प्रोटीन से भरपूर सत्तू के लड्डू, गर्मियों में नाश्ते के लिए है बेस्ट

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

सत्तू के लड्डू : गर्मी में सत्तू का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। अगर सुबह उठकर कुछ मीठा खाने की क्रेविंग होती है तो सत्तू के लड्डू खा सकते हैं। इन लड्डू को बनाने में घी, चीनी और दूसरी चीजों को इस्तेमाल ज्यादा नहीं किया जाता है। सत्तू के लड्डू खाने से आप ज्यादा कैलोरी खाने से बच जाते हैं। सत्तू गर्मी में खाया जाने वाला पारंपरिक सुपरफूड है। जो नाश्ते के लिए बेस्ट है। सत्तू में भरपूर प्रोटीन और विटामिन पाए जाते हैं। इससे शरीर को ताकत मिलती है और गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाता है। आप सत्तू के स्वादिष्ट लड्डू बनाकर खा सकते हैं। सत्तू के लड्डू बनाना काफी आसान है। फटाफट नोट कर लें सत्तू के लड्डू की रेसिपी।

सत्तू के लड्डू की रेसिपी
पहला स्टेप- सत्तू के लड्डू बनाने के लिए 1 बाउल सत्तू लें और इसमें अपने हिसाब से घी डालकर हल्का भून लें। सत्तू को बहुत ज्यादा भूनने की जरूरत नहीं होती है क्योंकि ये भुने चने से बनकर तैयार होता है। बस आपको हल्का घी डालकर इसे भूनना है।

घर पर सॉफ्ट, जूसी और क्रीमी मलाई चाप बनाना बेहद आसान ये खबर भी पढ़े : घर पर सॉफ्ट, जूसी और क्रीमी मलाई चाप बनाना बेहद आसान

दूसरा स्टेप- सत्तू जब ठंडा हो जाए तो इसे बड़ी प्लेट में निकाल लें। अब लड्डू में बारीक कटे काजू, बादाम, किशमिश, पिस्ता और खरबूज के बीज मिला सकते हैं। अगर लड्डू को बहुत हेल्दी बनाना है तो आप इसमें मिठास के लिए खजूर पीसकर डाल सकते हैं। कुछ लोग गुड़, शक्कर या मिश्री का भी इस्तेमाल करते हैं।

तीसरा स्टेप- हम सत्तू के लड्डू में पिसी हुई मिश्री पाउडर का इस्तेमाल कर रहे हैं। आप अपने हिसाब से इसे कम या ज्यादा मीठा कर सकते हैं। लड्डू में फ्लेवर के लिए पिसी हरी इलायची डाल दें। अगर घी बहुत कम डाला है लड्डू की बाइंडिंग नहीं हो पा रही है तो इसमें थोड़ा घी और मिला दें।

चौथा स्टेप- आप चाहें तो मिल्क मेड या मिठाई मेड भी डाल सकते हैं। इससे लड्डू की मिठास भी बढ़ जाती है और बाइंडिंग भी आसान हो जाती है। इस तरह सत्तू के सारे लड्डू जल्दी बनाकर तैयार कर लें। इनका स्वाद बेसन के लड्डू से भी ज्यादा टेस्टी लगता है।

ध्यान रखें कि लड्डू ज्यादा बड़े न हों ताकि उन्हें खाना आसान रहे। कुछ ही मिनटों में सत्तू के हेल्दी और टेस्टी लड्डू बनकर तैयार हो जाएंगे। आप इन्हें रोज 1 नाश्ते में खा सकते हैं। बच्चों को सत्तू के लड्डू का स्वाद बहुत पसंद आएगा। आप उन्हें टिफिन में ये हेल्दी लड्डू दे सकते हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

ओम्स्क (रूस)। कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

'वेस्ट टू आर्ट' थीम से सजेगा जयपुर, शहर के तीन प्रवेश मार्गों पर बनेंगे सांस्कृतिक स्वागत द्वार

जयपुर। राजधानी जयपुर में प्रवेश करने वाले पर्यटकों और आगंतुकों का स्वागत अब राजस्थानी संस्कृति की अनुपम छटा के साथ...
राजस्थान 
'वेस्ट टू आर्ट' थीम से सजेगा जयपुर, शहर के तीन प्रवेश मार्गों पर बनेंगे सांस्कृतिक स्वागत द्वार

दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में शनिवार शाम एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई, जबकि...
मध्य प्रदेश 
दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल

देवघर श्रावणी मेला 2026 में AI तकनीक का इस्तेमाल, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से होगी निगरानी

देवघर। आगामी विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर शनिवार को देवघर परिसदन सभागार में नगर विकास और...
झारखंड 
देवघर श्रावणी मेला 2026 में AI तकनीक का इस्तेमाल, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से होगी निगरानी

उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ

जैतीपुर/शाहजहांपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के घसा कल्यानपुर के पास शुक्रवार को तेल टैंकर और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई भीषण...
उत्तर प्रदेश 
सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ