जिला सेवादल कांग्रेस ने स्व. श्री कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रधांजलि दी

जिला सेवादल कांग्रेस ने स्व. श्री कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रधांजलि दी

अलीगढ़। बुधवार को जिला सेवादल कांग्रेस अलीगढ़ के मुख्य संगठक  आलोक गौड़ के नेतृत्व में बिहार राज्य के दो बार के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षक, एव लोकप्रिय राजनीतिज्ञ जिन्हें मरोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया। उन जननायक स्व. श्री कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रधांजलि दी। इस अवसर पर जिला सेवादल कांग्रेस के मुख्य संगठक आलोक गौड़ जी ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री कर्पूरी ठाकुर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दो बार बिहार के मुख्यमंत्री व एक बार उपमुख्यमंत्री रह कर जिस पूरी श्रधा और ईमानदारी से उन्होंने पिछड़े वर्ग की जनता के लिए अपने मरोपरांत तक सेवा की उनकी हक की आवाज उठाई व अंत तक पिछड़ों की वकालत की आज तक उनकी इसी ईमानदारी की वजह से जो स्नेह, प्यार और सम्मान जनता ने स्व श्री कर्पूरी ठाकुर जी को दिया इसी कारण उन्हें जननायक की उपाधि से जाना गया। आलोक गौड़ जी ने आगे कहा की जिस प्रकार स्व श्री कर्पूरी ठाकुर जी ने सभी वर्गों के लिए आगे बढ़कर जनता की आवाज उठाने व उसे पूरा करने के लिए जीवन भर कार्य किया। उसी प्रकार सेवादल कांग्रेस आज उनकी जयंती के अवसर पर उन्ही के दिखाये रास्ते पर चलने का वचन लेती है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अलीगढ कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक आलोक गौड़ के साथ पूर्व शहर अध्यक्ष जेड आर शेरवानी, ठाकुर शैलेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र सहाय गुड्डू, इरशाद सलीम, नूरुल हसन, राशिद अहमद, अकरम अली, राजू बघेल, विक्की चौहान, अजहर शेरवानी, सौरभ पारासर, मोहम्मद राशिद अन्सारी, मोहम्मद आमिर यूसुफ गुड्डू जी, आदि लोग उपस्थित रहे।

Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां