अप्रैल में देश का जीएसटी राजस्व संग्रह 2.43 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर रिकॉर्ड

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। देश का सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व संग्रह अप्रैल महीने में 8.7 फीसदी बढ़कर करीब 2.43 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। यह अप्रैल, 2025 के 2.23 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड से ज्यादा है।

जीएसटी महानिदेशालय ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि जीएसटी राजस्व संग्रह अप्रैल में 8.7 फीसदी बढ़कर 2,42,702 करोड़ रुपये (2.43 लाख करोड़ रुपये) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

इससे पहले अप्रैल, 2025 में सर्वाधिक जीएसटी राजस्व संग्रह 2.23 लाख करोड़ रुपये से अधिक दर्ज किया गया था। जीएसटी संग्रह में यह वृद्धि मुख्य रूप से आयात पर करों में 25.8 फीसदी की तेज उछाल और मजबूत घरेलू खपत के कारण हुई है।

आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान घरेलू लेन-देन से सकल राजस्व 4.3 फीसदी बढ़कर 1.85 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। आयात से जीएसटी संग्रह में 25.8 फीसदी की भारी वृद्धि हुई। यह बढ़कर 57,580 करोड़ रुपये हो गया।

अप्रैल के दौरान 31,793 करोड़ रुपये के रिफंड दिए गए, जो 19.3 फीसदी अधिक है। रिफंड समायोजित करने के बाद अप्रैल महीने में शुद्ध जीएसटी राजस्व संग्रह 7.3 फीसदी बढ़कर लगभग 2.11 लाख करोड़ रुपये रहा है।

मुंबई के प्रॉपर्टी बाजार में आया जबरदस्त उछाल! ये खबर भी पढ़े : मुंबई के प्रॉपर्टी बाजार में आया जबरदस्त उछाल!

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कराची में 14 अगस्त के जश्न के दौरान हवाई फायरिंग, महिला की मौत, 94 लोग घायल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में 14 अगस्त को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के जश्न और आतिशबाजी के दौरान सिंध प्रांत...
अंतर्राष्ट्रीय 
कराची में 14 अगस्त के जश्न के दौरान हवाई फायरिंग, महिला की मौत, 94 लोग घायल

डीपीएल 2026: आखिरी ओवर में पुरानी दिल्ली 6 का धमाका, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को 4 विकेट से हराया

नई दिल्ली।पुरानी दिल्ली 6 ने शानदार जुझारूपन का प्रदर्शन करते हुए दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में गुरुवार देर...
खेल 
डीपीएल 2026: आखिरी ओवर में पुरानी दिल्ली 6 का धमाका, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को 4 विकेट से हराया

नासिक और हिमाचल में भूकंप के झटके

नासिक  : महाराष्ट्र के नासिक से लेकर हिमाचल प्रदेश के चंबा और अफगानिस्तान तक शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस...
महाराष्ट्र 
नासिक और हिमाचल में भूकंप के झटके

धामी ने प्रदेशवासियों से किया तिरंगा अभियान में शामिल होने का आह्वान

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता...
उत्तराखंड 
धामी ने प्रदेशवासियों से किया तिरंगा अभियान में शामिल होने का आह्वान

नीट  सफलता के 6 अचूक मंत्र

नई दिल्ली: NEET UG 2026 के नतीजों में हरियाणा के पांशुल बंसल ने 99.99 पर्सेंटाइल के साथ पूरे भारत में...
शिक्षा-रोजगार 
नीट  सफलता के 6 अचूक मंत्र

उत्तर प्रदेश

यूपी हेल्थ डैशबोर्ड की मई 2026 रैंकिंग में अंबेडकरनगर प्रदेश में पांचवें स्थान पर

अम्बेडकरनगर,13 अगस्त 2026।यूपी हेल्थ डैशबोर्ड के माध्यम से माह मई 2026 के आंकड़ों के आधार पर जनपदों की रैंकिंग में...
उत्तर प्रदेश 
यूपी हेल्थ डैशबोर्ड की मई 2026 रैंकिंग में अंबेडकरनगर प्रदेश में पांचवें स्थान पर

स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर पर अव्यवस्थाओं के कारण हाल बेहाल

फिरोजाबाद, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध ट्रॉमा सेंटर पर घोर लापरवाही के कारण मरीज व उनके तीमारदार काफी परेशानी...
उत्तर प्रदेश 
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर पर अव्यवस्थाओं के कारण हाल बेहाल

कल्पनाथ राय इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल कॉलेज को मिली 50 एमबीबीएस सीटों की सौगात

निदेशक डॉक्टर मनीष राय ने कहा स्वर्गीय कल्पनाथ राय का सपना हुआ सरकार
उत्तर प्रदेश 
कल्पनाथ राय इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल कॉलेज को मिली 50 एमबीबीएस सीटों की सौगात

श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाला एक बछड़ा जन्मा। इसकी जानकारी होते ही भिठया चिचड़ी...
उत्तर प्रदेश 
श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म