श्यामा नामधुन में भक्तों की बढ़ी भीड़, नामधुन की सफलता की जिम्मेदारी 13 मंडली को - कमलाकांत झा

श्यामा नामधुन में भक्तों की बढ़ी भीड़, नामधुन की सफलता की जिम्मेदारी 13 मंडली को - कमलाकांत झा

दरभंगा। राज परिसर स्थित काली मंदिर में चल रहे मां श्यामा नामधुन नवाह यज्ञ के दूसरे दिन श्यामा भक्तों की भीड़ बढ़ गई है। श्यामा भक्तों की सुविधा हेतु पचीस रूपये में श्यामा थाली एवं वाहन स्टैंड की व्यवस्था मन्दिर न्यास समिति के द्वारा की गई है। मन्दिर परिसर में शान्ति व्यवस्था संधारण एवं भक्तों की सुविधा के लिए बिहार पुलिस, निजी सुरक्षा गार्ड एवं एन सी सी कैडेट की व्यवस्था भी की गई है। यह जानकारी देते हुए मां श्यामा मन्दिर न्यास समिति के उपाध्यक्ष पंडित कमलाकांत झा ने बताया कि कुल तेरह मंडली द्वारा नाम संकीर्तन किया जा रहा है। जिसमें प्रातः छः बजे से आठ बजे महेश यादव, आठ बजे से दस बजे दिन तक बोध नारायण सिंह, दस बजे से बारह बजे दिन तक राम कुमार यादव, बारह बजे दिन से एक बजे दिन तक बिभा झा, एक बजे दिन से दो बजे दिन तक अनुपमा मिश्र, दो बजे दिन से चार बजे तक डॉ. ममता ठाकुर, चार बजे से छः बजे तक डॉ. सुषमा झा, संध्या छः बजे से रात आठ बजे तक मनोज कुमार मिश्र, आठ बजे रात से दस बजे रात तक पप्पू चौधरी, दस बजे रात से बारह बजे रात तक मयंक पंकज झा, बारह बजे रात से दो बजे तक राजन कुमार, रात दो बजे से सुबह चार बजे तक महेन्द्र पंडित एवं सुबह चार बजे से छः बजे तक काशी नाथ झा 'किरण' की टीम द्वारा विविध मनोहारी धुनों में नाम संकीर्तन प्रस्तुत किया जा रहा है। न्यास समिति एवं नवाह यज्ञ संचालन समिति के सदस्य अनवरत सेवा हेतु तत्पर हैं। भक्तों का सहयोग भी प्रशंसनीय है।
 
 
Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 कैबिनेट मंत्री को पायलट करके लौट रही गाड़ी ट्रक से टकराई, तीन पुलिस कर्मी घायल  कैबिनेट मंत्री को पायलट करके लौट रही गाड़ी ट्रक से टकराई, तीन पुलिस कर्मी घायल
हिसार। जिले के हांसी क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर गांव गढ़ी के पास शुक्रवार तड़के राज्य के लोक निर्माण एवं...
शराब के नशे में थिरकते प्रधान पाठक का वीडियो वायरल, निलंबित
 उत्तरी वजीरिस्तान में अफगान सीमा से आतंकियों की घुसपैठ रोकी, 30 को किया ढेर
सेबी का अमेरिकी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म जेन स्ट्रीट के खिलाफ सख्त एक्शन
दो दिन की तेजी के बाद सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में गिरावट का रुख