'बिग बॉस 19' की मशहूर कंटेस्टेंट नेहल चुडासमा ने अपने बॉयफ्रेंड से की शादी
मुंबई।'बिग बॉस 19' की मशहूर कंटेस्टेंट नेहल चुडासमा ने अपने पार्टनर के साथ शादी की थीम पर बेस्ड कुछ तस्वीरें शेयर करके अपने फैंस और फॉलोअर्स को चौंका दिया। पूर्व ब्यूटी क्वीन ने एक शादी का वीडियो भी पोस्ट किया। इन तस्वीरों ने तुरंत ही उनके कथित बॉयफ्रेंड अमीन घेशमती के साथ गुपचुप शादी की अटकलों को हवा दे दी। तस्वीरों में नेहल एक पारंपरिक लाल लहंगे में सजी-धजी दुल्हन के रूप में नजर आ रही हैं।
वह अपने बॉयफ्रेंड का हाथ थामे हुए हैं और दिल को छू लेने वाले पल शेयर कर रही हैं, जो किसी परियों की शादी की याद दिलाते हैं। उनके कैप्शन में लिखा है, 'अभी भी इसे पचा पा रही हूं।'
इतना ही नहीं, युविका चौधरी, भाव्या सिंह, नीलम गिरी और जैद दरबार जैसी कई जानी-मानी हस्तियों के बधाई देकर अटकलों को और हवा दी। उनके इमोशनल कैप्शन ने तुरंत सबका ध्यान खींचा और कई लोग यह अटकलें लगाने लगे कि क्या नेहल ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अनुमान लगाया कि ये तस्वीरें किसी शादी की नहीं बल्कि ब्राइडल फोटोशूट की हैं।
एक यूजर ने कमेंट किया- ओह माय गॉड, बधाई हो! दूसरे ने लिखा- मुझे पता है यह ऐड है, लेकिन ऐसा हो ही नहीं सकता कि आप और अमीन की सगाई हो गई हो, हालांकि आप दोनों को जल्द से जल्द सगाई कर लेनी चाहिए। तीसरे यूजर ने कमेंट किया- नेहल और अमीन बधाई हो, आप दोनों ऐसे ही साथ रहो, किसी का नजर न लगे।
जानकारी के लिए बता दें कि नेहल ने अभी तक तस्वीरों के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। इससे उनके फॉलोअर्स की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। नेहल चुडासमा और अमीन घेशमती अक्सर अपने करीबी रिश्ते की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। दोनों साथ में तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते हैं और अक्सर एक-दूसरे के साथ समय बिताते नजर आते हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।
