जिला पंचायत अध्यक्षा ने किया विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रतिभाग

जिला पंचायत अध्यक्षा ने किया विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रतिभाग

उन्नाव। उत्तर प्रदेश सरकार से प्राप्त  सचल वाहनों द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा संचालित की जा रही है। यह यात्रा जनपद के 06 विकास खण्डों की 18 ग्राम पंचायतों में  संचालित की जा रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य है कि ग्राम पंचायत में निवासित जन समूह को जनपद में संचालित योजनाओं का लाभ जन -जन तक पहुंचाना।  विकसित भारत संकल्प यात्रा की आज की कड़ी में जनपद में    नवाबगंज, विछिया, असोहा  बांगरमऊ, बीघापुर एवं एफ - चौरासी  विकास खण्डों के ग्राम पंचायतों  में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया।
 
आयोजित  सभी विकास खण्डों में लगभग 20000 स्थानीय निवासियो ने प्रतिभाग कर वर्ष 2047 भारत देश को विकसित करने का संकल्प लिया। विकसित भारत संकल्प यात्रा दौरान ग्राम पंचायत में निवासित ग्रामवासियों तक जनपद में संचालित योजनाओं का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से राज्व विभाग, सहकारिता, कृषि विभाग, स्वास्थ विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति, ग्राम्य विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार, बेसिक शिक्षा, जिला अग्रणी बैंक, पशुपालन विभाग, नेहरू युवा केन्द्र एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा स्टाल लगाकर लाभान्वित किया गया।
 
कृषि विभाग के तत्वावधान में संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के किसानों की ई-केवाईसी,एनपीसीआई, भू-अंकन एवं किसानों का ओपेन सोर्स के  किसानों की समस्याओं का समाधन किया गया तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत के 5 किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भेजे जाने का प्रमाण दिया गया। विकास खण्ड फतेहपुर चौरासी के ग्राम पंचायत खैरीगुरदासपुर में  जिलापंचायत अध्यक्ष श्रीमती शकुन सिंह ने प्रतिभाग कर  उपस्थित जन-समुह एवं किसानों की समस्याओं से अवगत हुए तथा जिन समस्याओं का निदान तत्काल सम्भव था उसका निदान करवाये अन्य समस्याओं का अतिशीघ्र निदान कराने का आश्वासन दिये।
 
Tags: Unnao

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

देश संविधान से चलेगा ना कि आरएसएस के विधान से- प्रमोद तिवारी देश संविधान से चलेगा ना कि आरएसएस के विधान से- प्रमोद तिवारी
प्रतापगढ़। विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के मान्धाता विकास खंड के सनराइज मैरिज हाल में रविवार को पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रशान्त सिंह...
बच्चों के विकास, संरक्षण व महिलाओं के विकास में पतंजलि निभा रहा अग्रणी भूमिका: अन्नपूर्णा देवी
सैन्य टकराव में सीज फायर की देश के सामने असलियत बया करें मोदी सरकार- प्रमोद तिवारी
लड़की के नाम से इंस्टाग्राम आईडी बना प्रेम जाल में फांसा, आत्महत्या की धमकी दे सवा लाख ठगने वाला गिरफ्तार
फरीदाबाद : ग्रेटर नोएडा से जोडऩे वाला मंझावली पुल अधूरा, भूमि अधिग्रहण बना बाधा
विहिप ने लगाया स्वास्थ्य जांच सेवा शिविर
हिसार : महिला कर्मचारी संघ की राजबाला प्रधान और सीमा बनी सचिव