घरेलू सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में गिरावट

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार तीन दिन तक कमजोरी का सामना करने के बाद आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। दूसरी ओर, सर्राफा बाजार में चांदी गिरावट का शिकार हो गया है। चेन्नई को छोड़ कर देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना आज 220 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 240 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। वहीं चेन्नई में सोने के भाव में 1,520 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,650 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की जोरदार तेजी दर्ज की गई है। सोना के विपरीत चांदी आज शुरुआती कारोबार के दौरान 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई है।

घरेलू सर्राफा बाजार में हाजिर सोने की कीमत में आए उछाल के कारण देश के ज्यादातर हिस्सों में 24 कैरेट सोना आज 1,50,670 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,53,830 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,38,110 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,41,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है।

दूसरी ओर, चांदी के भाव में कमजोरी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज हाजिर सोना 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,626.38 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गया है। इसी तरह चांदी भी आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में 74.31 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड कर रही है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,50,820 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,260 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,50,670 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,38,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,50,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,160 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,53,830 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,41,010 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,50,670 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,38,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,38,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,50,820 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,38,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,38,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,50,820 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,38,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,50,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,38,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

लखनऊ एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, 163 यात्रियों सवार फ्लाइट से टकराया पक्षी, दहशत

पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग लखनऊ। शनिवार दुबई से लखनऊ आ रही फ्लाई दुबई की उड़ान से पक्षी टकरा गया।...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, 163 यात्रियों सवार फ्लाइट से टकराया पक्षी, दहशत

तालाब का अस्तित्व खत्म होने से थमी जल निकासी, जलभराव से मोहल्ला बना तालाब

बिजनौर सरवन नगर गांव में जल भराव से ग्रामीणों में आक्रोश स्थानीय पार्षद, नगर निगम की टीम बेखबर लखनऊ। राजधानी...
उत्तर प्रदेश 
तालाब का अस्तित्व खत्म होने से थमी जल निकासी, जलभराव से मोहल्ला बना तालाब

हाथरस के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में लगी आग, मचा हड़कंप

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शनिवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 हाथरस के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में लगी आग, मचा हड़कंप

मांगें पूरी होने के आश्वासन पर हुआ विवाहिता का अंतिम संस्कार

पुलिस अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन  मोहनलालगंज। मोहनलालगंज के खुझौली गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी...