आज गिरावट के साथ कारोबार,ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली । ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करते रहे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजार में भी आज बिकवाली का दबाव बना हुआ नजर आ रहा है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान निराशा का माहौल बना रहा। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज पिछले सत्र के कारोबार के बाद 0.02 प्रतिशत की सांकेतिक तेजी के साथ 49,015.60 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,857.45 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर, एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक कमजोरी के साथ 6,978.03 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.03 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 49,001.96 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली होती रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,154.43 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 86.14 अंक यानी 1.07 प्रतिशत टूट कर 8,066.68 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.29 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,822.79 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में भी आज आम तौर पर गिरावट का रुख बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से सात के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि दो सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। कोस्पी इंडेक्स 0.84 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,214.32 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 155.09 अंक यानी 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 27,982 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.32 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,346 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 171.82 अंक यानी 0.52 प्रतिशत फिसल कर 32,632 अंक के स्तर पर आ गया है। जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स में आज लगातार दूसरे दिन जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल ये सूचकांक 549.23 अंक यानी 6.60 प्रतिशत लुढ़क कर 7,771.33 अंक के स्तर पर आ गया है।

इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.69 प्रतिशत फिसल कर 1,329.71 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,147.15 अंक के स्तर पर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.07 प्रतिशत टूट कर 4,905.71 अंक के स्तर पर और निक्केई इंडेक्स 0.03 प्रतिशत की सांकेतिक गिरावट के साथ 53,342 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

देहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप: पति ने पत्नी और बेटे को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

गुरुग्राम। अशोक विहार क्षेत्र में रविवार तड़के हुए दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। एक व्यक्ति ने अपनी...
हरियाणा 
देहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप: पति ने पत्नी और बेटे को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

हिसार अस्पताल लापरवाही मामला: मॉर्च्युरी में रखे शव को चूहों ने कुतरा , परिजनों का हंगामा

हिसार। जिले के नागरिक अस्पताल में सामने आ रही अनियमितताओं के बीच स्टाफ की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां...
राज्य  हरियाणा 
हिसार अस्पताल लापरवाही मामला: मॉर्च्युरी में रखे शव को चूहों ने कुतरा , परिजनों का हंगामा

पुलिस से घिरने पर प्रेमी युगल ने खुद को लगाई आग, युवती की मौत, युवक की हालत गंभीर

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पुलिस से घिरने के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस से घिरने पर प्रेमी युगल ने खुद को लगाई आग, युवती की मौत, युवक की हालत गंभीर

उत्तर बंगाल दौरे पर पहुंचीं अग्निमित्रा पाल, बाढ़ और विकास कार्यों की करेंगी समीक्षा

सिलीगुड़ी। राज्य की मंत्री अग्निमित्रा पाल एक दिवसीय पर रविवार को उत्तर बंगाल पहुंची है। बागडोगरा हवाईअड्डे पर पहुंचने के...
पश्चिम बंगाल 
उत्तर बंगाल दौरे पर पहुंचीं अग्निमित्रा पाल, बाढ़ और विकास कार्यों की करेंगी समीक्षा

कोलकाता: इंडी गठबंधन की बैठक पर अग्निमित्रा पाल का हमला, एकता पर उठाए सवाल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार की मंत्री अग्निमित्रा पाल ने आठ जून के प्रस्तावित इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर तीखा...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता: इंडी गठबंधन की बैठक पर अग्निमित्रा पाल का हमला, एकता पर उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश

पुलिस से घिरने पर प्रेमी युगल ने खुद को लगाई आग, युवती की मौत, युवक की हालत गंभीर

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पुलिस से घिरने के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस से घिरने पर प्रेमी युगल ने खुद को लगाई आग, युवती की मौत, युवक की हालत गंभीर

स्लॉटर हाउस प्रमाणन में आईडी-पासवर्ड आवंटन को लेकर घमासान, पशु चिकित्सा संघ ने निदेशक पर लगाए गंभीर आरोप

उन्नाव। प्रदेश में स्लॉटर हाउसों के संचालन और मीट एक्सपोर्ट से जुड़े प्रमाणन कार्य को लेकर नया विवाद सामने आया...
उत्तर प्रदेश 
स्लॉटर हाउस प्रमाणन में आईडी-पासवर्ड आवंटन को लेकर घमासान, पशु चिकित्सा संघ ने निदेशक पर लगाए गंभीर आरोप

अमेठी: पांच वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ मामले में आरोपी दुकानदार गिरफ्तार, जांच जारी

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत कमरौली थाना क्षेत्र के एक गांव से मानवता को शर्मसार कर देने वाला...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी: पांच वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ मामले में आरोपी दुकानदार गिरफ्तार, जांच जारी

यूपी में फिर बढ़ेगी गर्मी की मार, अगले पांच दिन में 6 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, 9 जून से लू का अलर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर गर्म होने जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में फिर बढ़ेगी गर्मी की मार, अगले पांच दिन में 6 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, 9 जून से लू का अलर्ट