1 जून से महंगी हो रही मारुति की गाड़ियां,मंहगाई का तगड़ा झटका

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

मारुति सुजुकी : 1 जून से लोगों को महंगाई का एक और तगड़ा झटका लगने वाला है। लीडिंग ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी की गाड़ियां 1 जून से 30,000 रुपये तक महंगी हो जाएंगी। ऑटोमोबाइल कंपनी ने ऐलान किया है कि मुद्रास्फीति के दबाव और प्रतिकूल लाकत के माहौल को देखते हुए सभी मॉडल की कीमत में 30,000 रुपये तक का इजाफा करने का फैसला लिया गया है।
30,000 रुपये तक बढ़ेगी कीमत
मारुति सुजुकी इंडिया ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा है कि जून 2026 से कंपनी अपने पोर्टफोलियो के सभी मॉडल की कीमत में 30,000 रुपये तक का इजाफा करने जा रही है। फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से कंपनी लागत की कमी के माध्यम से इसके प्रभाव को कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है। हालांकि, मुद्रास्फीति के दबाव की वजह से कंपनी को सभी मॉडल की कीमत में इजाफा करना पड़ रहा है।

ग्राहकों इसका प्रभाव कम पड़ने की कोशिश
रिपोर्ट के मुताबिक, रेगुलेटरी फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि मुद्रास्फीति का दबाव अब ऊंचे स्तर पर है और मार्केट में प्रतिकूल लागत का माहौल है। ऐसे में कंपनी को बढ़ी हुई लागत का एक हिस्सा मार्केट पर डालना होगा। साथ ही, कंपनी यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि ग्राहकों पर इसका प्रभाव न्यूनतम सीमा में रखा जाए।

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, अमेरिकी बाजार कमजोर तो एशिया में उतार-चढ़ाव जारी ये खबर भी पढ़े : ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, अमेरिकी बाजार कमजोर तो एशिया में उतार-चढ़ाव जारी

फिलहाल कंपनी की एंट्री लेवल S-Presso से लेकर प्रीमियम यूटिलिटी वीकल Invicto की कीमत 3.49 रुपये से लेकर 28.7 लाख रुपये के बीच है। पिछले साल GST की नई दर लागू होने के बाद कंपनी ने S-Presso की कीमत में 1,29,000 रुपये तक की कटौती की थी। वहीं, कंपनी के अन्य लोकप्रिय कारों में से एक Alto K10 की कीमत में 1,07,600 रुपये का इजाफा किया गया है। इसके अलावा मारुति सेलेरियो को 94,100 रुपये और वैगन-R को 79,600 रुपये महंगा किया है।

1 जून से कंपनी के ये सभी गाड़ियां 30,000 रुपये तक महंगी हो जाएंगी। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल ये नहीं बताया है कि किस मॉडल की कीमत कितनी बढ़ने वाली है। आने वाले दिनों में कंपनी अपनी सभी गाड़ियों की नई प्राइस जारी कर सकती है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

ओम्स्क (रूस)। कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

'वेस्ट टू आर्ट' थीम से सजेगा जयपुर, शहर के तीन प्रवेश मार्गों पर बनेंगे सांस्कृतिक स्वागत द्वार

जयपुर। राजधानी जयपुर में प्रवेश करने वाले पर्यटकों और आगंतुकों का स्वागत अब राजस्थानी संस्कृति की अनुपम छटा के साथ...
राजस्थान 
'वेस्ट टू आर्ट' थीम से सजेगा जयपुर, शहर के तीन प्रवेश मार्गों पर बनेंगे सांस्कृतिक स्वागत द्वार

दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में शनिवार शाम एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई, जबकि...
मध्य प्रदेश 
दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल

देवघर श्रावणी मेला 2026 में AI तकनीक का इस्तेमाल, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से होगी निगरानी

देवघर। आगामी विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर शनिवार को देवघर परिसदन सभागार में नगर विकास और...
झारखंड 
देवघर श्रावणी मेला 2026 में AI तकनीक का इस्तेमाल, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से होगी निगरानी

उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ

जैतीपुर/शाहजहांपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के घसा कल्यानपुर के पास शुक्रवार को तेल टैंकर और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई भीषण...
उत्तर प्रदेश 
सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ