शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। कमजोर ग्लोबल संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी के कारण घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी।

बाजार खुलते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक सुधर कर हरे निशान में पहुंच गए। इसके कुछ देर बाद ही बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से इन दोनों सूचकांकों ने सारी बढ़त गंवा कर दोबारा लाल निशान में गोता लगा दिया।

 इंडिया एक्सप्रेस खाड़ी देशों के सभी रूटों पर उड़ान दोबारा शुरू करेगा ये खबर भी पढ़े :  इंडिया एक्सप्रेस खाड़ी देशों के सभी रूटों पर उड़ान दोबारा शुरू करेगा

पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.90 प्रतिशत और निफ्टी 0.80 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से कोल इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज ऑटो, नेस्ले और ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयर 1.68 प्रतिशत से लेकर 0.75 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, एचसीएल टेक्नोलॉजी, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, सन फार्मास्युटिकल्स और टीसीएस के शेयर 4.14 प्रतिशत से लेकर 2.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,762 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 725 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 2,037 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से पांच शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 25 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 12 शेयर हरे निशान में और 38 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 180.20 अंक की कमजोरी के साथ 77,483.80 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से यह सूचकांक उछल कर हरे निशान में 77,710.82 अंक के स्तर तक आ गया।

हालांकि सेंसेक्स की यह मजबूती अधिक देर तक टिक नहीं सकी। थोड़ी देर में ही बाजार में जोरदार बिकवाली शुरू हो गई, जिससे इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई।

लगातार हो रही बिकवाली के कारण यह सूचकांक सुबह 10 बजे के करीब लाल निशान में 76,829.10 अंक के स्तर तक गिर गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 702.30 अंक की गिरावट के साथ 76,961.70 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 72.50 अंक लुढ़क कर 24,100.55 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 105 अंक उछल कर हरे निशान में 24,206 अंक के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि थोड़ी देर बाद ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिससे निफ्टी अपनी सारी बढ़त खोकर दोबारा लाल निशान में गिर गया।

लगातार हो रही बिकवाली के कारण इस सूचकांक ने थोड़ी देर बाद ही 24,000 अंक के स्तर को भी ब्रेक कर दिया। बिकवाली के दबाव में यह सूचकांक सुबह 10 बजे के करीब गिर कर 23,944.10 अंक के स्तर तक चला गया।

बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 193.15 अंक की कमजोरी के साथ 23,979.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 852.49 अंक यानी 1.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,664 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 205.05 अंक यानी 0.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,173.05 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

 

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ये है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, 1000 यूरो प्रति किलो है दाम; कैसे करें इसकी खेती? 

हॉप शूट्स की खेती: अगर सब्जियों की बात करें तो आम तौर पर दिमाग में आलू, प्याज, टमाटर का नाम...
खेती-बाड़ी 
ये है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, 1000 यूरो प्रति किलो है दाम; कैसे करें इसकी खेती? 

अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर के रिसेप्शन में में लाइमलाइट लूट ले गईं बहनें जाह्नवी-शनाया

अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर :बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर अब मिस से मिसेज बन चुकी...
मनोरंजन 
अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर के रिसेप्शन में में लाइमलाइट लूट ले गईं बहनें जाह्नवी-शनाया

 भारत, इंडोनेशिया को स्वदेशी 'अस्त्र' और सुपरसोनिक 'ब्रह्मोस' मिसाइलें करेगा सप्लाई 

जाकार्ता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन दिवसीय इंडोनेशिया यात्रा दोनों देशों के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय लिख गई...
अंतर्राष्ट्रीय 
 भारत, इंडोनेशिया को स्वदेशी 'अस्त्र' और सुपरसोनिक 'ब्रह्मोस' मिसाइलें करेगा सप्लाई 

आज का राशिफल 8 जुलाई 2026: जानें दिन आपके लिए कैसा रहेगा

  मेष   सकारात्मक ऊर्जा और नए अवसर लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत और आत्मविश्वास का अच्छा परिणाम मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 8 जुलाई 2026: जानें दिन आपके लिए कैसा रहेगा

Motorola के पहले फोल्डेबल फोन का रिव्यू: शिद्दत से बनी एक कंप्लीट डिवाइस

नई दिल्ली। भारत के फोल्डेबल फोन मार्केट में कई कंपनियां आई और गईं, लेकिन सैमसंग और कुछ हद तक वीवो...
टेक-मित्र 
Motorola के पहले फोल्डेबल फोन का रिव्यू: शिद्दत से बनी एक कंप्लीट डिवाइस

उत्तर प्रदेश

आज का मौसम, 8 जुलाई: दिल्ली से नोएडा-गाजियाबाद-गुरुग्राम तक सुहाना रहेगा मौसम

लखनऊ: यूपी का मौसम 8 जुलाई 2025: उत्तर प्रदेश में अब धीरे-धीरे बारिश में कमी देखने को मिल रही है।...
उत्तर प्रदेश 
आज का मौसम, 8 जुलाई: दिल्ली से नोएडा-गाजियाबाद-गुरुग्राम तक सुहाना रहेगा मौसम

सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

लखनऊ। 07 जुलाई 2026 को श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित सभागार (बोर्ड रूम) मे आगामी श्रावण मास -2026 के दृष्टिगत...
उत्तर प्रदेश 
सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

लखनऊ। संघर्ष समिति ने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन एवं अन्य ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों, विशेषकर निम्न वेतनभोगी कर्मचारियों...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता

सरोजनीनगर, लखनऊ। बंधवा तालाब की सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में एक...
उत्तर प्रदेश 
सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता