एयर इंडिया निदेशक मंडल की बैठक 7 मई को, नए प्रमुख के चयन पर चर्चा संभव

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट के बीच भारी घाटे और वैश्विक चुनौतियों का सामना कर रही टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया निदेशक मंडल की सात मई को मुंबई में बैठक होगी।

बैठक में लागत घटाने के उपाय, नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के चयन, वित्तीय स्थिति और अन्य मुद्दों पर चर्चा कर सकता है। सूत्रों ने रविवार को बताया कि टाटा संस के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन की अध्यक्षता में 07 मई को मुंबई में निदेशक मंडल की बैठक होगी।

घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक ये खबर भी पढ़े : घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

इसमें लागत घटाने के उपाय, तथा 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2025-26 के वित्तीय नतीजे और नए सीईओ की नियुक्ति से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, टाटा संस और एयर इंडिया ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की।

सूत्रों ने बताया कि कंपनी को 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2025-26 में 22,000 करोड़ रुपये से अधिक का घाटा होने का अनुमान है। पश्चिम एशिया संकट की वजह से कंपनी के समक्ष चुनौतियां और बढ़ गई हैं।

तेजी से बढ़ती विमान ईंधन कीमतों के बीच लागत घटाने के कड़े उपायों के तहत एयर इंडिया टिकट से भोजन और व्यवसाय श्रेणी के यात्रियों के लिए विश्राम कक्ष सुविधा को अलग करने के विकल्प पर विचार कर रही है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक विमान ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच लागत में कटौती के कड़े उपायों के तहत, एयर इंडिया अब हवाई टिकट से भोजन की सुविधा को अलग करने पर विचार कर रही है।

इसके साथ ही, बिजनेस क्लास के यात्रियों के लिए ‘लाउंज एक्सेस’ की सुविधा को भी वैकल्पिक बनाने पर मंथन किया जा रहा है। सूत्रों ने यह भी स्पष्ट किया कि ये उपाय अभी केवल विचाराधीन हैं और इन्हें लागू करने पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण हवाई क्षेत्र में लगी पाबंदियों के कारण एयरलाइन को कई अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए लंबे मार्ग को अपनाना पड़ रहा है, जिससे ईंधन की खपत बढ़ रही है।

उल्लेखनीय है कि निदेशक मंडल की बैठक में नए सीईओ के चयन पर भी चर्चा होने की संभावना है। एयरलाइन में सिंगापुर एयरलाइंस की 25.1 फीसदी हिस्सेदारी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा परिणाम कैसे डाउनलोड करें?

लखनऊः उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 32,679 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा...
शिक्षा-रोजगार 
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा परिणाम कैसे डाउनलोड करें?

नाले की सफाई पर खूनी बवाल, दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक की मौत, कई घायल

लखनऊ। राजधानी के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के टिकनियामऊ गांव में नाले की सफाई को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाले की सफाई पर खूनी बवाल, दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक की मौत, कई घायल

ऐसा लग रहा है जैसे अपने ही देश वापस आई हूं'

कोलकाता: बांग्लादेश की निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन करीब 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। उन्होंने इस वापसी को भावुक पल बताते...
नारी व बाल जगत 
ऐसा लग रहा है जैसे अपने ही देश वापस आई हूं'

मुंबई के प्रॉपर्टी बाजार में आया जबरदस्त उछाल!

मुंबई :मुंबई का रियल एस्टेट बाजार एक बार फिर रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। जुलाई 2026 में शहर में...
कारोबार 
मुंबई के प्रॉपर्टी बाजार में आया जबरदस्त उछाल!

 रोज़ वॉटर निखरी और बेदाग त्वचा दिलाने में है सहायक

स्किन केयर  :ग्लोइंग और बेदाग त्वचा पाना हर किसी की चाहत होती है। इसके लिए महिलाएं बाजार में मिलने वाले...
लाइफस्टाइल 
 रोज़ वॉटर निखरी और बेदाग त्वचा दिलाने में है सहायक

उत्तर प्रदेश

नाले की सफाई पर खूनी बवाल, दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक की मौत, कई घायल

लखनऊ। राजधानी के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के टिकनियामऊ गांव में नाले की सफाई को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाले की सफाई पर खूनी बवाल, दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक की मौत, कई घायल

पति दारोगा पर पत्नी को जहर देकर मारने का आरोप, मायके पक्ष की शिकायत पर जांच शुरू

लखनऊ। राजधानी के पारा थाना क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय विनीता सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पति दारोगा पर पत्नी को जहर देकर मारने का आरोप, मायके पक्ष की शिकायत पर जांच शुरू

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अयोध्या मंडल में रिकॉर्ड जोड़ों का बसा घर

अयोध्या मंडल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 4,893 जोड़ों का हुआ विवाह, 47.67 करोड़ रुपये की सहायता सामाजिक...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अयोध्या मंडल में रिकॉर्ड जोड़ों का बसा घर

900 ग्राम के नन्हे शिशु ने जीती जिंदगी की जंग, एसएनसीयू की टीम ने बचाई जान

कौशाम्बी। जिले के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी के बाल रोग विभाग की एसएनसीयू टीम ने अत्यंत कम जन्म वजन...
उत्तर प्रदेश 
900 ग्राम के नन्हे शिशु ने जीती जिंदगी की जंग, एसएनसीयू की टीम ने बचाई जान