एक बार ये चटकारेदार पानी वाली फुल्की खाएंगे तो भूल जाएंगे चाट का स्वाद

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

पानी फुल्की : गर्मियों में कुछ चटपटा और ठंडक देने वाला खाने का मन हो तो पानी वाली फुल्की से बेहतर शायद ही कुछ हो। इसे घर पर बहुत आसानी से तैयार किया जा सकता है और इसका स्वाद बाजार की चाट को भी पीछे छोड़ देता है। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं पानी वाली फुल्की की रेसिपी?

पानी फुल्की के लिए सामग्री
 
फुल्की के लिए सामग्री: मूंग दाल 1 कप, 1 इंच अदरक, 2-3 हरी मिर्च, आधा छोटा चम्मच हींग, नमक स्वादानुसार, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 बड़ा चम्मच सूजी या चावल का आटा

खाने का स्वाद दोगुना कर देगी खजूर-टमाटर की खट्टी मीठी चटनी ये खबर भी पढ़े : खाने का स्वाद दोगुना कर देगी खजूर-टमाटर की खट्टी मीठी चटनी

मसालेदार पानी के लिए सामग्री: मुट्ठी भर ताज़ा धनिया और पुदीने के पत्ते, 1 बड़ा चम्मच इमली, 1 चम्मच नींबू रस, नमक स्वादानुसार, आधा छोटा चम्मच काला नमक, 1 बड़ा चम्मच चाट मसाला, चुटकी भर हींग, 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर, 1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स, बारीक कटा हुआ प्याज़, हरी मिर्च, बूंदी

पानी फुल्की बनाने की विधि:
पहला स्टेप: फुल्की बनाने के लिए 1 कप मूंग दाल को सात से आठ घंटे के लिए भिगोकर रख दें। तय समय के बाद, एक मिक्सर जार में मूंग दाल, अदरक और हरी मिर्च डालें और दरदरा पीस लें। अब इस मिश्रण को एक बाउल में निकालें और उसमें हींग, हल्दी, सूजी और नमक स्वादानुसार मिलाएं और अच्छी तरह से फेंटें। 10 मिनट तक इसे सेट होने के लिए रख दें। सूजी मिलाने से फुल्की क्रिस्पी बनेंगे।

दूसरा स्टेप:  अब, गैस ऑन करें और उसपर एक कड़ाही रखें। जब तेल गर्म हो जाए तब उसमें फुल्की को क्रिस्पी होने तक तलें। अगर आप तेल में नहीं तलना चाहते हैं तो अप्पे मेकर में ऑयल लगाकर कुरकुरे और अंदर से बेहद मुलायम फुल्की बना सकते हैं। अब सभी फुल्की को हींग के पानी में डालकर अच्छी तरह से स्क्विज कर के बाहर निकालें।

तीसरा स्टेप: अब मसालेदार पानी तैयार करें। पानी तैयार करने के लिए मुट्ठी भर ताज़ा धनिया और पुदीने के पत्ते, इमली में थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह से मिक्सर जार में पीसें।

चौथा स्टेप: अब एक बड़े बाउल में तीन गिलास या चार गिलास पानी लें और उसमें यह तैयार किया हुआ मसाला डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसमें नींबू रस, नमक, आधा चम्मच काला नमक, चाट मसाला, हींग, जीरा पाउडर, चिली फ्लेक्स, बारीक कटा हुआ प्याज़, हरी मिर्च और बूंदी डालें और फिर से एक बार अच्छी तरह से मिलाएं।

पांचवां स्टेप: फुल्की और पानी दोनों बनकर तैयार है। एक प्लेट में पानी और चार-पांच फुल्की डालें और सर्व करें।


लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

AI आधारित निगरानी और त्वरित रिस्पॉन्स सिस्टम मजबूत करने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

तेजी से गर्म हो रहा पश्चिमी हिमालय

देहरादून :जलवायु परिवर्तन का असर हिमालय की बर्फीली चोटियों पर तेजी से दिखाई दे रहा है। नए अध्ययन ने पश्चिमी...
उत्तराखंड 
तेजी से गर्म हो रहा पश्चिमी हिमालय

अपनी बेटी को दें ये ट्रेंडी और मॉडर्न नेम्स

बेटी :अपनी बेटी कानाम ऐसा रखे जिससे लोगो में एक अलग जुड़ाव महसूस हो। अच्छे ब्यक्तित्व को दर्शाये और छोटा...
नारी व बाल जगत 
अपनी बेटी को दें ये ट्रेंडी और मॉडर्न नेम्स

पनीर और ओट्स का कॉम्बिनेशन बनाएगा डिनर को हेल्दी

नीर ओट्स हाई प्रोटीन डिनर:रात में अगर आप कुछ हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर खाना चाहते हैं तो पनीर ओट्स...
खाना पकाना 
पनीर और ओट्स का कॉम्बिनेशन बनाएगा डिनर को हेल्दी

सोने की कीमतें टॉप गियर में

सोने की कीमतें: सोने की कीमतें टॉप गियर में रफ्तार पकड़ रही है। बीते कई दिनों से सोने की कीमतों...
कारोबार 
सोने की कीमतें टॉप गियर में

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

AI आधारित निगरानी और त्वरित रिस्पॉन्स सिस्टम मजबूत करने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट में शिकायत दाखिल

गाजियाबाद। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम के गायन में कथित तौर पर बाधा डालने के...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट में शिकायत दाखिल

प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाना की पुलिस टीम ने मंगलवार को माफिया अतीक अहमद के...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

जौनपुर में भारी बारिश के चलते 19 अगस्त को स्कूल बंद

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जाैनपुर जिले में दो दिन से लगातार हो रही अत्यधिक बारिश और जलभराव को देखते हुए...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में भारी बारिश के चलते 19 अगस्त को स्कूल बंद