डीएम द्वारा आईटीआई का किया गया निरीक्षण, परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा वन महोत्सव सप्ताह वृक्षरोपण अभियान पेड़ लगाओ -पेड़ बचाओ के तहत बघौली विकास खंड अन्तर्गत बालूशासन स्थित महामाया पालिटेक्निक इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटीआई) परिसर में पौधरोपण पर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, प्रभागीय बनाधिकारी हरिकेश यादव एवं ओएसडी राकेश कुमार उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने वन महोत्सव अभियान का शुभारंभ करते हुए जनपदवासियों सें अपील किया कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधरोपण अवश्य करें एवं वृक्ष का स्वरूप लेने तक पौधे की उचित देख भाल करें।
जिलाधिकारी द्वारा महामाया पालिटेक्निक इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटीआई) विद्यालय का निरीक्षण किया गया। एक कैम्पस में छात्र एवं छात्राओं हेतु यह आई टी आई  विद्यालय स्थापित है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय परिसर की साफ सफाई, स्कूल का शौचालय, पेयजल व्वस्था, बच्चों के रुम आदि का निरीक्षण करते हुए आई टी आई के प्रधानाचार्य से बच्चों की संख्या, भोजनालय, टीचरों की सख्या आदि की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 गाजियाबाद में नाबालिग युवक ने छात्रा से किया दुष्कर्म ये खबर भी पढ़े :  गाजियाबाद में नाबालिग युवक ने छात्रा से किया दुष्कर्म

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

डीएम ने परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

महराजगंज । जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा–2026 के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, कपड़े के थैले अपनाने की अपील

कपड़े का थैला केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि पृथ्वी के प्रति प्रेम, गंगा के प्रति श्रद्धा और मानवता के प्रति...
उत्तराखंड 
प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, कपड़े के थैले अपनाने की अपील

उत्तर प्रदेश

डीएम ने परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

महराजगंज । जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा–2026 के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग, संघर्ष समिति का सरकार से आग्रह

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (UPERC) द्वारा लगातार सातवें वर्ष बिजली...
उत्तर प्रदेश 
दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग, संघर्ष समिति का सरकार से आग्रह