सोने के भाव में बड़ी गिरावट, चांदी भी 1500 रुपये हुई सस्ती

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

सोने-चांदी की कीमत :ग्लोबल मार्केट में कमजोरी और अमेरिका-ईरान संघर्ष विराम समझौते को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच आज सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली। बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 1850 रुपये टूटकर 1.59 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, आज 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1850 रुपये या 1.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। बताते चलें कि मंगलवार को सोने का भाव 1,61,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोने के वायदा भाव में भी गिरावट
अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम समझौते की संभावनाओं पर चिंता बढ़ने के कारण, वायदा कारोबार में सोने की कीमतें 562 रुपये टूटकर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अगस्त की डिलीवरी वाले सोने का भाव 562 रुपये यानी 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,58,784 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसमें 8,266 लॉट का कारोबार हुआ।

तेल की तेजी और तनाव का असर, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर ये खबर भी पढ़े : तेल की तेजी और तनाव का असर, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर

1500 रुपये सस्ती हुई चांदी
सोने के साथ ही, आज चांदी की कीमतें भी 1500 रुपये या 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,69,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गईं। मंगलवार को चांदी की कीमत 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। आज विदेशी बाजारों में गिरावट के कारण वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 2757 रुपये टूटकर 2.63 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। MCX पर चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 2757 रुपये यानी 1.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,63,950 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मिडिल-ईस्ट के मौजूदा हालातों की वजह से गिर रही कीमतें
लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट, गौरव गर्ग ने कहा कि बुधवार को घरेलू बाजारों में सोने और चांदी की कीमतें गिर गईं, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ रहा है। इससे लंबे समय तक ऊंची ब्याज दरें बने रहने की आशंका पैदा हो गई है। जिसका असर कीमती धातुओं पर पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 0.54 प्रतिशत टूटकर 4463.84 डॉलर प्रति औंस रह गया और चांदी एक प्रतिशत टूटकर 74.43 डॉलर प्रति औंस रह गई। मिराए एसेट शेयरखान में कमोडिटी हेड प्रवीण सिंह ने कहा कि सोने की कीमतें दबाव में थीं, क्योंकि अमेरिका-ईरान समझौता अभी भी दूर की कौड़ी बना हुआ है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

मध्य प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, 16 जिलों में अलर्ट

भोपाल । मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सक्रिय स्ट्रॉन्ग सिस्टम ने कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, 16 जिलों में अलर्ट

बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप: आज क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे ट्रीसा-गायत्री और सात्विक-चिराग

नई दिल्ली। बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन शुक्रवार को भारत की पदक उम्मीदें युगल मुकाबलों पर टिकी रहेंगी।...
खेल 
बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप: आज क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे ट्रीसा-गायत्री और सात्विक-चिराग

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- निःस्वार्थ सेवा और परोपकार राष्ट्र को देते हैं नई दिशा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शुक्रवार को सुभाषित शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट में...
राष्ट्रीय  राज्य 
पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- निःस्वार्थ सेवा और परोपकार राष्ट्र को देते हैं नई दिशा

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिर दरारें, 700 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त

उत्तर प्रदेश : कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की जहां 16 दिन पहले 200 मीटर सड़क धंसी थी, उसी के पास 700 मीटर...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिर दरारें, 700 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त

वंदे मातरम पर सियासत के बीच मायावती की दो टूक

लखनऊ। वंदे मातरम के गायन को लेकर देश में चल रही राजनीतिक बहस के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, 'पद्म विभूषण' कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर यूपी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

गुडंबा में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। गुडंबा थाना पुलिस और डीसीपी पूर्वी की सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में चेन स्नैचिंग की घटनाओं का खुलासा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुडंबा में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार