घरेलू शेयर बाजार में आएगी आईपीओ की बहार

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

आईपीओ : कंपनियों के बीच आईपीओ को लेकर आकर्षण बरकरार है। एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट और मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज सहित 38 कंपनियों ने मार्च, 2026 में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास आईपीओ के लिए शुरुआती दस्तावेज दाखिल किए हैं। हालांकि, नियामकीय समयसीमा की वजह से भी इसमें बढ़ोतरी हुई है। सेबी के आंकड़ों से पता चलता है कि मार्च, 2025 में 22 और मार्च, 2024 में 16 कंपनियों ने आईपीओ के लिए शुरुआती दस्तावेज दाखिल किए थे। मर्चेंट बैंकिंग सूत्रों के मुताबिक, ये रफ्तार आगे भी जारी रहने की उम्मीद है। 

NSE और जियो भी तैयार कर रही हैं दस्तावेज 
आने वाले हफ्तों में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो समेत कई बड़ी कंपनियां आईपीओ के लिए दस्तावेजों का मसौदा दायर करने की तैयारी कर रही हैं। इनके अलावा सिंगापुर की सेम्बकॉर्प इंडस्ट्रीज की भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा इकाई, स्वीडन के मॉडर्न टाइम्स समूह की सब्सिडरी प्लेसिंपल, टीपीजी समर्थित ऑनलाइन कर्ज देने वाला मंच फाइब और टाइगर ग्लोबल समर्थित बैटरीस्मार्ट भी जल्द ही आईपीओ दस्तावेज (DRHP) दाखिल कर सकती हैं। 

सेल का पहली तिमाही में मुनाफा दोगुने से ज्यादा, 1,644 करोड़ रुपये पहुंचा शुद्ध लाभ ये खबर भी पढ़े : सेल का पहली तिमाही में मुनाफा दोगुने से ज्यादा, 1,644 करोड़ रुपये पहुंचा शुद्ध लाभ

मार्च में सेबी के पास दस्तावेज दाखिल करने वाली कंपनियों में कौन-कौन शामिल
सेबी के पास दस्तावेज जमा कराने वाली 38 कंपनियों में से जेटवर्क, एसएनवीए ट्रैवलटेक, रेडिफ डॉट कॉम इंडिया, टोरेंट गैस, सिनर्जी एडवांस्ड मेटल्स, गरुड़ एयरोस्पेस और सोहन लाल कमोडिटी मैनेजमेंट समेत कुल 9 कंपनियों ने गोपनीय तरीके से आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए हैं। एक्सिस कैपिटल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 64 कंपनियों ने सेबी के पास दस्तावेज दाखिल किए हैं और वे मंजूरी का इंतजार कर रही हैं। 124 कंपनियों को पहले ही सेबी से आईपीओ के लिए मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन अभी उनके आईपीओ नहीं आए हैं। मार्च, 2025 से 20 अन्य कंपनियों ने गोपनीय मार्ग से आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए हैं। 

इस साल अब तक आ चुके हैं 18 आईपीओ
रिपोर्ट में बताया गया है कि वित्त वर्ष 2025-26 (मार्च के आखिर तक) में 109 मेनबोर्ड आईपीओ आए, जिनमें से 69 अपने इश्यू प्राइस से ऊपर लिस्ट हुए। वहीं, 3 कंपनियां ऐसी रहीं जो 31 मार्च, 2026 तक आईपीओ लेकर नहीं आईं। साल 2026 में अब तक 18 कंपनियों के आईपीओ आए हैं, जिनमें से 8 मार्च में आए हैं। डिजिटल पेमेंट कंपनी फोनपे ने मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति की वजह से फिलहाल पब्लिक लिस्टिंग की योजना को टाल दिया है। हालांकि, फोनपे के सीईओ समीर निगम ने कहा है कि कंपनी भारत में लिस्टिंग को लेकर प्रतिबद्ध है।

 

 

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

आज का राशिफल 1 अगस्त 2026 : जानें दिन आपके लिए कैसा रहेगा

मेष  आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 1 अगस्त 2026 : जानें दिन आपके लिए कैसा रहेगा

पीएम मोदी ने देर रात Video पोस्ट कर कही ये बात, ऐसे में क्या पुलिस केस रद्द करेगी

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट के दौरान कई ऐसे वीडियो सामने आए, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपशब्द कहे गए।...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी ने देर रात Video पोस्ट कर कही ये बात, ऐसे में क्या पुलिस केस रद्द करेगी

मौसम 1 अगस्त: 19 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, IMD का अपडेट

नई दिल्ली। आज का मौसम 1 अगस्त 2026: देश में अब मानसून ने प्रचंड रुख अख्तियार कर लिया है। कई...
राष्ट्रीय 
मौसम 1 अगस्त: 19 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट,  IMD का अपडेट

अब Amazon की D2D सर्विस? सैटेलाइट से सीधे स्मार्टफोन में मिलेगा सिग्नल

नई दिल्ली। Amazon जल्द ही अपनी नई D2D सर्विस लॉन्च करने वाला है। अमेजन की यह सैटेलाइट बेस्ड सर्विस Starlink...
अब Amazon की D2D सर्विस? सैटेलाइट से सीधे स्मार्टफोन में मिलेगा सिग्नल

खेती में तकनीक की नई क्रांति: ड्रोन सेवा शुरू करने वाला देश का पहला जिला बना धमतरी

रायपुर। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले ने देश...
खेती-बाड़ी  छत्तीसगढ़ 
खेती में तकनीक की नई क्रांति: ड्रोन सेवा शुरू करने वाला देश का पहला जिला बना धमतरी

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अयोध्या मंडल में रिकॉर्ड जोड़ों का बसा घर

अयोध्या मंडल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 4,893 जोड़ों का हुआ विवाह, 47.67 करोड़ रुपये की सहायता सामाजिक...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अयोध्या मंडल में रिकॉर्ड जोड़ों का बसा घर

900 ग्राम के नन्हे शिशु ने जीती जिंदगी की जंग, एसएनसीयू की टीम ने बचाई जान

कौशाम्बी। जिले के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी के बाल रोग विभाग की एसएनसीयू टीम ने अत्यंत कम जन्म वजन...
उत्तर प्रदेश 
900 ग्राम के नन्हे शिशु ने जीती जिंदगी की जंग, एसएनसीयू की टीम ने बचाई जान

हैदराबाद में आयोजित प्रतियोगिता में दो मुख्य आरक्षियों ने जीता कांस्य पदक

फिरोजाबाद, हैदराबाद में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में फिरोजाबाद के दो मुख्य आरक्षियों ने कांस्य पदक जीतकर...
उत्तर प्रदेश 
हैदराबाद में आयोजित प्रतियोगिता में दो मुख्य आरक्षियों ने जीता कांस्य पदक

बिना फिटनेस-परमिट के स्कूली वाहन नहीं चलेंगे, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

फतेहपुर। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सड़क...
उत्तर प्रदेश 
बिना फिटनेस-परमिट के स्कूली वाहन नहीं चलेंगे, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती