ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली । ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बूम की आशंका के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान टेक शेयरों में जोरदार गिरावट का रुख बना रहा। इसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के ओवरऑल कारोबार पर भी निगेटिव असर पड़ा। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,141.93 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.49 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,138.80 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 223.30 अंक यानी 0.90 प्रतिशत टूट कर 24,663.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ 49,223.42 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के कारोबार के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ 10,332.79 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके विपरीत सीएसी इंडेक्स ने 0.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,104.09 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,018.26 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ प्रमुख बाजार में से छह के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि तीन सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। निक्केई इंडेक्स 619.90 अंक यानी 1.03 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 59,917.46 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.56 प्रतिशत लुढ़क कर 4,860.10 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा ताइवान वेटेड इंडेक्स 156.23 अंक यानी 0.40 प्रतिशत टूट कर 39,365.50 अंक के स्तर पर आ गया है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,160.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.23 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,656.38 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। हैंग सेंग इंडेक्स में आज जोरदार उछाल नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 270.22 अंक यानी 1.05 प्रतिशत की छलांग लगा कर 25,950 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,486.44 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.40 प्रतिशत उछल कर 4,094.80 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,082.67 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

पुलिस ने 21 करोड़ साइबर ठगी मामले में मैकेनिकल इंजीनियर को किया गिरफ्तार

ग्वालियर। मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी 21.05 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में ग्वालियर राज्य साइबर जोन पुलिस...
मध्य प्रदेश 
 पुलिस ने 21 करोड़ साइबर ठगी मामले में मैकेनिकल इंजीनियर को किया गिरफ्तार

ब्रिक्स सम्मेलन 2026 : बैठक में भारत ने बढ़ाए सांस्कृतिक सहयोग के कदम

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 के तीसरे दिन शुक्रवार को केंद्रीय संस्कृति और...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ब्रिक्स सम्मेलन 2026 : बैठक में भारत ने बढ़ाए सांस्कृतिक सहयोग के कदम

मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब'

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार काे राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम...
छत्तीसगढ़ 
मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब'

विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करेगी युवा पीढ़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 'हमारा प्रदेश विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़...
मध्य प्रदेश 
विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करेगी युवा पीढ़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नेपाल: सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने सरकार से पूछा– ‘सरकार कहां है?’

काठमांडू। नेपाल के नागरिकों की रोजमर्रा की समस्याओं को उठाते हुए शुक्रवार को संसद में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी)...
अंतर्राष्ट्रीय 
 नेपाल: सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने सरकार से पूछा– ‘सरकार कहां है?’

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 
सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर