खाएं प्रोटीन से भरपूर लाल मसूर दाल का चीला

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

लाल मसूर दाल का चीला  : नाश्ते में कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट हो, जिसे बनाना आसान है और खाने से शरीर को भरपूर पोषण मिले तो इसके लिए लाल मसूर दाल का चीला बनाकर खा सकते हैं। मसूर दाल का चीला आसानी से बन जाता है। इस चीला को बनाने के लिए आपको दाल को भगोना होगा। मसूर दाल का चीला वजन घटाने के लिए बेस्ट नाश्ता है, जिसे खाकर लंबे समय तक आपका पेट भरा रहता है। तो चलिए बिना देरी किए जान लें कि मसूर दाल का चीला कैसे बनाते हैं और इसमें क्या सामग्री डाली जाती है।

मसूर दाल का चीला रेसिपी
पहला स्टेप- मसूर दाल चीला बनाने के लिए 1 कप लाल वाली यानि धुली मसूर दाल लेनी है। दाल को पहले 2-3 बार धो लें और फिर इसमें पानी डालकर इसे 5-6 घंटे भीगने के लिए छोड़ दें। अब दाल को किसी ग्राइंडर में डाल दें। इसमें 1 मीडियम प्याज, 1 कच्चा आलू, अदरक, जीरा, हींग और 2 हरी मिर्च, नमक और गरम मसाला डाल दें। दाल को बारीक पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। दाल पीसते वक्त थोड़ा पानी डाल सकते हैं।

 हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर खाना  राजमा कबाब बनाए  ये खबर भी पढ़े :  हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर खाना राजमा कबाब बनाए 

दूसरा स्टेप- आपको दाल का बैटर बेसन के चीला जैसा बनाकर तैयार करना है। पिसे हुए बैटर से आप तुरंत चीला बना सकते हैं। इसके लिए डोसा तवा या कोई नॉन स्टिक तवा ले लें। तवे पर थोड़ा ऑयल लगाएं और तवा गर्म होने दें। अब गैस की फ्लेम एकदम कम कर दें और इस पर दाल का पेस्ट डालकर चीला को फैलाएं।

तीसरा स्टेप-चीला को फैलाने के बाद ऊपर से थोड़ा हरा धनिया डाल दें। अब एकदम कम गैस पर चीला को सिंकने दें। साइड से थोड़ा देसी घी डाल दें और चीला को हल्का दबाते हुए सेंक लें। अब इस पर देसी घी डाल दें और चीला को साइड से उठाते हुए पलट दें। चीला आसानी से पलट जाता है। इसी तरह आपको सारे चीला बनाकर तैयार कर लेने हैं। आप इन्हें चटनी या सॉस के साथ खा सकते हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

पश्चिम बंगाल में एंटी स्नेक वेनम उत्पादन की तैयारी, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की एसओपी प्रक्रिया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) के उत्पादन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू की...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में एंटी स्नेक वेनम उत्पादन की तैयारी, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की एसओपी प्रक्रिया

मप्र में भोपाल-इंदौर समेत 35 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 4 दिन तक भारी बारिश के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है। आज शनिवार के लिए प्रदेश के 35 जिलों में...
मध्य प्रदेश 
मप्र में भोपाल-इंदौर समेत 35 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 4 दिन तक भारी बारिश के आसार

लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के 7 वैगन पटरी से उतरे

अमेठी। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर शनिवार सुबह सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा टल गया। इंडोरामा उर्वरक इकाई...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के 7 वैगन पटरी से उतरे

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना : बालाघाट से आज 196 श्रद्धालु आज मथुरा-वृंदावन के लिए होंगे रवाना

बालाघाट। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत बालाघाट जिले के 196 चयनित तीर्थयात्री आज शनिवार को...
मध्य प्रदेश 
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना : बालाघाट से आज 196 श्रद्धालु आज मथुरा-वृंदावन के लिए होंगे रवाना

72 ताबूतों के जुलूस और 'आग का मातम' को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे बंद

लखनऊ। इस्लामी माह सफर की 10वीं तारीख के अवसर पर शनिवार 25/26 जुलाई को चौक थाना क्षेत्र में आयोजित होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
72 ताबूतों के जुलूस और 'आग का मातम' को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे बंद

उत्तर प्रदेश

लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के 7 वैगन पटरी से उतरे

अमेठी। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर शनिवार सुबह सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा टल गया। इंडोरामा उर्वरक इकाई...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के 7 वैगन पटरी से उतरे

72 ताबूतों के जुलूस और 'आग का मातम' को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे बंद

लखनऊ। इस्लामी माह सफर की 10वीं तारीख के अवसर पर शनिवार 25/26 जुलाई को चौक थाना क्षेत्र में आयोजित होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
72 ताबूतों के जुलूस और 'आग का मातम' को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे बंद

पुलिस का संवेदनशील पुलिसिंग पर फोकस, 81 पुलिसकर्मियों को पीड़ितों और बच्चों से व्यवहार का विशेष प्रशिक्षण

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में आयोजित किया गया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस का संवेदनशील पुलिसिंग पर फोकस, 81 पुलिसकर्मियों को पीड़ितों और बच्चों से व्यवहार का विशेष प्रशिक्षण

फर्जी दस्तावेजों के सहारे पैतृक जमीन हड़पने का बड़ा खेल बेनकाब

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के निगोहां क्षेत्र में पैतृक संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर मृतक की फर्जी पत्नी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फर्जी दस्तावेजों के सहारे पैतृक जमीन हड़पने का बड़ा खेल बेनकाब