जिलाधिकारी द्वारा देर रात महोबा क्षेत्र में संचालित रैन बसेरा का किया गया निरीक्षण

Published By Nitin Namdev
On
Nitin Namdev Picture

महोबा। शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए जनपद में आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाए गए हैं। इसी क्रम में देर रात जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने उपजिलाधिकारी सदर शिवध्यान पांडे के साथ नगर पालिका परिषद महोबा क्षेत्र के अंतर्गत संचालित रैन बसेरा तथा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला महिला अस्पताल, रोडवेज बस स्टैंड, आल्हा चौक, अंबेडकर पार्क सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर जलाये गये  अलाव की स्थिति का जायजा लिया गया।  जिलाधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी स्थलों पर अलाव सुचारू रूप से जलते पाए गए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी चिन्हित स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में लकड़ी की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि शीत लहर के दौरान लोगों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को रैन बसेरे में साफ सफाई, अलाव, प्रकाश व्यवस्था, गद्दा ,पानी की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने  के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रैन बसेरे में आने वाले जरूरतमंद को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी द्वारा रेन बसेरा में ठहर रहे जरूरतमंद व्यक्तियों तथा बुजुर्गों को कम्बल वितरित किए गए। उपजिलाधिकारी ने जानकारी दी कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद की सभी नगर निकायों में सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाए गए हैं, ताकि ठंड से बचाव करते हुए आमजन, यात्रियों एवं राहगीरों को राहत मिल सके। उन्होंने अपील की कि शीत लहर के दृष्टिगत कोई भी व्यक्ति खुले में ना सोए तथा सभी नगर निकायों में संचालित रैन बसेरों का ही आश्रय ले। जिला प्रशासन द्वारा शीतलहर से बचाव हेतु निरंतर निगरानी की जा रही है तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त व्यवस्था भी की जा रही है। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अवधेश कुमार, तहसीलदार दिवाकर मिश्रा सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

स्वच्छता मिशन 2026 को लेकर महापौर के आदेश अधिकारियों के आगे बेअसर ये खबर भी पढ़े : स्वच्छता मिशन 2026 को लेकर महापौर के आदेश अधिकारियों के आगे बेअसर

लेखक के बारे में

Nitin Namdev Picture

नितिन नामदेव को पत्रकारिता क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है और वह उत्तर प्रदेश के महोबा क्षेत्र से जुड़े रहे हैं। समाचार लेखन और रिपोर्टिंग में सक्रिय रहते हुए उन्होंने क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

शासन की जनहितकारी योजनाओं का किया गया प्रचार-प्रसार

संत कबीर नगर, आज दिनांक 12.06.2026 को जिलाधिकारी संतकबीरनगर  आलोक कुमार* एवं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा संयुक्त...
उत्तर प्रदेश 
शासन की जनहितकारी योजनाओं का किया गया प्रचार-प्रसार

 आग लगने से पहले इमारत में दाखिल हुई नकाबपोश महिला, सीसीटीवी फुटेज जांच में नया मोड़

नई दिल्ली । दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में हुए दर्दनाक अग्निकांड की जांच में नया मोड़ आ गया है।...
दिल्ली 
 आग लगने से पहले इमारत में दाखिल हुई नकाबपोश महिला, सीसीटीवी फुटेज जांच में नया मोड़

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में  01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार

नर्सिंग संस्थानों में दाखिले का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थी

लखनऊ। प्रदेश के नर्सिंग संस्थानों में दाखिले का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण...
उत्तर प्रदेश 
नर्सिंग संस्थानों में दाखिले का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थी

कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप...