प्रमुख विमान सेवा कंपनी इंडिगो की 4 दिन की सेल, टिकट पर 10 फीसदी तक की छूट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। देश की प्रमुख विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने मंगलवार से चार दिनों की गर्मियों की छुट्टी सेल की घोषणा की है, जिसमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर टिकट बुकिंग में 10 फीसदी तक छूट दी जाएगी। इसके तहत यात्रा 01 जुलाई से नौ अक्टूबर 2026 के बीच की जा सकती है।

एयरलाइन ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि इंडिगो अपनी गर्मियों की छुट्टी सेल के तहत घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 10 फीसदी तक की छूट दे रही है। कंपनी का ये ऑफ़र 14 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 के बीच की गई बुकिंग पर मान्य है, जिसके तहत यात्रा एक जुलाई से नौ अक्टूबर 2026 के बीच की जा सकती है।

यात्री इस ऑफर के तहत इंडिगो की वेबसाइट www.goindigo.in, मोबाइल एप्लिकेशन, एआई-पावर्ड असिस्टेंट 6एस्काई, इंडिगो व्हास्टएप नंबर +91 70651 45858 या चुनिंदा ट्रैवल पार्टनर वेबसाइट और ऐप्स के जरिए टिकट बुकिंग करते समय प्रोमो कोड एसयूएमआर10 का इस्तेमाल करके इस ऑफ़र का लाभ उठा सकते हैं।

इसके अलावा कंपनी इंडिगो यात्रा के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए चुनिंदा 6ई ऐड-ऑन पर आकर्षक डील्स दे रहा है। इस ऑफ़र की अवधि के दौरान यात्री चुनिंदा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सेक्टर्स पर फास्ट पारवर्ड पर 70 फीसदी तक, प्री-पेड अतिरिक्त सामान पर 50 फीसदी और स्टैंडर्ड सीट चुनने पर 15 फीसदी की छूट पा सकते हैं।

इसके अलावा चुनिंदा घरेलू सेक्टर्स पर इमरजेंसी एक्सएल (पैरों के लिए ज़्यादा जगह) सीटें 500 रुपये से शुरू होने वाली कीमतों पर बुक की जा सकती हैं। एयरलाइन ने कहा कि यह ऑफर इंडिगो की सस्ती किराया, ज़्यादा लचीलापन और अपने गर्मियों की यात्रा की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए ज़्यादा सुविधा देने की प्रतिबद्धता को मज़बूत करता है।

AI शेयरों का बढ़ता वैल्यूएशन बना चिंता, RBI ने जताया वित्तीय स्थिरता पर खतरा ये खबर भी पढ़े : AI शेयरों का बढ़ता वैल्यूएशन बना चिंता, RBI ने जताया वित्तीय स्थिरता पर खतरा

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों सेक्टर्स पर उपलब्ध छूट के साथ इस सेल का उद्देश्य इंडिगो के व्यापक नेटवर्क में ग्राहकों को ज़्यादा मूल्य और बुकिंग का एक आसान अनुभव देना है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय पेंशन अदालत का सफल आयोजन

आश्रितों की पेंशन तथा सेवानिवृत्तिक लाभों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई गोण्डा। देवीपाटन मण्डल मुख्यालय स्थित महाराजा सुहेलदेव सभागार में...
उत्तर प्रदेश 
मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय पेंशन अदालत का सफल आयोजन

पर्यावरण संरक्षण हेतु 40000 पौधारोपण किया गया ,

प्रतापगढ़। दिनांक 12.07.2026 को शासन की मंशानुसार पौध रोपण महायज्ञ "एक पेड़ मां के नाम'' अभियान के अंतर्गत  खेत तालाब...
पर्यावरण संरक्षण हेतु 40000 पौधारोपण किया गया ,

हनुमानगढ़ी पर नमाज पढ़वाने वाले अयोध्या की आड़ में देश की अस्मिता व आस्था पर प्रहार कर रहे: योगी

-यूपी को मिले 50 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, सवा तीन करोड़ युवाओं को एमएसएमई में मिला रोजगार
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हनुमानगढ़ी पर नमाज पढ़वाने वाले अयोध्या की आड़ में देश की अस्मिता व आस्था पर प्रहार कर रहे: योगी

अवैध कारोबार में लिप्त दवा विक्रेताओं को चिन्हित कर होगी कठोर कार्रवाई - दीपा लाल

बस्ती - मंगलवार को फार्मासिस्ट एसोसिएशन पदाधिकारियों ने नवागत औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी ‘सहायक आयुक्त, औषधि’ का स्वागत करने के साथ...