शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में उतार चढ़ाव के बीच मामूली तेजी

सेंसेक्स और निफ्टी उछले

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच मामूली तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी की चाल भी ऊपर नीचे होने लगी। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.09 प्रतिशत की मजबूती और निफ्टी 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, सिप्ला और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 1.37 प्रतिशत से लेकर 0.52 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, ट्रेंट लिमिटेड, इंफोसिस एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर 0.62 प्रतिशत से लेकर 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,183 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,565 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 618 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 17 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 13 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 30 शेयर हरे निशान में और 20 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 138.11 अंक की मजबूती के साथ 80,295.99 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में उतार-चढ़ाव होने लगा। बिकवाली के दबाव में ये सूचकांक गिर कर 80,004.60 अंक तक चला गया। वहीं, खरीदारी का सपोर्ट मिलने पर इसने 80,317.62 अंक तक छलांग भी लगाई। बाजार में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 71.45 अंक की मजबूती कमजोरी के साथ 80,229.33 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 36.90 अंक उछल कर 24,616.50 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो जाने की वजह से इस सूचकांक की चाल में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन गई। खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक 24,630.70 अंक तक पहुंचा। वहीं, बिकवाली का दबाव बनने पर इसने 24,533.20 अंक तक गोता भी लगाया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 20.30 अंक की बढ़त के साथ 24,599.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 206.61 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 80,157.88 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी ने 45.45 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,579.60 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच रिकवरी, सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में संभले ये खबर भी पढ़े : शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच रिकवरी, सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में संभले

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कानपुर में 'आप' का भाजपा पर हमला, बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव का उठाया मुद्दा

कानपुर। बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव जैसे मुद्दों पर सरकार जवाब देने में विफल रही है।" यह बातें रविवार...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में 'आप' का भाजपा पर हमला, बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव का उठाया मुद्दा

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित

मुरादाबाद। मुरादाबाद के जिला अधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया सावन मास के प्रथम सोमवार पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में कांवड़ियों...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित

समाज सेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' होगा प्रमुख अभियान : निल्या चावला

कानपुर। समाज सेवा के प्रति रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया जाएगा। 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' के...
उत्तर प्रदेश 
समाज सेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' होगा प्रमुख अभियान : निल्या चावला

8.30 करोड़ की कपड़ा धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, दुबई से लौटते ही पुलिस ने दबोचा

जयपुर। राजधानी के एक कपड़ा व्यापारी से 8.30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में मुहाना थाना पुलिस ने मुख्य...
राजस्थान 
8.30 करोड़ की कपड़ा धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, दुबई से लौटते ही पुलिस ने दबोचा

अगले सप्ताह IPO बाजार में हलचल, 6 नए इश्यू खुलेंगे और 11 कंपनियों के शेयर होंगे लिस्ट

नई दिल्ली। सोमवार यानी तीन अगस्त से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में अच्छी हलचल रहने...
कारोबार 
अगले सप्ताह IPO बाजार में हलचल, 6 नए इश्यू खुलेंगे और 11 कंपनियों के शेयर होंगे लिस्ट

उत्तर प्रदेश

कानपुर में 'आप' का भाजपा पर हमला, बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव का उठाया मुद्दा

कानपुर। बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव जैसे मुद्दों पर सरकार जवाब देने में विफल रही है।" यह बातें रविवार...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में 'आप' का भाजपा पर हमला, बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव का उठाया मुद्दा

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित

मुरादाबाद। मुरादाबाद के जिला अधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया सावन मास के प्रथम सोमवार पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में कांवड़ियों...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित

समाज सेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' होगा प्रमुख अभियान : निल्या चावला

कानपुर। समाज सेवा के प्रति रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया जाएगा। 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' के...
उत्तर प्रदेश 
समाज सेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' होगा प्रमुख अभियान : निल्या चावला

ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक 3-4 अगस्त काे लखनऊ में

लखनऊ। ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों (एनएसओ) के प्रमुखों की बैठक भारत की अध्यक्षता में 3 से 4 अगस्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक 3-4 अगस्त काे लखनऊ में