स्टॉक मार्केट में महाराष्ट्र दिवस की छुट्टी, एमसीएक्स में शाम के सत्र में होगा कारोबार

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। महाराष्ट्र दिवस के मौके पर घरेलू शेयर बाजार में आज छुट्टी है। इस छुट्टी के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में आज कोई कारोबार नहीं होगा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की तरह ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में भी महाराष्ट्र दिवस की छुट्टी होने की वजह से दिन के पहले सत्र में यानी सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कारोबार नहीं होगा। हालांकि एमसीएक्स में शाम पांच बजे से रात 11:30 तथा 11:55 बजे तक दूसरे सत्र में सामान्य कारोबार होगा।

स्टॉक एक्सचेंज द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र दिवस की छुट्टी होने के कारण बीएसई में इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट्स, न्यू डेट सेगमेंट- रिपोर्टिंग, सेटलमेंट एंड ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म (एनडीएस-आरएसटी), ट्राई पार्टी रेपो, इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट्स (ईजीआर), कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट सभी के लिए ट्रेडिंग हॉलिडे रहेगा।

इसी तरह एनएसई में भी महाराष्ट्र दिवस की छुट्टी होने के कारण इक्विटीज, इक्विटी डेरिवेटिव्स, कॉरपोरेट बॉन्ड्स, न्यू डेट सेगमेंट्स, निगोशिएटेड ट्रेड रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म, म्यूचुअल फंड्स, सिक्योरिटी लेंडिंग एंड बॉरोइंग स्कीम्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, कमोडिटी डेरिवेटिव्स और इंट्रेस्ट रेट डेरिवेटिव्स सभी सेगमेंट्स में छुट्टी रहेगी। इनमें इस दिन कोर्ई कारोबार नहीं होगा।

स्टॉक मार्केट के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार मई के महीने में आज के बाद 28 मई को भी छुट्टी रहेगी। 28 मई को बकरीद की वजह से स्टॉक मार्केट बंद रहेगा। इस हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक मई के बाद जून के महीने में सिर्फ एक दिन 26 जून को मोहर्रम के कारण स्टॉक मार्केट में कारोबार नहीं होगा। इसके बाद जुलाई और अगस्त में स्टॉक मार्केट में साप्ताहिक छुट्टियों के अलावा और कोई छुट्टी नहीं होगी। सितंबर के महीने में 14 तारीख को गणेश चतुर्थी की छुट्टी होगी।

इसके बाद अक्टूबर के महीने में दो तारीख को महात्मा गांधी जयंती के कारण स्टॉक मार्केट में कोई कारोबार नहीं होगा। इसी महीने 20 तारीख को स्टॉक मार्केट में दशहरा की छुट्टी होगी, जबकि 10 नवंबर को बलि प्रतिपदा के कारण स्टॉक मार्केट में छुट्टी रहेगी। नवंबर के महीने में 24 तारीख को श्री गुरु नानक देव गुरु परब की छुट्टी रहेगी। इसी तरह साल के आखिरी महीने दिसंबर में 25 तारीख को क्रिसमस की छुट्टी रहेगी।

इस साल स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त शनिवार के दिन रहने वाला है। इसी तरह दिवाली आठ नवंबर को रविवार के दिन होगी। शनिवार और रविवार होने की वजह से इन दोनों दिनों को स्टॉक मार्केट के हॉलिडे कैलेंडर में शामिल नहीं किया गया है। दिवाली के दिन रविवार होने के बावजूद स्टॉक मार्केट में मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। हालांकि मुहूर्त ट्रेडिंग का समय बाद में घोषित किया जाएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

देहरादून-मसूरी मार्ग पर भारी भूस्खलन

देहरादून :उत्तराखंड में देहरादून-मसूरी मार्ग पर कुठाल गेट से लगभग 5 किलोमीटर आगे एक भीषण भूस्खलन हुआ है, जिससे सड़क...
उत्तराखंड 
देहरादून-मसूरी मार्ग पर भारी भूस्खलन

बीएसएनएल का 72 दिन चलने वाला सस्ता रिचार्ज, डेली मिलेगा ?

बीएसएनएल: BSNL के पिटारे में 72 दिन की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्लान है। एक तरफ जहां निजी कंपनियां अपने...
टेक-मित्र 
बीएसएनएल का 72 दिन चलने वाला सस्ता रिचार्ज, डेली मिलेगा ?

ये तरीका, आपस में नहीं चिपकेंगे चावल

चावल :चावल भारतीय खाने का एक अहम हिस्सा हैं, लेकिन अक्सर बनाते समय ये आपस में चिपक जाते हैं या...
खाना पकाना 
ये तरीका, आपस में नहीं चिपकेंगे चावल

यूक्रेन के शॉपिंग मॉल पर रूस ने किया ड्रोन अटैक

यूक्रेन : यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर में रूस ने शॉपिंग मॉल पर बड़ा हमला किया है और इसमें 14...
अंतर्राष्ट्रीय 
यूक्रेन के शॉपिंग मॉल पर रूस ने किया ड्रोन अटैक

एकड़ में पाइनएप्पल से कितनी कमाई होगी?

  पाइनएप्पल:किसानों के लिए अब पारंपरिक खेती में पहले जितना मुनाफा नहीं रहा है. गेहूं, धान और गन्ने जैसी फसलों...
खेती-बाड़ी 
एकड़ में पाइनएप्पल से कितनी कमाई होगी?

उत्तर प्रदेश

हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

अमेठी। अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में भाभी की हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपित देवर देवा...
उत्तर प्रदेश 
हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर प्रशासन ने उठाये सख्त कदम

फिरोजाबाद, जनपद में चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने एक त्रि विभागीय टीम का गठन...
उत्तर प्रदेश 
चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर प्रशासन ने उठाये सख्त कदम

जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल और लाठीचार्ज...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान

ललितपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले ललितपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से गुम...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान