसपी मुख्यालय उत्तर प्रदेश सरकार में तैनात आईपीएस आशुतोष मिश्रा करेंगे। अभिज्ञान फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में पशुधन विभाग, कृषि विभाग , नाबार्ड तथा बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा किसानों को विभिन्न योजनाओं, आधुनिक तकनीकी खेती, पशुपालन, डेयरी विकास, वित्तीय साक्षरता एवं स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ईशा प्रिया होगीं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
क्षेत्रीय पत्रकारिता में 25 वर्षों का अनुभव रखने वाले पवन सारस्वत अंबेडकरनगर में सक्रिय हैं और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ रखते हैं। ज़मीनी रिपोर्टिंग और प्रशासनिक मामलों की समझ के साथ उन्होंने लंबे समय तक भरोसेमंद कवरेज किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
