इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल बाजार तेज, बेंगलुरु में आज पेट्रोल 110 और डीजल 98 के पार

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

नई दिल्ली। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल फिर से उबलने लगा है। पिछले सप्ताहांत यह सस्ता हुआ था। आज बाजार में मानक ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) के दाम ढाई फीसदी तक चढ़े हुए दिखे। हालांकि, भारत में पेट्रोल-डीजल बेचने वाली सरकारी तेल कंपनियां ने सोमवार, 8 जून 2026 को भी दाम में कोई बदलाव नहीं किया।

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीतने के बाद ही पेट्रोलियम कंपनियां 11 दिनों में चार बार दाम बढ़ा चुकी हैं। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था। इसके बाद 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे, 23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे और 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये महंगा किया था। उसके बाद दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
  
तेल कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये है। एक अनुमान के मुताबिक क्रूड ऑयल महंगा होने से सरकारी तेल कंपनियों को रोजाना पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और जेट फ्यूल पर करीब 750 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है।

बाजार में ₹500 के नकली नोटों की संख्या बढ़ी:आरबीआई  ये खबर भी पढ़े : बाजार में ₹500 के नकली नोटों की संख्या बढ़ी:आरबीआई 

सरकारी ऑयल कंपनियों के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 50 फीसदी महंगा हो गया है।

हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव ने ट्रंप के ईरान युद्ध अधिकारों पर रोक का प्रस्ताव किया पारित  ये खबर भी पढ़े : हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव ने ट्रंप के ईरान युद्ध अधिकारों पर रोक का प्रस्ताव किया पारित

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस सप्ताह बदला हुआ है रूख है। सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान मानक (Standard) माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड के दाम बढ़े हुए दिख रहे हैं। आज इसके दाम में 2.51 फीसदी या 2.34 डॉलर प्रति बैरल की तेजी दिख रही है। इस समय यह 96.43 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड हो रहा है। बीते शुक्रवार को कारोबार की समाप्ति के समय यह 93.09 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था। इसी तरह डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) के दाम में भी 2.34 फीसदी की तेजी दिख रही है। अभी यह .66 प्रति बैरल पर दिख रहा है। हालांकि, इंडियन बॉस्केट क्रूड के दाम में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है और इसका भाव 100.10 डॉलर प्रति बैरल पर दिखा।

₹15 लाख करोड़ की हेराफेरी का आरोप! जानिए कौन हैं राजेश मेहता ये खबर भी पढ़े : ₹15 लाख करोड़ की हेराफेरी का आरोप! जानिए कौन हैं राजेश मेहता

पेट्रोल-डीजल के भाव जब भी बदलते हैं, तब सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

'बिग बॉस 19' की मशहूर कंटेस्टेंट नेहल चुडासमा ने अपने बॉयफ्रेंड से की शादी 

मुंबई।'बिग बॉस 19' की मशहूर कंटेस्टेंट नेहल चुडासमा ने अपने पार्टनर के साथ शादी की थीम पर बेस्ड कुछ...
मनोरंजन 
'बिग बॉस 19' की मशहूर कंटेस्टेंट नेहल चुडासमा ने अपने बॉयफ्रेंड से की शादी 

डेविड धवन निर्देशित फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने किया धमाकेदार कमाई 

मुंबई। वरुण धवन की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ इस 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज...
मनोरंजन 
डेविड धवन निर्देशित फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने किया धमाकेदार कमाई 

इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल बाजार तेज, बेंगलुरु में आज पेट्रोल 110 और डीजल 98 के पार

नई दिल्ली। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल फिर से उबलने लगा है। पिछले सप्ताहांत यह सस्ता हुआ था। आज बाजार...
कारोबार 
इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल बाजार तेज, बेंगलुरु में आज पेट्रोल 110 और डीजल 98 के पार

उत्तर प्रदेश

धर्म परिवर्तन मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार।

तलहा हसन(विशेष संवाददाता)
उत्तर प्रदेश 
धर्म परिवर्तन मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार।