शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद रिकवरी, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली तेजी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान निचले स्तर से रिकवरी होती हुई नजर आ रही है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई । बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव पड़ने पर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की कमजोरी और बढ़ गई।

हालांकि थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इन दोनों सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

आज 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अदानी एंटरप्राइजेज, एटरनल, टाइटन कंपनी, टेक महिंद्रा और अदानी पोर्ट्स के शेयर 1.53 प्रतिशत से लेकर 0.84 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

घरेलू सर्राफा बाजार गिरावट दर्ज, सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक ये खबर भी पढ़े : घरेलू सर्राफा बाजार गिरावट दर्ज, सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक

दूसरी ओर, ट्रेंट लिमिटेड, टीएमपीवी, आयशर मोटर्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस के शेयर 2.38 प्रतिशत से लेकर 1.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ तापमान करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,688 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,696 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 992 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 16 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 14 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान में और 27 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स 410.34 अंक की गिरावट के साथ 73,935.83 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव पड़ने पर यह सूचकांक फिसल कर 73,807.30 अंक के स्तर तक गिर गया।

इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। बाजार में लगातार हो रही खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 8.17 अंक की मामूली मजबूती के साथ 74,354.34 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 123.15 अंक टूट कर 23,282.45 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली शुरू हो जाने के कारण थोड़ी देर में ही यह सूचकांक लुढ़क कर 23,247.30 अंक के स्तर तक चला गया।

इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 2.75 अंक की सांकेतिक बढ़त के साथ 23,408.35 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 303.67 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 74,346.17 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 77.95 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,405.60 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राज्यसभा में पोस्टपार्टम डिप्रेशन सहित मॉल में कार्यरत महिलाओं की समस्याओं का उठा मुद्दा

नई दिल्ली। राज्यसभा में गुरुवार को विशेष उल्लेख के दौरान प्रसव के बाद महिलाओं में होने वाले डिप्रेशन (पोस्टपार्टम डिप्रेशन)...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राज्यसभा में पोस्टपार्टम डिप्रेशन सहित मॉल में कार्यरत महिलाओं की समस्याओं का उठा मुद्दा

राहुल गांधी 8 अगस्त को हर हाल में प्रयागराज आएंगे, छात्रों से करेंगे संवाद : अजय राय

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रयागराज में गुरुवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राहुल गांधी 8 अगस्त को हर हाल में प्रयागराज आएंगे, छात्रों से करेंगे संवाद : अजय राय

महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, साइबर अपराध पर तुरंत करें शिकायत : पुलिस आयुक्त

कानपुर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण उत्तर प्रदेश पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार के साइबर अपराध...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, साइबर अपराध पर तुरंत करें शिकायत : पुलिस आयुक्त

उत्तर प्रदेश