सोना और चांदी: बैंकों की लिस्ट जारी, दो बैंकों को चांदी के आयात की अनुमति नहीं

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश के 15 बैंकों को 31 मार्च 2029 तक अंतरराष्ट्रीय बाजार से सोना और चांदी का आयात करने की अनुमति दी है। इन 15 बैंकों के अलावा दो बैंकों को सिर्फ सोना का आयात करने की अनुमति दी गई है।

वाणिज्य मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाले विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक पब्लिक नोटिस के जरिए सोना और चांदी का आयात करने के लिए अनुमति प्राप्त कुल 17 बैंकों की अपडेट लिस्ट जारी कर दी है।

डीजीएफटी की इस अपडेटेड लिस्ट में शामिल 17 बैंकों में से 15 बैंकों को सोना और चांदी दोनों चमकीली धातुओं का आयात करने की अनुमति दी गई है, जबकि दो बैंक सिर्फ अंतरराष्ट्रीय बाजार से सिर्फ सोने का ही आयात कर सकते हैं। इन्हें चांदी का आयात करने की अनुमति नहीं दी गई है।

इस अपडेटेड लिस्ट के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, एक्सिस बैंक लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, यस बैंक लिमिटेड, इंडसइंड बैंक लिमिटेड.

पीएमएफएमई योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या दो लाख के पार, 11 लाख रोजगार से मिली यह मदद ये खबर भी पढ़े : पीएमएफएमई योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या दो लाख के पार, 11 लाख रोजगार से मिली यह मदद

डॉयचे बैंक, फेडरल बैंक लिमिटेड, कोटक महिंद्रा बैंक, करूर वैश्य बैंक लिमिटेड, आरबीएल बैंक लिमिटेड और इंडस्ट्रियल एंड कॉमर्शियल बैंक ऑफ चाइना लिमिटेड को अंतरराष्ट्रीय बाजार से सोना और चांदी दोनों धातुओं का आयात करने की अनुमति दी गई है।

इसके अलावा यूनियन बैंक आफ इंडिया और एसबीईआर बैंक को अंतरराष्ट्रीय बाजार से सिर्फ सोना का आयात करने की अनुमति दी गई है। ये दोनों बैंक चांदी का आयात नहीं कर सकते हैं।

आपको बता दें कि भारत को सोना और चांदी दोनों चमकीली धातुओं की अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार पर निर्भर करना पड़ता है। इन दोनों चमकीली धातुओं के आयात को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार देश में काम कर रहे व्यवसायिक बैंकों को अधिकृत करती है।

केंद्र सरकार द्वारा अधिकृत होने वाले बैंकों के जरिए ही ज्वेलरी इंडस्ट्री और बुलियन मार्केट के लिए सोना और चांदी का आयात किया जा सकता है। सोना चांदी का आयात करने के लिए अधिकृत बैंकों की सूची जारी हो जाने के बाद ज्वेलरी इंडस्ट्री और बुलियन मार्केट को काफी सुविधा होती है, क्योंकि ऐसा हो जाने से उनके लिए डायरेक्ट इंपोर्ट चैनल तय हो जाता है और किसी भी बिचौलिए की भूमिका नहीं रह जाती है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

हिमाचल हाईकोर्ट ने 15 वकीलों को सीनियर एडवोकेट का दर्जा दिया, अधिसूचना जारी

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 15 अधिवक्ताओं को वरिष्ठ अधिवक्ता नामित किया। नामांकन तत्काल प्रभाव से लागू हो गया। फैसला अधिवक्ता...
हिमाचल 
हिमाचल हाईकोर्ट ने 15 वकीलों को सीनियर एडवोकेट का दर्जा दिया, अधिसूचना जारी

टोरंटो के 'साल्सा ऑन सेंट क्लेयर' फेस्टिवल में गोलीबारी, दो की मौत, छह घायल

टोरंटो में स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान गोलीबारी में दो लोगों की मौत। छह लोग घायल, जिनमें पांच को गोली लगी।...
अंतर्राष्ट्रीय 
टोरंटो के 'साल्सा ऑन सेंट क्लेयर' फेस्टिवल में गोलीबारी, दो की मौत, छह घायल

रिजर्व पुलिस लाइन्स में एसपी सत्यनारायण ने किया पौधरोपण

हरित धरती–समृद्ध कल' अभियान के तहत अधिकारियों व कर्मचारियों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प
उत्तर प्रदेश 
रिजर्व पुलिस लाइन्स में एसपी सत्यनारायण ने किया पौधरोपण

मध्य प्रदेश में अगले चार दिन हल्की बारिश की संभावना, आज 27 जिलों में बूंदाबांदी का अलर्ट

अगले चार दिनों तक हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना। रविवार को इंदौर समेत 27 जिलों में बूंदाबांदी...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में अगले चार दिन हल्की बारिश की संभावना, आज 27 जिलों में बूंदाबांदी का अलर्ट

अब बच्चों की पीठ पर नहीं पड़ेगा ज्यादा बोझ, स्कूल बैग के वजन पर तय हुई सीमा

शिमला के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को नए निर्देश जारी। स्कूल बैग का वजन छात्र के शारीरिक वजन के...
शिक्षा-रोजगार  हिमाचल 
अब बच्चों की पीठ पर नहीं पड़ेगा ज्यादा बोझ, स्कूल बैग के वजन पर तय हुई सीमा

उत्तर प्रदेश

रिजर्व पुलिस लाइन्स में एसपी सत्यनारायण ने किया पौधरोपण

हरित धरती–समृद्ध कल' अभियान के तहत अधिकारियों व कर्मचारियों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प
उत्तर प्रदेश 
रिजर्व पुलिस लाइन्स में एसपी सत्यनारायण ने किया पौधरोपण

राम गंगा नदी में डूबे युवक और युवती की तलाश जारी, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

मुरादाबाद।शनिवार रात तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद रविवार को एनडीआरएफ, पुलिस और गोताखोरों ने एक बार फिर दोनों की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम गंगा नदी में डूबे युवक और युवती की तलाश जारी, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

गोरखपुर महानगर में किसी भी दशा में न होने पाए जलभराव : सीएम योगी

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि मानसून में महानगर में जलभराव किसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरखपुर महानगर में किसी भी दशा में न होने पाए जलभराव : सीएम योगी

सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए असम राइफल्स के जवान सत्येंद्र सिंह, पुत्र ने दी मुखाग्नि

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के रामपुर चंद्रभान गांव निवासी असम राइफल्स के जवान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए असम राइफल्स के जवान सत्येंद्र सिंह, पुत्र ने दी मुखाग्नि