सर्राफा बाजार की तेजी पर लगा ब्रेक, सोना और चांदी की घटी चमक

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में पिछले कुछ दिन से जारी तेजी के दौर पर आज ब्रेक लग गया है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना आज 420 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 610 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। सोना की तरह ही चांदी के भाव में आज के कारोबार के दौरान 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक की सांकेतिक गिरावट दर्ज की गई है।

घरेलू सर्राफा बाजार में हाजिर सोने की कीमत में आई कमजोरी के कारण देश के ज्यादातर हिस्सों में 24 कैरेट सोना आज 1,59,480 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,61,230 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,46,190 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,47,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। इसी तरह, चांदी के भाव में भी आज मामूली कमजोरी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,59,630 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,46,340 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,59,480 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,46,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

 घरेलू सर्राफा बाजार तेजी का रुख, सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल ये खबर भी पढ़े :  घरेलू सर्राफा बाजार तेजी का रुख, सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल

इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,59,530 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,46,240 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,61,230 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,47,790 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है।

इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,59,480 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,46,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,59,530 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,46,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,59,630 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,46,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।  पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,59,530 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,46,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,59,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,46,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।

इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,59,480 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,46,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

हिमाचल हाईकोर्ट ने 15 वकीलों को सीनियर एडवोकेट का दर्जा दिया, अधिसूचना जारी

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 15 अधिवक्ताओं को वरिष्ठ अधिवक्ता नामित किया। नामांकन तत्काल प्रभाव से लागू हो गया। फैसला अधिवक्ता...
हिमाचल 
हिमाचल हाईकोर्ट ने 15 वकीलों को सीनियर एडवोकेट का दर्जा दिया, अधिसूचना जारी

टोरंटो के 'साल्सा ऑन सेंट क्लेयर' फेस्टिवल में गोलीबारी, दो की मौत, छह घायल

टोरंटो में स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान गोलीबारी में दो लोगों की मौत। छह लोग घायल, जिनमें पांच को गोली लगी।...
अंतर्राष्ट्रीय 
टोरंटो के 'साल्सा ऑन सेंट क्लेयर' फेस्टिवल में गोलीबारी, दो की मौत, छह घायल

रिजर्व पुलिस लाइन्स में एसपी सत्यनारायण ने किया पौधरोपण

हरित धरती–समृद्ध कल' अभियान के तहत अधिकारियों व कर्मचारियों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प
उत्तर प्रदेश 
रिजर्व पुलिस लाइन्स में एसपी सत्यनारायण ने किया पौधरोपण

मध्य प्रदेश में अगले चार दिन हल्की बारिश की संभावना, आज 27 जिलों में बूंदाबांदी का अलर्ट

अगले चार दिनों तक हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना। रविवार को इंदौर समेत 27 जिलों में बूंदाबांदी...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में अगले चार दिन हल्की बारिश की संभावना, आज 27 जिलों में बूंदाबांदी का अलर्ट

अब बच्चों की पीठ पर नहीं पड़ेगा ज्यादा बोझ, स्कूल बैग के वजन पर तय हुई सीमा

शिमला के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को नए निर्देश जारी। स्कूल बैग का वजन छात्र के शारीरिक वजन के...
शिक्षा-रोजगार  हिमाचल 
अब बच्चों की पीठ पर नहीं पड़ेगा ज्यादा बोझ, स्कूल बैग के वजन पर तय हुई सीमा

उत्तर प्रदेश

रिजर्व पुलिस लाइन्स में एसपी सत्यनारायण ने किया पौधरोपण

हरित धरती–समृद्ध कल' अभियान के तहत अधिकारियों व कर्मचारियों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प
उत्तर प्रदेश 
रिजर्व पुलिस लाइन्स में एसपी सत्यनारायण ने किया पौधरोपण

राम गंगा नदी में डूबे युवक और युवती की तलाश जारी, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

मुरादाबाद।शनिवार रात तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद रविवार को एनडीआरएफ, पुलिस और गोताखोरों ने एक बार फिर दोनों की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम गंगा नदी में डूबे युवक और युवती की तलाश जारी, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

गोरखपुर महानगर में किसी भी दशा में न होने पाए जलभराव : सीएम योगी

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि मानसून में महानगर में जलभराव किसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरखपुर महानगर में किसी भी दशा में न होने पाए जलभराव : सीएम योगी

सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए असम राइफल्स के जवान सत्येंद्र सिंह, पुत्र ने दी मुखाग्नि

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के रामपुर चंद्रभान गांव निवासी असम राइफल्स के जवान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए असम राइफल्स के जवान सत्येंद्र सिंह, पुत्र ने दी मुखाग्नि