भारत-लैटिन अमेरिका और कैरिबियन व्यापार-निवेश फोरम की बैठक आज इंदौर में

- 15 देशों के राजनयिक-प्रतिनिधि होंगे शामिल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में निवेश, निर्यात और अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक साझेदारियों को नई गति देने के उद्देश्य से आज शनिवार को इंदौर में भारत-लैटिन अमेरिका और कैरिबियन (एलएसी) व्यापार-निवेश फोरम 2026 की बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसका शुभारंभ करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी बबीता मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी में राज्य सरकार के सहयोग से ग्लोबल इंडिया बिज़नेस फोरम (जीआईबीएफ) द्वारा इंदौर के होटल रेडिसन ब्लू में इस महत्वपूर्ण फोरम का आयोजन हो रहा है। जिसमें लैटिन अमेरिका और कैरिबियन क्षेत्र के 15 देशों के वरिष्ठ राजनयिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनमें विभिन्न देशों के राजदूत, एक उच्चायुक्त और एक महावाणिज्यदूत शामिल होंगे। इनके साथ निवेशक, निर्यातक, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, व्यापार आयुक्त, एमएसएमई क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि और वरिष्ठ शासकीय अधिकारी सहित 350 से अधिक प्रतिनिधि सहभागिता करेंगे। चार प्रमुख वाणिज्य एवं उद्योग मंडल भी इसमें सहभागिता करेंगे।

दमोह में 12.70 लाख की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8.50 लाख की संपत्ति बरामद ये खबर भी पढ़े : दमोह में 12.70 लाख की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8.50 लाख की संपत्ति बरामद

इसमें विभिन्न देशों के प्रतिनिधिमंडलों द्वारा निवेश प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही व्यापार एवं निवेश के अवसरों, विनिर्माण क्षेत्र में सहयोग तथा सेवा क्षेत्र में निवेश संभावनाओं पर केंद्रित पैनल होंगे। विनिर्माण क्षेत्र से संबंधित चर्चा में औषधि, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल तथा खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र शामिल रहेंगे, जबकि सेवा क्षेत्र की चर्चा में सूचना-प्रौद्योगिकी, पर्यटन, फिनटेक तथा शिक्षा क्षेत्र में सहयोग और निवेश की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। फोरम में उद्योगों और निवेशकों के बीच प्रत्यक्ष संवाद को बढ़ावा देने के लिए बी2बी और बी2जी बैठकों का भी आयोजन किया जाएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

भू-जल संरक्षण हेतु वाटरशेड में किया गया कृषक गोष्ठी एवं जन जागरूकता बैठक

प्रतापगढ़। प्रतापगढ भू-जल सप्ताह के अन्तर्गत भूमि संरक्षण इकाई द्वितीय द्वारा ग्राम पंचायत नरहरपुर विकास खण्ड-मंगरौरा में कृषक गोष्ठी एवं...
भू-जल संरक्षण हेतु वाटरशेड में किया गया कृषक गोष्ठी एवं जन जागरूकता बैठक

कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने धर्मगुरुओं के साथ की पीस कमेटी की बैठक,

प्रतापगढ़। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस...
कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने धर्मगुरुओं के साथ की पीस कमेटी की बैठक,

केजीएमयू में अनियमितताओं का शिकार हो रहे मरीज

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, केजीएमयू की ओपीडी में रही व्यवस्थाएं सुधर नहीं पा रही है। तो वहीं दिव्यांगों,वृद्ध,सैनिकों और...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में अनियमितताओं का शिकार हो रहे मरीज

बलरामपुर अस्पताल में मारपीट वा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

— घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे : निदेशक डॉ.विवेक

राजेंद्र त्रिपाठी का हुआ निधन

लखनऊ। प्रयागराज के वरिष्ठ राजनेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र त्रिपाठी का निधन हो गया। 92 वर्ष की आयु में उनका...
उत्तर प्रदेश 
राजेंद्र त्रिपाठी का हुआ निधन

केजीएमयू में पहली स्पाइनल डिफॉर्मिटी करेक्शन सर्जरी हुई

— निजी अस्पताल में इसका खर्च दस लाख आ सकता
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में पहली स्पाइनल डिफॉर्मिटी करेक्शन सर्जरी हुई