भारतीय स्टेट बैंक के निवेशकों को सबसे ज्यादा नुकसान

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

स्टेट बैंक: पिछले हफ्ते सेंसेक्स की 10 सबसे ज्यादा मूल्यवान कंपनियों में से 4 कंपनियों के मार्केट कैप में कुल 1,09,717.54 करोड़ रुपये से ज्यादा की गिरावट आई। जबकि, बाकी की 6 कंपनियों के मार्केट कैप में कुल 46.685.61 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बताते चलें कि पिछले हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स 414.69 अंक यानी 0.53 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ था और एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 178.6 अंक यानी 0.74 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ था। पिछले हफ्ते भारतीय स्टेट बैंक (SBI), भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के मार्केट कैप में गिरावट आई।

भारतीय स्टेट बैंक के निवेशकों को सबसे ज्यादा नुकसान
इस दौरान, भारतीय स्टेट बैंक के निवेशकों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। पिछले हफ्ते एसबीआई के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा 44,722.34 करोड़ रुपये की गिरावट आई और ये 9,41,107.62 करोड़ रुपये पर आ गया। भारती एयरटेल की वैल्यूएशन 31,167.1 करोड़ रुपये घटकर 11,18,055.03 करोड़ रुपये पर आ गई। टीसीएस की मार्केट वैल्यू 28,456.26 करोड़ रुपये घटकर 8,66,477.69 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, एलएंडटी की वैल्यूएशन 5,371.84 करोड़ रुपये घटकर 5,46,621.21 करोड़ रुपये पर आ गई।

 बिना पर्ची बेची जा रही थी गर्भपात की दवाएं ये खबर भी पढ़े :  बिना पर्ची बेची जा रही थी गर्भपात की दवाएं

इन कंपनियों के निवेशक हुए मालामाल
वहीं दूसरी, पिछले हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के निवेशक मालामाल हो गए क्योंकि इनके मार्केट कैप में तेजी देखने को मिली। इस दौरान, एचडीएफसी बैंक के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा 15,425.09 करोड़ रुपये की तेजी दर्ज की गई और ये बढ़कर 12,02,699.26 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 11,486.89 करोड़ रुपये बढ़कर 5,94,610.02 करोड़ रुपये हो गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर की वैल्यूएशन 8,763.97 करोड़ रुपये बढ़कर 5,37,562.98 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में भी दर्ज की गई बढ़ोतरी
इनके अलावा, रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्यू 6,563.28 करोड़ रुपये बढ़कर 19,42,866.58 करोड़ रुपये हो गई और एलआईसी का मार्केट कैप 2,751.37 करोड़ रुपये बढ़कर 5,07,549.44 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 1,694.61 करोड़ रुपये बढ़कर 9,06,675.39 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

डीपीएल: आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 25 रन से हराया

नई दिल्ली। यजस शर्मा की आक्रामक पारी और शिवम शर्मा व नवदीप सैनी की शानदार गेंदबाजी के दम पर शनिवार...
खेल 
डीपीएल: आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 25 रन से हराया

कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया स्वागत

हाथरस। श्रावण मास के पावन अवसर पर गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे शिव भक्त कांवड़ श्रद्धालुओं का...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया स्वागत

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पीएम मोदी से फोन पर की बात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शनिवार को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का फोन आया। दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका...
राष्ट्रीय  राज्य 
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पीएम मोदी से फोन पर की बात

बांग्लादेश में गुपचुप कर दी बिजली महंगी, कम खपत वालों पर चोट नहीं

ढाका। बांग्लादेश एनर्जी रेगुलेटरी कमीशन (बीईआरसी) ने जून में गुपचुप बिजली की दर बढ़ा दी है। थोक दर 7...
अंतर्राष्ट्रीय 
बांग्लादेश में गुपचुप कर दी बिजली महंगी, कम खपत वालों पर चोट नहीं

बंगाल में आज बदलेगा मौसम, बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में रविवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर से...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में आज बदलेगा मौसम, बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया स्वागत

हाथरस। श्रावण मास के पावन अवसर पर गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे शिव भक्त कांवड़ श्रद्धालुओं का...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया स्वागत

देशभर में आज से चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग राज्यों में रविवार से 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
देशभर में आज से चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान

काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने क्रांतिकारियों को किया नमन

नई दिल्ली। 'काकोरी ट्रेन एक्शन' की वर्षगांठ पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने क्रांतिकारियों को...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने क्रांतिकारियों को किया नमन

कपड़े की दुकान से फेसबुक तक का सफर: बाबू की रीलों को मिला लोगों का प्यार, फेसबुक ने दिया इनाम

बदायूं। कपड़े की दुकान चलाने वाले क़ाज़ी जमशेद बाबू ने कभी सोचा भी नहीं था कि शायरी और मनोरंजन के...
उत्तर प्रदेश 
कपड़े की दुकान से फेसबुक तक का सफर: बाबू की रीलों को मिला लोगों का प्यार, फेसबुक ने दिया इनाम