पश्चिम एशिया तनाव घटने की उम्मीद, ब्रेंट क्रूड और WTI में बड़ी गिरावट दर्ज

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच पश्चिम एशिया में सीजफायर को और आगे बढ़ाने की बात पर सहमति बन जाने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत छह सप्ताह के निचले स्तर पर आ गई है।

ब्रेंट क्रूड आज 90 डॉलर के स्तर से भी नीचे फिसल कर 89.24 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक पहुंच गया। इसी तरह वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड आज 86.35 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंचा हुआ नजर आया।

इस महीने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत ज्यादातर समय 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर के नीचे ही बनी रही है। ईरान और अमेरिका के बीच समझौता होने की उम्मीद के कारण कच्चे तेल की कीमत में इस महीने अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई। हालांकि दोनों पक्षों के बीच अभी तक कोई भी डील फाइनल नहीं हुई है और अनिश्चितता लगातार बनी हुई है।

पश्चिम एशिया में जारी तनाव को खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान ओर से डायरेक्ट और इनडायरेक्ट चैनल्स के जरिए हो रही बातचीत के आधार पर इस बात की भी उम्मीद की जा रही है कि होर्मुज स्ट्रेट के जरिए मालवहन जल्दी ही सुचारू रूप से शुरू हो सकता है। खाड़ी के देशों से होने वाली कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की सप्लाई होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते ही होती है।

पश्चिम एशिया में जंग शुरू होने के बाद से ही होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते होने वाला मालवहन लगभग ठप पड़ा हुआ है, जिसकी वजह से पेट्रोलियम उत्पादों की सप्लाई बुरी तरह से प्रभावित हुई है।

ईरान से बातचीत के संकेतों का असर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिसला कच्चा तेल ये खबर भी पढ़े : ईरान से बातचीत के संकेतों का असर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिसला कच्चा तेल

होर्मुज स्ट्रेट ठप होने से कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस जैसे पेट्रोलियम उत्पादों की सप्लाई अब लंबे और घुमावदार मार्ग से होने की वजह से परिवहन लागत भी बढ़ गई है, जिसकी वजह से पहले से ही ऊंचे भाव पर पहुंचे पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत और भी तेज हो गई है।

बताया जा रहा है कि ईरान और अमेरिका पश्चिम एशिया में फाइनल डील तक पहुंचने के पहले मौजूदा सीजफायर की अवधि को और 60 दिन के लिए बढ़ाने के लिए सहमत हो गए हैं।

हालांकि ईरान के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि अभी तक कोई आखिरी सहमति नहीं बनी है। अभी सिर्फ दोनों पक्षों के बीच से संदेश का आदान-प्रदान हो रहा है।

 

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

आज का राशिफल 16 अगस्त, 2026:इरादों को ठोस कार्यों में बदलने का समय आ गया  

मेष रिश्ते आज भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। चाहे व्यापार हो या निजी जीवन, ध्यान से सुनना और आपसी समझ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 16 अगस्त, 2026:इरादों को ठोस कार्यों में बदलने का समय आ गया  

हरियाली तीज पर पुलिस परिवारों में छाया उल्लास, बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कौशाम्बी। जिले के पुलिस लाइन कौशाम्बी परिसर में हरियाली तीज के अवसर पर वामा सारथी की अध्यक्ष शोभा वर्मा...
उत्तर प्रदेश 
हरियाली तीज पर पुलिस परिवारों में छाया उल्लास, बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

अयोध्या : राम मंदिर में शुरू हुआ रामलला का झूलनोत्सव

अयोध्या। सावन शुक्ल तृतीया तिथि को श्रीराम जन्मभूमि परिसर में झूलनोत्सव की नई परंपरा का शुभारंभ हो गया। भव्य पालकी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 अयोध्या : राम मंदिर में शुरू हुआ रामलला का झूलनोत्सव

बस्तर के 92 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, बीजापुर-सुकमा और नारायणपुर में रचा इतिहास

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर बस्तर संभाग के दुर्गम और सुदूर अंचलों में एक नया अध्याय लिखा गया।...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश  झारखंड 
बस्तर के 92 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, बीजापुर-सुकमा और नारायणपुर में रचा इतिहास

लातेहार में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर के नीचे दबा ऑटो, छह लोगों की मौत

लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी।...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
लातेहार में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर के नीचे दबा ऑटो, छह लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश

हरियाली तीज पर पुलिस परिवारों में छाया उल्लास, बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कौशाम्बी। जिले के पुलिस लाइन कौशाम्बी परिसर में हरियाली तीज के अवसर पर वामा सारथी की अध्यक्ष शोभा वर्मा...
उत्तर प्रदेश 
हरियाली तीज पर पुलिस परिवारों में छाया उल्लास, बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

अयोध्या : राम मंदिर में शुरू हुआ रामलला का झूलनोत्सव

अयोध्या। सावन शुक्ल तृतीया तिथि को श्रीराम जन्मभूमि परिसर में झूलनोत्सव की नई परंपरा का शुभारंभ हो गया। भव्य पालकी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 अयोध्या : राम मंदिर में शुरू हुआ रामलला का झूलनोत्सव

बस्तर के 92 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, बीजापुर-सुकमा और नारायणपुर में रचा इतिहास

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर बस्तर संभाग के दुर्गम और सुदूर अंचलों में एक नया अध्याय लिखा गया।...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश  झारखंड 
बस्तर के 92 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, बीजापुर-सुकमा और नारायणपुर में रचा इतिहास

स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर डीजीपी द्वारा किया गया ध्वजारोहण

लखनऊ। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने शनिवार को तिलक मार्ग स्थित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर डीजीपी द्वारा किया गया ध्वजारोहण