पश्चिम एशिया तनाव से ग्लोबल मार्केट दबाव में, अमेरिकी-एशियाई बाजारों में गिरावट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका के कारण ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। वहीं, एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर कमजोरी का रुख बना हुआ है।

पश्चिम एशिया में बढ़ रहे तनाव और फाइनेंशियल तथा टेक स्टॉक्स में हुई जोरदार बिकवाली के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 620.72 अंक यानी 1.21 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 50,687.07 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

ग्लोबल मार्केट में तेजी के संकेत, वॉल स्ट्रीट की बढ़त से एशियाई बाजारों में खरीदारी ये खबर भी पढ़े : ग्लोबल मार्केट में तेजी के संकेत, वॉल स्ट्रीट की बढ़त से एशियाई बाजारों में खरीदारी

इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,553.68 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 239.93 अंक यानी 0.89 प्रतिशत टूट कर 26,853.98 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.08 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 50,728.46 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली होती रही।

एफटीएसई इंडेक्स 0.40 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 10,332.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,150.42 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 328.23 अंक यानी 1.32 प्रतिशत लुढ़क कर 24,795.94 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बना हुआ है। एशियाई बाजार में इकलौता सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.57 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,597.04 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.06 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,318 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.43 प्रतिशत टूट कर 4,066.56 अंक के स्तर तक गिर गया है। जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

फिलहाल यह सूचकांक 214.35 अंक यानी 3.61 प्रतिशत फिसल कर 5,726.72 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 410.21 अंक यानी 1.60 प्रतिशत लुढ़क कर 25,223 अंक के स्तर पर आ गया है।

इसके अलावा निक्केई इंडेक्स 1,042.13 अंक यानी 1.52 प्रतिशत टूट कर 67,360 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 1.30 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,071.61 अंक के स्तर पर, ताइवान वेटेड इंडेक्स 473.42 अंक यानी 1.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 45,985.74 अंक के स्तर पर और कोस्पी इंडेक्स 0.57 प्रतिशत टूट कर 8,751.76 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पेपर लीक के विरोध में उतरे पटना के छात्रों पर लाठीचार्ज कर छोड़े आंसू गैस के गोले

पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा पटना। में बुधवार को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस...
बिहार 
पेपर लीक के विरोध में उतरे पटना के छात्रों पर लाठीचार्ज कर छोड़े आंसू गैस के गोले

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने छात्रों और वकीलों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) ने छात्रों और अधिवक्ताओं पर हुए कथित लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने छात्रों और वकीलों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की

डीएमआरसी का बड़ा फैसला: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद

डीएमआरसी की सूची जारी कर दी सूचना नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने राजधानी के 16 मेट्रो स्टेशनों...
राष्ट्रीय 
डीएमआरसी का बड़ा फैसला: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद

देशभर के शिक्षण संस्थानों में गुरुवार को 'छात्र संवाद' आयोजित करेगी कांग्रेस

पेपर लीक, परीक्षाओं में देरी, भर्ती प्रक्रिया में अनिश्चितता पर गरजेगी आवाज नई दिल्ली। कांग्रेस ने पेपर लीक, परीक्षाओं में...
राष्ट्रीय 
देशभर के शिक्षण संस्थानों में गुरुवार को 'छात्र संवाद' आयोजित करेगी कांग्रेस

संपादकीय: अराजक प्रशासन! मंच टूटा, बिजली कटी, लाठियां चलीं... विरोध जारी

लाठीचार्ज के बाद घायल साथियों को देखकर उनका संकल्प और मजबूत मंच टूटा, बिजली कटी, लाठीचार्ज हुआ, फिर भी जंतर-मंतर...
विचार मित्र 
संपादकीय: अराजक प्रशासन! मंच टूटा, बिजली कटी, लाठियां चलीं... विरोध जारी

उत्तर प्रदेश

चार साल बाद भी नहीं आया ग्राम पंचायत अधिकारी का रिजल्ट, टूटा सब्र का बांध

4 साल पहले की वैकेंसी लखनऊ। मंगलवार को सुबह 9 बजे ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती (2022) के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
चार साल बाद भी नहीं आया ग्राम पंचायत अधिकारी का रिजल्ट, टूटा सब्र का बांध

 कल्कि बायोटेक पर छापा, दो दवाओं के नमूने जांच को भेजे

देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़हरा...
उत्तर प्रदेश 
 कल्कि बायोटेक पर छापा, दो दवाओं के नमूने जांच को भेजे

ऑपरेशन कवच के तहत परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 60 का चालान, 18 बसें सीज

परिवहन विभाग की जांच में परमिट नियमों की खुली पोल लखनऊ। मंगलवार परिवहन विभाग द्वारा चलाये जा रहे 'ऑपरेशन कवच'...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन कवच के तहत परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 60 का चालान, 18 बसें सीज