भारत-ओमान सीईपीए लागू, कृषि और रत्न उत्पादों की पहली खेपें ओमान रवाना

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। भारत और ओमान के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) सोमवार से लागू हो गया है। सोमवार को समझौता लागू होने पर मुंबई, कोलकाता और चेन्नई से कृषि और रत्न एवं आभूषण उत्पादों की लगभग 10 खेप तरजीही दरों के तहत खाड़ी देश को भेजी गईं। दोनों देशों के बीच यह समझौता 18 दिसंबर, 2025 को मस्कट में हस्ताक्षरित किया गया था।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने यहां पत्रकारों को बताया कि यह समझौता कपड़ा, चमड़ा, प्लास्टिक, समुद्री उत्पाद, ऑटोमोबाइल, खेल के सामान और कृषि उत्पादों जैसे क्षेत्रों में घरेलू निर्यातकों को फ़ायदा पहुंचाएगा, क्योंकि उन्हें प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले ओमान के बाज़ार में तरजीही पहुंच मिलेगी।

भारत-ओमान सीईपीए भारतीय उद्योग, एमएसएमई, किसानों, महिलाओं और आयुष क्षेत्र सहित अन्य सभी वर्गों के लिए अवसरों के नए द्वार खोल रहा है। इसके साथ ही जीरो ड्यूटी, बढ़ता निर्यात और मजबूत होती वैश्विक साझेदारी, यही आज आत्मनिर्भर भारत की नई पहचान बन रही है।

गोयल ने कहा कि भारत सरकार वैश्विक व्यापार में अनिश्चितताओं के बीच आयात पर निर्भरता कम करके निर्यात आधारित विकास को बढ़ावा दे रही है और ओमान के साथ प्रस्तावित एफटीए इसी नीति का हिस्सा है।

Mumbai: महेश ट्यूटोरियल्स के छात्रों के लिए अरिहंत एकेडमी आई आगे! ये खबर भी पढ़े : Mumbai: महेश ट्यूटोरियल्स के छात्रों के लिए अरिहंत एकेडमी आई आगे!

उन्होंने भारत-अमेरिका आंतरिक व्यापार समझौते पर पूछे गए सवाल के बारे में बताया कि 99 फीसदी काम पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि 2 से 4 जून के बीच अमेरिका की टीम के साथ बातचीत होगी।

गोयल ने बताया कि समझौते की औपचारिक घोषणा से पहले कुछ शेष मुद्दों को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों के बीच 4 जून तक चर्चा जारी रहेगी।

ओमान खाड़ी क्षेत्र में भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और अपने अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बंदरगाह बुनियादी ढांचे के माध्यम से व्यापक जीसीसी (खाड़ी सहयोग परिषद) बाजार के लिए एक रणनीतिक प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है।

भारत और ओमान के बीच द्विपक्षीय व्यापार वित्त वर्ष 2025-26 में 11.18 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 10.61 अरब डॉलर था। अब द्विपक्षीय कारोबार दोगुना होकर 20 अरब डॉलर पार पहुंचने की उम्मीद है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पश्चिम बंगाल: अधिकांश जिलों में आज बारिश के आसार, उमस रहेगी बरकरार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बुधवार को मौसम मुख्य रूप से बादलों से ढका रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल: अधिकांश जिलों में आज बारिश के आसार, उमस रहेगी बरकरार

ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह और संस्कृति मंत्रियों की बैठक आज से....

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में चार दिवसीय ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 शुरू...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह और संस्कृति मंत्रियों की बैठक आज से....

उत्तर प्रदेश: गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

प्रयागराज। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मानसूनी तंत्र के प्रभाव से मानसून की ट्रफ...
उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश: गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

मप्र में मानसून सुस्त, 18% कम बारिश; कई जिलों में अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की सुस्ती से बारिश का आंकड़ा माइनस में पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक...
मध्य प्रदेश 
मप्र में मानसून सुस्त, 18% कम बारिश; कई जिलों में अलर्ट जारी

नोएडा: विभिन्न जगहों पर निवेश, लिंक और ब्लैकमेल से 79 लाख की ठगी

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में विभिन्न जगहों पर रहने वाले 10 लोग साइबर अपराधियों के शिकार हो गए। साइबर...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: विभिन्न जगहों पर निवेश, लिंक और ब्लैकमेल से 79 लाख की ठगी

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

प्रयागराज। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मानसूनी तंत्र के प्रभाव से मानसून की ट्रफ...
उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश: गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

नोएडा: विभिन्न जगहों पर निवेश, लिंक और ब्लैकमेल से 79 लाख की ठगी

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में विभिन्न जगहों पर रहने वाले 10 लोग साइबर अपराधियों के शिकार हो गए। साइबर...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: विभिन्न जगहों पर निवेश, लिंक और ब्लैकमेल से 79 लाख की ठगी

यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मंगलवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश

चेहल्लुम पर अकीदत में डूबा शिया समुदाय

बदायूं। इमाम हुसैन और शहीदाने कर्बला की शहादत के 40 दिन पूरे होने पर मंगलवार को चेहल्लुम (अरबईन) अकीदत और...
उत्तर प्रदेश 
चेहल्लुम पर अकीदत में डूबा शिया समुदाय