एक बार खाएंगे टमाटर के पकौड़े तो जिंदगीभर याद रहेगा स्वाद

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

टमाटर के पकौड़े  :नाश्ते में गर्मागरम पकौड़े खाने को मिल जाएं तो मजा आ जाता है। कई घरों में सुबह की चाय और शाम की चाय के साथ लोग पकौड़े बनाकर खाते हैं। घर में मेहमानों के आने पर पकौड़े बनाकर सर्व किए जाते हैं। आलू, प्याज, गोभी, बैंगन और पनीर के पकौड़े तो सभी के घरों में बनते हैं लेकिन क्या आपने कभी टमाटर के पकौड़े खाए हैं। गुजरात के सूरत में टमाटर के पकौड़े और टमाटर की भजिया खूब बिकती है। अगर आप भी पकौड़े खाने के शौकीन हैं तो एक बार टमाटर के पकौड़े बनाकर जरूर खाएं। फटाफट नोट कर लें टमाटर के पकौड़े की रेसिपी।

टमाटर के पकौड़े की रेसिपी
पहला स्टेप- सबसे पहले आपको पकौड़े के लिए आलू की स्टफिंग तैयार करनी होगी। गैस पर कड़ाही में 1-2 चम्मच सरसों का तेल डालें। तेल गर्म होने के बाद गैस एकदम धीमी कर दें। तेल में पतली सौंफ, साबुत धनिया 1 बड़ा चम्मच क्रश करके, थोड़ा जीरा, 4-5 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक कद्दूकस किया डालें और धीमी आंच पर पकाएं। इसमें 5-6 काली मिर्च को कूटकर डालें, इसमें हींग और 2 बड़े चम्मच बेसन मिला दें।

एक बार ये चटकारेदार पानी वाली फुल्की खाएंगे तो भूल जाएंगे चाट का स्वाद ये खबर भी पढ़े : एक बार ये चटकारेदार पानी वाली फुल्की खाएंगे तो भूल जाएंगे चाट का स्वाद

दूसरा स्टेप- इसमें 2 बड़े चम्मच लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, कसूरी मेथी डालें और मसाले के साथ बेसन को पकाएं। 2 प्याज को स्लाइस में काटकर तेल में डाल दें। प्याज को हल्का मुलायम करना है। इसमें 4-5 उबले आलू हाथों से क्रश करके डालें। आलू को ठंडे होने पर ही इस मसाले में डालें। इसमें नमक और काला नमक स्वादानुसार डालें। आलू को हल्का भून लें। थोड़ा गरम मसाला और आमचूर पाउडर डालकर हरा धनिया डाल दें।

 क्या आपने कभी पानी वाले कुलचे का स्वाद चखा है? ये खबर भी पढ़े :  क्या आपने कभी पानी वाले कुलचे का स्वाद चखा है?

तीसरा स्टेप- अब सलाद के लिए इस्तेमाल होने वाले टाइट टमाटर लेने हैं। अब टमाटर के डंठल वाली साइड से पीलर की मदद से इसमें छेद करके अंदर का पल्प निकाल लें। ध्यान रखें टमाटर के छेद वाला मुंह बहुत बड़ा नहीं करना है। अब खाली टमाटर में चम्मच की मदद से आलू की स्टफिंग भर दें। अच्छी तरह दबाते हुए सारे टमाटर भर लें।

बिना तेल के तैयार करें हरी मिर्च का पानी वाला अचार ये खबर भी पढ़े : बिना तेल के तैयार करें हरी मिर्च का पानी वाला अचार

चौथा स्टेप- पकौड़े बनाने के लिए बेसन का गाढ़ा घोल तैयार करें। इसमें नमक और हाथ से रगड़कर थोड़ी अजवाइन, थोड़ी हींग, हल्की और लाल मिर्च पाउडर डालकर घोल बना लें। बेसन को 10 मिनट सेट करने के लिए रख दें। 2 चुटकी मीठा सोडा डालें और इस घोल में टमाटर को डिप करें और इसे कड़ाही में तेल में डालें। गैस की फ्लेम मीडियम हाई रखें। ऊपर से बेसन को पकते ही पकौड़े निकाल लें। 

सारे टमाटर के पकौड़े ऐसे ही तैयार करने हैं। इन्हें बीच से कट करके हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें। यकीन मानिए ऐसे पकौड़े आपने पहले न खाए होंगे न देखे होंगे। सभी को पकौड़े का ये स्वाद खूब पसंद आएगा। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

नामांकन पत्र खारिज होने के खिलाफ मीनाक्षी नटराजन पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट, सुनवाई कल

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन ने मध्यप्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए दाखिल नामांकन पत्र खारिज करने के...
दिल्ली 
नामांकन पत्र खारिज होने के खिलाफ मीनाक्षी नटराजन पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट, सुनवाई कल

वाराणसी स्नातक सीट जीतने की भाजपा विधान परिषद चुनाव में बना रही रणनीति

वाराणसी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वाराणसी स्नातक क्षेत्र का एमएलसी चुनाव जीतने के लिए चिंतन मंथन कर रही है।...
उत्तर प्रदेश 
 वाराणसी स्नातक सीट जीतने की भाजपा विधान परिषद चुनाव में बना रही रणनीति

जनपद गौतम बुद्ध में माेदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर  लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

नोएडा । माेदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर जनपद गौतम बुद्ध नगर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक सप्ताह...
जनपद गौतम बुद्ध में माेदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर  लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

विटामिन ए सम्पूरण अभियान का शुभारंभ, 3.77 लाख से अधिक बच्चों को मिलेगी खुराक

प्रतापगढ़। जनपद में बच्चों को कुपोषण एवं विटामिन ए की कमी से होने वाली बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से...
उत्तर प्रदेश 
विटामिन ए सम्पूरण अभियान का शुभारंभ, 3.77 लाख से अधिक बच्चों को मिलेगी खुराक

सरकार की स्कूल और उच्च शिक्षा के लिए अलग-अलग मंत्री बनाकर कई लक्ष्यों को साधने की कोशिश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते...
पश्चिम बंगाल 
सरकार की स्कूल और उच्च शिक्षा के लिए अलग-अलग मंत्री बनाकर कई लक्ष्यों को साधने की कोशिश

उत्तर प्रदेश

वाराणसी स्नातक सीट जीतने की भाजपा विधान परिषद चुनाव में बना रही रणनीति

वाराणसी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वाराणसी स्नातक क्षेत्र का एमएलसी चुनाव जीतने के लिए चिंतन मंथन कर रही है।...
उत्तर प्रदेश 
 वाराणसी स्नातक सीट जीतने की भाजपा विधान परिषद चुनाव में बना रही रणनीति

विटामिन ए सम्पूरण अभियान का शुभारंभ, 3.77 लाख से अधिक बच्चों को मिलेगी खुराक

प्रतापगढ़। जनपद में बच्चों को कुपोषण एवं विटामिन ए की कमी से होने वाली बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से...
उत्तर प्रदेश 
विटामिन ए सम्पूरण अभियान का शुभारंभ, 3.77 लाख से अधिक बच्चों को मिलेगी खुराक

शाहजहांपुर में पुलिस मुठभेड़, पीलीभीत के दो बदमाश घायल; एक आरक्षी को भी लगी गोली

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित थाना सिंधौली क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और लूट के दो आरोपितों के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शाहजहांपुर में पुलिस मुठभेड़, पीलीभीत के दो बदमाश घायल; एक आरक्षी को भी लगी गोली

मीरजापुर में खुलेगा पैरावेटनरी कॉलेज, 200 सीटों पर होगा प्रवेश

मीरजापुर। पशुपालन और पशु चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में खुलेगा पैरावेटनरी कॉलेज, 200 सीटों पर होगा प्रवेश