आज ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है।

अमेरिका में शटडाउन खत्म होने का संकेत मिलने के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। इस उत्साह की वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,740.28 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 161.16 अंक यानी 0.71 प्रतिशत उछल कर 22,941.67 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 46,617.67 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख ये खबर भी पढ़े : ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार कमजोरी का रुख बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,479.14 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 109.76 अंक यानी 1.38 प्रतिशत टूट कर 7,971.78 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.51 अंक की सांकेतिक कमजोरी के साथ 24,378.29 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

देशभर के बाजारों में सोने की कीमतें नरम, चांदी में भी हल्की कमजोरी दर्ज ये खबर भी पढ़े : देशभर के बाजारों में सोने की कीमतें नरम, चांदी में भी हल्की कमजोरी दर्ज

एशियाई बाजार में आज आमतौर पर सकारात्मक रुख बना हुआ है। एशिया के 9 बाजार में से 7 के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बना हुआ है। दक्षिण कोरिया के स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने के कारण कोस्पी इंडेक्स में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। एशियाई बाजारों में से इकलौता हैंग सेंग इंडेक्स फिलहाल 183.15 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 26,957.77 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

AI पर अरबों का निवेश, लेकिन स्किल्ड टैलेंट की कमी; SBI चेयरमैन सी.एस. सेटी ये खबर भी पढ़े : AI पर अरबों का निवेश, लेकिन स्किल्ड टैलेंट की कमी; SBI चेयरमैन सी.एस. सेटी

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,202 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 324.24 अंक यानी 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 48,287 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। ताइवान वेटेड इंडेक्स में आज जबरदस्त बढ़त नजर आ रही है। फिलहाल ये सूचकांक 516.33 अंक यानी 1.93 प्रतिशत उछल कर 27,277.39 अंक के स्तर तक आ गया है।

इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 1.06 प्रतिशत की छलांग लगा कर 1,299.30 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। इसके अलावा स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.98 प्रतिशत की मजबूती के साथ 4,464.95 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,189.62 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,882.78 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने मिलेगा ₹20,000 का ब्याज

सीनियर सिटिजन : भारत सरकार, देश के सभी वर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखकर कई तरह की वित्तीय स्कीम...
कारोबार 
वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने मिलेगा ₹20,000 का ब्याज

घर पर ही मिलेगा एकदम ताजा कद्दू

ताजा कद्दू: बाजार की केमिकल वाली सब्जियों को छोड़ें और अपने किचन गार्डन या गमले में बेहद आसान तरीके से...
खेती-बाड़ी 
घर पर ही मिलेगा एकदम ताजा कद्दू

बढ़ाना चाहते हैं बच्चों की हाइट, तो आज ही खिलाना शुरू कर दें ये चीजें

बच्चों की हाइट : हर माता पिता की ख्वाहिश होती है कि उसके बच्चों की हाइट अच्छी हो। लेकिन बच्चों...
लाइफस्टाइल 
बढ़ाना चाहते हैं बच्चों की हाइट, तो आज ही खिलाना शुरू कर दें ये चीजें

शाम के नाश्ते में ब्रेड और सूजी से बनाएं मार्केट जैसा पिज्जा

  पिज्जा :पिज्जा का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। चाहे बच्चे हों या सामग्री...
खाना पकाना 
शाम के नाश्ते में ब्रेड और सूजी से बनाएं मार्केट जैसा पिज्जा

सिंगापुर ने भारतीयों के खिलाफ चीन की चाल को करारी दी मात  

नई दिल्ली/सिंगापुर: सिंगापुर सरकार ने भारतीय समुदाय के खिलाफ भड़काऊ और विभाजनकारी सामग्री फैलाने वालों पर सख्त रुख अपनाया है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
सिंगापुर ने भारतीयों के खिलाफ चीन की चाल को करारी दी मात  

उत्तर प्रदेश

ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि प्रदेश के ऊर्जा...
उत्तर प्रदेश 
ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

न्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्ष
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

लखनऊ। शनिवार पुलिस मुख्यालय स्थित अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद ऑडीटोरियम में मीनाक्षी सिंह, आईआरएस,अध्यक्षा वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली...
उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील

15 जून से 21 जून, 2026 तक मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह
उत्तर प्रदेश 
योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील