सिर्फ 10 मिनट में सूजी और आलू से स्वादिष्ट नाश्ता बनाकर खाए 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

सूजी आलू कटलेट  : नाश्ते में चटपटा और कुछ स्वादिष्ट खाना है तो घर में सूजी और आलू से टेस्टी रोल बना सकते हैं। घर में मेहमान आ रहे हैं या बच्चे को स्कूल में कुछ मजेदार देना है तो आप सूजी कटलेट बनाकर खा सकते हैं। इस नाश्ते को बनाना बहुत आसान है। सिर्फ 10 मिनट में ये नाश्ता बनकर तैयार हो जाता है। आप इसे शाम की चाय के साथ इंजाय कर सकते हैं। तो फटाफट बिना देरी किए नोट कर लें रेसिपी।

सूजी आलू का चटपटा नाश्ता, सूजी रोल रेसिपी
पहला स्टेप- नाश्ता बनाने के लिए आपको 2 मीडियम साइज के उबले हुए आलू लेने हैं। आलू को कद्दूकस कर लें। आलू में थोड़े मसाले डालेंगे। जिसमें एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच धनिया पाउडर, एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, एक चौथाई चम्मच गरम मसाला पाउडर, एक चौथाई चम्मच चम्मच काली मिर्च पाउडर, बारीक कटा हरा धनिया, स्वादानुसार नमक और एक चम्मच नींबू का रस डाल दें। आप इसमें स्वाद के लिए चाट मसाला और आमचूर पाउडर भी डाल सकते हैं।

 कुकर में राजमा कैसे बनाएं? ये खबर भी पढ़े :  कुकर में राजमा कैसे बनाएं?

दूसरा स्टेप- अब एक पैन या कड़ाही में 1 चम्मच तेल डालें। इसमें फ्लेवर के लिए एक चौथाई चम्मच साबुत धनिया हल्का क्रश करके, एक चुटकी हींग, थोड़ा जीरा, 1 बारीक कटी हरी मिर्च, 2 लहसुन कद्दूकस किए, 1 इंच कसा हुआ अदरक और 5-6 बरीक कटा करी पत्ता, इसमें 1 बारीक कटा प्याज डाल दें।

तीसरा स्टेप- अब मसालेदार आलू को इसमें मिक्स करके 2-3 मिनट के लिए इसे भून लें। अब गैस बंद करके आलू के मसाले को ठंडा होने दें। अब पैन में आधा कप सूजी डालें और हल्की आंच पर भून लें। अब सूजी से दोगुना पानी डालें और सूजी को फूलने दें। सूजी में एक चौथाई चम्मच अजवाइन और नमक डाल दें। मीडियम लो फ्लेम पर सूजी को पका लें। अब सूजी मिक्स को 2 मिनट ठंडा होने दें। अब हाथ पर तेल लगाकर आटे की तरह मिक्स कर लें। 

चौथा स्टेप- सूजी की लोई लें और उसे हाथ से बड़ा कर लें। अब इसमें 1 चम्मच आलू की स्टफिंग रखें और रोल या कटलेट जैसी शेप में बंद कर दें। सारे रोल इसी तरह बनाने हैं। अब एक बाउल में 2 चम्मच गेहूं का आटा, थोड़ा धनिया पत्ती और चिली फ्लेक्स डाल दें। थोड़े सफेद तिल और 2 चुटकी नमक डालकर मिला लें। अब इसमें एक चौथाई कप पानी डालकर पतला सा स्लरी बना लें।

पांचवां स्टेप- सूजी रोल को इसमें डुबाएं और कड़ाही में तेल गर्म करें। सारे रोल को क्रिस्पी ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। सारे सूजी रोल बनकर तैयार हैं। आप इन्हें सॉस या चटनी के साथ गर्मागरम सर्व करें।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराई बस, सात की मौत

दाैसा। राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक स्लीपर बस के ट्रक से टकराने के बाद दोनों वाहनों...
राष्ट्रीय  राज्य  राजस्थान 
राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराई बस, सात की मौत

ईरान का कड़ा रुख, लेबनान पर हमला बंद होगा तब होगी अमेरिका से अंतिम समझौते पर सीधी वार्ता

दोहा/वाशिंगटन। कतर की राजधानी दोहा में अमेरिकी और ईरानी वार्ताकार मौजूद हैं। दोनों पक्षों के बीच अब तक सीधी वार्ता...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान का कड़ा रुख, लेबनान पर हमला बंद होगा तब होगी अमेरिका से अंतिम समझौते पर सीधी वार्ता

शुचितापूर्ण ढंग से आयोजित हो यूपीटीईटी, हर अभ्यर्थी को मिले सुरक्षित और तनावमुक्त परीक्षा का वातावरण : मुख्यमंत्री योगी

-दूसरे राज्यों से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवागमन, सुरक्षा और प्रवास की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शुचितापूर्ण ढंग से आयोजित हो यूपीटीईटी, हर अभ्यर्थी को मिले सुरक्षित और तनावमुक्त परीक्षा का वातावरण : मुख्यमंत्री योगी

प्रधानों को प्रशासक बनाने के अध्यादेश पर हाईकाेर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने के प्रदेश सरकार के गत 25 मई के अध्यादेश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रधानों को प्रशासक बनाने के अध्यादेश पर हाईकाेर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

पर्याप्त आय अर्जित न करने वाली शिक्षित पत्नी भरण-पोषण की हकदार : हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अपने एक निर्णय में कहा कि केवल इस तथ्य से कि पत्नी शिक्षित है, उसे...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
पर्याप्त आय अर्जित न करने वाली शिक्षित पत्नी भरण-पोषण की हकदार : हाईकोर्ट

उत्तर प्रदेश

लोकसभा अध्यक्ष का मथुरा में हुआ भव्य स्वागत, जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात

मथुरा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार शाम अपने संसदीय क्षेत्र कोटा से रेलवे स्टेशन मथुरा जंक्शन पहुंचे। मथुरा आगमन के...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लोकसभा अध्यक्ष का मथुरा में हुआ भव्य स्वागत, जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात