बनाएं नरम-नरम मीठे बरगद और पुए

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

पुआ  : उत्तर प्रदेश और बिहार में वट सावित्री व्रत किया जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए उपवास करती हैं। वट सावित्री पूजा में प्रसाद के लिए मीठे पुए और बरगद के फल जैसे बनाए जाते हैं। इस पूजा में बरगद का विशेष महत्व होता है। मीठे आटे से बरगद के फल जैसे बनाकर चढ़ाए जाते हैं और बाद में इन्हें प्रसाद के रूप में खाते हैं। गेहूं के आटे और गुड़ से आप पुए बनाकर तैयार कर सकते हैं। हालांकि कुछ लोगों को पुए कड़े बनते हैं, जिससे स्वाद भी फीका लगने लगता है। ऐसे में आपको हम खास टिप्स बता रहे हैं जिसे मीठे पुए एकदम नरम और मुंह में घुल जाने वाले बनेंगे।

मीठे पुए और बरगद कैसे बनाएं
पहला स्टेप- इसे बनाने के लिए करीब 2 कप गेहूं का आटा लें। आटे को छान लें और इसमें 1 चम्मच देसी घी डाल दें। अब इसमें गुड़ या शक्कर जो मीठा खाना हो वो घोलकर डाल दें। ध्यान रखें पानी सिर्फ इतना ही डालें कि इसमें शक्कर घुल जाए।

  जानें कुल्थी की दाल बनाने के लिए कौन सी सामग्री चाहिए और क्या है विधि? ये खबर भी पढ़े :   जानें कुल्थी की दाल बनाने के लिए कौन सी सामग्री चाहिए और क्या है विधि?

दूसरा स्टेप- अब थोड़ी हरी इलायची पीस लें और इसे आटे में मिक्स कर लें। इसमें थोड़ी सौंफ को पीसकर डाल दें और कद्दूकस किया हुआ नारियल डाल दें। इसमें 2 चम्मच देसी घी और शक्कर या गुड़ वाला घोल डालते हुए नॉर्मल रोटी जैसा आटा गूंथ लें। 

तीसरा स्टेप- ध्यान रखें मीठा बहुत ज्यादा न डालें क्योंकि मीठे से पुए थोड़े टूटने लगते हैं। अब तैयार आटे से पूरी जैसा बेल लें। पूजा के लिए जो बरगद बनाने हैं उन्हें हल्का गोल शेप या मोदक शेप में छोटा-छोटा यानि एक अंगूर जैसा बनाकर तैयार कर लें।

चौथा स्टेप- गैस पर घी या तेल गर्म करें और इन्हें मीडियम आंच पर फ्राई कर लें। वैसे इन्हें पूरी की तरह ही सेंका जाता है। कुछ लोग इन्हें मीठी पूड़ी भी कहते हैं। सारे पुए इसी तरह बेलकर सेंक लें। 

एकदम सॉफ्ट और मुंह में घुल जाने वाले मीठे पुए बनकर तैयार हो जाएंगे। आप इन्हें ठंडा होने पर खाएं। गुड़ के पुए काफी मुलायम बनते हैं। आप इसमें जो घी डालते हैं उससे इसकी सॉफ्टनेस और बढ़ जाती है। इस बार वट सावित्री पूजा में इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

#Draft: Add Your Title

महराजगंज, जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा–2026 के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने...
#Draft: Add Your Title

प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, कपड़े के थैले अपनाने की अपील

कपड़े का थैला केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि पृथ्वी के प्रति प्रेम, गंगा के प्रति श्रद्धा और मानवता के प्रति...
उत्तराखंड 
प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, कपड़े के थैले अपनाने की अपील

उत्तर प्रदेश

दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग, संघर्ष समिति का सरकार से आग्रह

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (UPERC) द्वारा लगातार सातवें वर्ष बिजली...
उत्तर प्रदेश 
दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग, संघर्ष समिति का सरकार से आग्रह

वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही में कर राजस्व लक्ष्य का 73.4% प्राप्त: खन्ना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि प्रदेश की सुदृढ़ वित्तीय व्यवस्था,...
उत्तर प्रदेश 
वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही में कर राजस्व लक्ष्य का 73.4% प्राप्त: खन्ना