भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

प्रधानमंत्री की मन की बात का प्रसारण सुनते लोग।

भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इसको लेकर नगर पालिका बालिका इंटर कालेज में बूथ नंबर 53 पर प्रधानमंत्री की मन की बात का 107 वें एपिसोड का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी की मन की बात सुनी। रविवार को यह प्रसारण 11 बजे शुरू हुआ। मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता सोच का नतीजा है कि आज देश विकास कर रहा है।

कहा कि मन की बात देश में उत्साह का माहौल बन गया है। कहा कि प्रधानमंत्री लोकल फॉर वोकल के बढ़ावा पर विशेष ध्यान दिए हैं। इसी का परिणाम है कि इस दीपावली के मौके पर मेड इन चाइना नहीं बल्कि लोकल पर लोगों ने विश्वास जताया है। आज मन की बात गांव घर में भी सुना जाता है, लोग भी पसंद करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में देश प्रगति पर है। चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने कहा कि मन की बात से लोगों का जुड़ाव हो रहा है। देश में जो भी काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है, वह सभी जाति धर्म के लोगों के लिए किया जा रहा है, इसे सभी वर्ग के लोग पसंद करते हैं। विनय उपाध्याय, सुरेश शर्मा, अनिल जैन थे।

Tags: Mathura

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बीएसएफ के जवानों ने सांबा सेक्टर में सात आतंकवादियों को ढेर किया बीएसएफ के जवानों ने सांबा सेक्टर में सात आतंकवादियों को ढेर किया
नयी दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने जम्मू फ्रंटियर के सांबा सेक्टर में गुरुवार की रात घुसपैठ की कोशिश...
डीएम की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।
कल से 15 जून तक नालों की तलिझाड़ सफाई अभियान: फात्मा रज़ा 
आज से 20 मई तक 12 दिवसीय प्रशिक्षण
एक दिवसीय दौरे पर अम्बिकापुर पहुंचे उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा  
भागलपुर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने व्यवसायी के परिवार से की मुलाकात
अग्निशमन विभाग ने स्कूलों में कराया मॉक ड्रिल