यूपीएससी एपीयस की परीक्षा में सारे अभ्यर्थी फेल

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

लखनऊः यूपीपीसीएस अपर निजी सचिव परीक्षा-2023 की परीक्षा में शामिल होने वाले 4,240 अभ्यर्थियों में से किसी ने भी यह परीक्षा नहीं पास कर पाया। इस परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी फेल हो गए। इसकी वजह से 331 रिक्त पद को खाली घोषित किया गया है। इस परीक्षा में एक भी अभ्यर्थी पास नहीं हुआ। एक मिनट में 80 शब्द भी कोई टाइप नहीं कर पाया। यूपीपीसीएस की तरफ से बताया गया है कि द्वितीय चरण की परीक्षा के आधार पर तृतीय चरण की परीक्षा हेतु किसी भी अभ्यर्थी के सफल नहीं होने के कारण 331 पद रिक्त घोषित किए गए हैं।

 

रेलवे में निकली बंपर भर्ती ये खबर भी पढ़े : रेलवे में निकली बंपर भर्ती

4240 अभ्यर्थी ने दी थी परीक्षा

दो पालियों में हुई यूपीएससी की परीक्षा, कठिन सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया ये खबर भी पढ़े : दो पालियों में हुई यूपीएससी की परीक्षा, कठिन सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया

लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि अपर निजी सचिव परीक्षा-2023 की कुल 331 रिक्तियों के सापेक्ष दिनांक-07.01.2024 को आयोजित प्रथम चरण की परीक्षा का परिणाम दिनांक-04.03.2024 को घोषित किया गया था, जिसमें कुल 5889 अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण की परीक्षा हेतु सफल घोषित किया गया था। प्रश्नगत चयन की द्वितीय चरण की परीक्षा दिनांक-28.06.2024 से 18.07.2024 तक 02 सत्रों में जनपद-लखनऊ में आयोजित की गयी थी, जिसमें कुल 4240 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे।

 भारतीय प्रतिभाओं को जोड़ेने वाली 'पीएम रिसर्च चेयर' योजना के आवेदन शुरू ये खबर भी पढ़े :  भारतीय प्रतिभाओं को जोड़ेने वाली 'पीएम रिसर्च चेयर' योजना के आवेदन शुरू

एक मिनट में 80 शब्द भी टाइप नहीं कर पाए

द्वितीय चरण की परीक्षा में दो विषयों-हिन्दी आशुलेखन और हिन्दी टाइपिंग की परीक्षा हुई थी जिनका पूर्णांक क्रमशः 75 अंक और 25 अंक था। हिन्दी आशुलेखन में त्रुटिरहित न्यूनतम 80 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग करना अनिवार्य है। लेकिन कोई भी अभ्यर्थी एक मिनट में 80 शब्द को बिना गलती के टाइप नहीं कर पाया। इसकी वजह से तृतीय चरण की परीक्षा हेतु किसी भी अभ्यर्थी के सफल घोषित नहीं किया गया। 

UPPSC APS 2023 पात्रता मानदंड

UPPSC APS भर्ती के लिए पात्र माने जाने हेतु उम्मीदवारों को APS आवेदन के लिए निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है। UPPSC APS भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। निर्धारित मानदंडों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में विशेष छूट के प्रावधान लागू होंगे। 

 UPPSC APS के लिए शैक्षणिक योग्यता  

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों की हिंदी शॉर्टहैंड में टाइपिंग गति कम से कम 80 शब्द प्रति मिनट और हिंदी टाइपराइटिंग में 25 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए, जो DOEACC सोसाइटी द्वारा संचालित 'सर्टिफिकेट कोर्स इन कंप्यूटिंग' (CCC) के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुरूप हो। यह कोर्स 'हाई स्कूल और इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड, उत्तर प्रदेश' द्वारा संचालित किया जाता है, या सरकार द्वारा इसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई अन्य कोर्स हो।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

सिम कार्ड एक कोने से कटा हुआ क्यों होता है?

सिम कार्ड :आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और लोग फोन के बिना रह भी...
विचार मित्र 
सिम कार्ड एक कोने से कटा हुआ क्यों होता है?

बचाएगी यह खास तकनीक बारिश के मौसम में  गलने से मक्का की फसल को 

मक्का की खेती: खरीफ सीजन में मक्का किसानों के लिए एक बेहद मुनाफे वाली फसल मानी जाती है. लेकिन इसके...
खेती-बाड़ी 
बचाएगी यह खास तकनीक बारिश के मौसम में  गलने से मक्का की फसल को 

यूपीएससी एपीयस की परीक्षा में सारे अभ्यर्थी फेल

लखनऊः यूपीपीसीएस अपर निजी सचिव परीक्षा-2023 की परीक्षा में शामिल होने वाले 4,240 अभ्यर्थियों में से किसी ने भी यह...
शिक्षा-रोजगार 
यूपीएससी एपीयस की परीक्षा में सारे अभ्यर्थी फेल

सोने के भाव में बड़ी गिरावट, चांदी भी 1500 रुपये हुई सस्ती

सोने-चांदी की कीमत :ग्लोबल मार्केट में कमजोरी और अमेरिका-ईरान संघर्ष विराम समझौते को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच आज सोने...
कारोबार 
सोने के भाव में बड़ी गिरावट, चांदी भी 1500 रुपये हुई सस्ती

घमोरियों से कैसे छुटकारा पाएं? ये घरेलू नुस्खे आ सकते हैं काम

घमोरिया  :गर्मी के मौसम में स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होती है जिनमें से एक है घमौरियों का...
लाइफस्टाइल 
घमोरियों से कैसे छुटकारा पाएं? ये घरेलू नुस्खे आ सकते हैं काम

उत्तर प्रदेश

आपके शहर में आज कैसा मौसम रहने वाला है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज (गुरुवार को) मौसम का मिजाज मिला-जुला रह सकता है। यूपी के कई जिलों में आंशिक...
उत्तर प्रदेश 
आपके शहर में आज कैसा मौसम रहने वाला है

प्रयागराज आयुष अस्पतालों में अंदर ही मिलें दवाएं, बढ़ाई जाएं ओपीडी : दयाशंकर मिश्र

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने बुधवार को सर्किट...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज आयुष अस्पतालों में अंदर ही मिलें दवाएं, बढ़ाई जाएं ओपीडी : दयाशंकर मिश्र

विश्व बैंक के सहयोग से यूपीसीएएमपी प्राधिकरण और 15 क्षेत्रीय ज्ञान केंद्र के बीच एमओयू

लखनऊ । विश्व बैंक के सहयोग से क्रियान्वित उत्तर प्रदेश क्लीन एयर मैनिज्मन्ट प्रोजेक्ट (यूपीसीएएमपी) अथॉरिटी और 15 क्षेत्रीय ज्ञान...
उत्तर प्रदेश 
विश्व बैंक के सहयोग से यूपीसीएएमपी प्राधिकरण और 15 क्षेत्रीय ज्ञान केंद्र के बीच एमओयू

जौनपुर में एंटी मलेरिया माह के तहत जागरूकता अभियान तेज,  बताए गए बचाव के उपाय

जौनपुर । एंटी मलेरिया माह जून-2026 के तहत जिला मलेरिया एवं फाइलेरिया विभाग ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में एंटी मलेरिया माह के तहत जागरूकता अभियान तेज,  बताए गए बचाव के उपाय