सर्राफा बाजार में कमजोरी का रुख, सोना और चांदी की घटी कीमत

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 290 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 320 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है। इसी तरह चांदी की कीमत में आज 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक की सांकेतिक गिरावट दर्ज की गई है। कीमत में गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,52,350 रुपये से लेकर 1,54,370 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,39,650 रुपये से लेकर 1,41,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं चांदी की कीमत में भी गिरावट आने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में ये चमकीली धातु आज शुरुआती कारोबार के दौरान 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

साप्ताहिक आधार पर देखें तो पिछले सप्ताह के कारोबार में सोना की कीमत में तेजी दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह के कारोबार में 24 कैरेट सोने की कीमत में 1,640 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की मजबूती आ गई। इसी तरह 22 कैरेट सोना साप्ताहिक आधार पर 1,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। चांदी के भाव में भी पिछले सप्ताह के कारोबार में तेजी दर्ज की गई। इस तेजी के कारण चांदी पिछले सप्ताह के भाव की तुलना में 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक महंगी हो गई।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,52,500 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,39,800 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,52,350 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,39,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,52,400 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,39,700 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,54,370 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,41,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,52,350 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,39,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,39,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,39,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,39,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,39,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,52,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,39,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

बहराइच में प्रतिबंधित कफ सिरप का बड़ा जखीरा बरामद, दवा कारोबारी के गोदाम पर छापा

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में जनपद के दरगाह थाना क्षेत्र में औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच में प्रतिबंधित कफ सिरप का बड़ा जखीरा बरामद, दवा कारोबारी के गोदाम पर छापा

घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के दामों में गिरावट, चांदी के भाव में तेजी दर्ज

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में...
कारोबार 
घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के दामों में गिरावट, चांदी के भाव में तेजी दर्ज

तीसरे दिन भी गिरे कच्चे तेल के दाम, अमेरिका-ईरान वार्ता में प्रगति से बाजार को राहत

कतर में हुई अप्रत्यक्ष बातचीत के बाद तेल की कीमतों में करीब 1% की गिरावट, ओपेक+ की बैठक पर भी...
अंतर्राष्ट्रीय  कारोबार 
तीसरे दिन भी गिरे कच्चे तेल के दाम, अमेरिका-ईरान वार्ता में प्रगति से बाजार को राहत

नेपाल: ईंधन कीमतों में भारी गिरावट, गैस सिलेंडर से लेकर विमान ईंधन तक हुआ सस्ता

काठमांडू। नेपाल ऑयल निगम ने पेट्रोलियम पदार्थों के खुदरा मूल्य में भारी कटौती की है। निगम के अनुसार नई कीमतें...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: ईंधन कीमतों में भारी गिरावट, गैस सिलेंडर से लेकर विमान ईंधन तक हुआ सस्ता

नवादा: बंद कमरे में मिले पति-पत्नी के शव, इलाके में फैली सनसनी

नवादा। नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के परमा गांव में गुरुवार को बंद कमरे से पति-पत्नी का शव बरामद...
बिहार 
नवादा: बंद कमरे में मिले पति-पत्नी के शव, इलाके में फैली सनसनी

उत्तर प्रदेश

बहराइच में प्रतिबंधित कफ सिरप का बड़ा जखीरा बरामद, दवा कारोबारी के गोदाम पर छापा

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में जनपद के दरगाह थाना क्षेत्र में औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच में प्रतिबंधित कफ सिरप का बड़ा जखीरा बरामद, दवा कारोबारी के गोदाम पर छापा

मीरजापुर: फ्रिज में उतरे करंट से दुकानदार की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में देहात कोतवाली क्षेत्र के भटौली गांव में बुधवार रात फ्रिज में उतरे करंट की...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: फ्रिज में उतरे करंट से दुकानदार की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मीरजापुर में 3 दिन तक ट्रैफिक व्यवस्था बदली, परीक्षार्थियों के लिए भारी वाहनों पर रोक लागू

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में 2, 3 और 4 जुलाई को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में 3 दिन तक ट्रैफिक व्यवस्था बदली, परीक्षार्थियों के लिए भारी वाहनों पर रोक लागू

आरआरसी सेंटर पर फंदे से लटका मिला नोएडा से लौटे युवक का शव, मचा कोहराम

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अछल्दा थाना क्षेत्र के बकौहा गांव निवासी 18 वर्षीय युवक सनी कुमार का...
उत्तर प्रदेश 
आरआरसी सेंटर पर फंदे से लटका मिला नोएडा से लौटे युवक का शव, मचा कोहराम